
गीताप्रेस सत्संग
गीताप्रेस से प्रकाशित पुस्तकें, श्रीहनुमान प्रसादजी, श्रीजयदयालजी, स्वामीजी, श्रीराधा बाबा, स्वामी शरणानंदजी के प्रवचन।
Средние просмотры поста по дням
По дню публикации
Показать таблицей
| Дата | Просмотров на пост |
|---|---|
| 23 нояб. 2026 г. | 92 |
| 24 нояб. 2026 г. | 82 |
| 25 нояб. 2026 г. | 70 |
| 26 нояб. 2026 г. | 46 |
Самые просматриваемые за месяц
- 01Просмотры101Пересылки—Реакции—Комментарии—
- 02Просмотры94Пересылки—Реакции—Комментарии—
- 03Просмотры91Пересылки—Реакции—Комментарии—
- 04Просмотры90Пересылки—Реакции—Комментарии—
Новые посты
*ॐ श्री परमात्मने नमः* *कल्याण* कल्याण क्रियासे नहीं होता, प्रत्युत भाव और विवेकसे होता है ॥ ८२ ॥ ᇮ ᇮ ᇮ घरमें रहनेवाले सभी लोग अपनेको सेवक और दूसरोंको सेव्य समझें तो सबकी सेवा हो जायगी और सबका कल्याण हो जायगा ॥ ८३ ॥ ᇮ ᇮ ᇮ भोगोंकी प्रियता जन्म-मरण देनेवाली और भगवान्की प्रियता कल्याण करनेवाली है ॥ ८४ ॥ ᇮ ᇮ ᇮ अपना कल्याण चाहनेवाला सच्चे हृदयसे प्रार्थना करे तो भगवान्के दरबारमें उसकी सुनवायी जल्दी होती है ॥ ८५ ॥ ᇮ ᇮ ᇮ किसीका भी कल्याण होता है तो उसके मूलमें किसी सन्तकी अथवा भगवान्की कृपा होती है ॥ ८६ ॥ ᇮ ᇮ ᇮ संसारमें सन्त-महात्माओंकी, उपदेश देनेवालोंकी कमी नहीं है । परन्तु अपना कल्याण करनेमें खुदकी लगन, लालसा, मान्यता, श्रद्धा ही काम आती है ॥ ८७ ॥ ❈❈❈❈ *श्रद्धेय स्वामीजी श्रीरामसुखदासजी महाराज* _(‘अमृत-बिन्दु’ पुस्तकसे)_ *VISIT WEBSITE* *www.swamiramsukhdasji.net* *BLOG* *http://satcharcha.blogspot.com* ❈❈❈❈
Открыть в Telegram*॥ श्रीहरि: ॥* दिनांक 25.11.26. वि. सं. 2083, 'रौद्र' नाम संवत्सर, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, बुधवार। (गीता दैनन्दिनी अनुसार)। 1- परम श्रद्धेय स्वामीजी श्री रामसुखदासजी महाराजका प्रवचन— दिनांक— 26.8.1992, प्रातः 5.18 बजे। स्थान— श्रीरामद्वारा, मारवाड़ मथानियां। *विषय— समयके सदुपयोगकी महिमा।* 2- गीता पाठ— गीताजी का पाठ अध्याय 14 श्लोक संख्या 19 से 27 तक। *⚜️ हमारे पास दो तरहका धन है— एक तो हमारे पास रुपये-पैसे, जमीन-जायदाद आदि हैं; और एक धन है— हमारी उम्र, जीनेका समय, जिस समयके आधार पर हम जी रहे हैं; यह समय पूरा होते ही यहाँसे जाना पड़ेगा। हमारे जीवनका समय रूपी धन बहुत कीमती है। समय देकर हम धन कमा सकते हैं, लेकिन धन देकर जीनेका समय नहीं बढ़ा सकते; यदि धन देकर उम्र बढ़ाई जा सकती, तो धनी आदमी कभी मरते ही नहीं। रुपये-पैसोंको तो हम तिजोरी आदिमें सुरक्षित भी रख सकते हैं, लेकिन समयको खर्च होनेसे रोक नहीं सकते, कुछ करें, न करें, समय तो प्रतिक्षण खर्च-ही-खर्च हो रहा है। जिस समयको खर्च करके हम भगवत्प्राप्ति कर सकते हैं, उस समयको निरर्थक खर्च नहीं करना चाहिए।* *⚜️ हमारी जितनी उम्र चली गई, उतना समय तो खर्च हो ही गया; और कितनी उम्र बची है, उसका पता नहीं है। रुपये तो नये भी कमा सकते हैं, लेकिन जीनेके समयको बढ़ा नहीं सकते, जितनी उम्र प्रारब्धमें लिखी है, उसमेंसे प्रतिक्षण खर्च-ही-खर्च हो रही है और जिसे कोई नहीं चाहता, वह मौत नजदीक आ रही है। ध्यान देने योग्य बात है कि रुपये आदि कमानेमें इतना समय खर्च नहीं होता है, जितना समय गफलत, प्रमादमें निरर्थक खर्च होता है। जैसे कृपण आदमी पैसे व्यर्थ खर्च नहीं करता, वैसे ही हमें सावधानी पूर्वक समय खर्च करना चाहिए।* *⚜️ हमें अपने जीवनके समयको अच्छे-से-अच्छे कार्योंमें लगाना चाहिए और सबसे श्रेष्ठ कार्य तो भगवत्प्राप्ति ही है। रुपये-पैसे तो मरते समय यही रह जायेंगे, इन सबको छोड़कर मरना पड़ेगा, इसलिए समझदारी पूर्वक साथ चलने वाली पूँजी इकट्ठा कर लेनी चाहिए। किया हुआ भगवद्भजन पूरा साथ चलता है; लिया हुआ भगवन्नाम एक भी पीछे नहीं छूटता है। 'कबीरा सब जग निरधना, धनवन्ता नहीं कोय। धनवन्ता सोई जानिये, जाके राम नाम धन होय॥'* *⚜️ समझदारको चाहिए कि हर समय भगवान् को याद करता रहे, सच्चे हृदयसे भगवान् में लग जाय। 'तुलसी सोई नर चतुर है, जो राम भजन लवलीन। परधन परमन हरन को, बेस्या भी परवीन॥' संसारमें तो चतुर उसे कहा जाता है, जिसने बहुत पैसे कमा लिए, लेकिन सन्त-महात्मा उसीको चतुर मानते हैं, जो सच्चे हृदयसे भगवद्भजनमें लगे हुए हैं; क्योंकि उसने साथ चलने वाली पूँजी इकट्ठा कर ली। यह धन आपको ही निहाल नहीं करता है, दुनिया मात्रको निहाल कर दे, ऐसा है। भजनके समय संसार याद नहीं आना चाहिए, परन्तु सांसारिक कार्य करते हुए भगवान् याद रहने चाहिए। 'कपट गाँठ मन में नहीं सबसों सरल सुभाव। नारायन ता भगत की लगी किनारे नाव॥'* 🌷🌷🌷🌷🌷
Открыть в TelegramСвязи
Похожие каналы
Sri Amma Bhagavan@sriammabhagavan_nemamРелигия1,62 тыс.
🙏 શ્રી રણછોડરાય ડાકોર દ્વારકાધીશ દ્વારકા દર્શન🙏@jai_ranchoodrai_dakor_darshanРелигия1,28 тыс.
तीर्थधाम युगल सरकार दर्शन@radhakrishna_all_world_darshnРелигия1,74 тыс.
സുന്നി പണ്ഡിതന്മാരുടെ പ്രഭാഷണങ്ങൾ അതിവേഗം നിങ്ങളിലേക്ക് '@saheerkottakkalРелигия1,13 тыс.
Srila Prabhupada's Teachings@srilaprabhupadateachingРелигия1,85 тыс.
️ العلم النافع 📚@al_ilmunnafieРелигия1,93 тыс.
സമസ്ത സ്നേഹികൾ@samasthasnehikalРелигия1,93 тыс.- स्वामी रामसुखदासजी Swami RamsukhdasJi@swamiramsukhdasjiРелигия2,04 тыс.