Account
गीताप्रेस सत्संग

गीताप्रेस सत्संग

गीताप्रेस से प्रकाशित पुस्तकें, श्रीहनुमान प्रसादजी, श्रीजयदयालजी, स्वामीजी, श्रीराधा बाबा, स्वामी शरणानंदजी के प्रवचन।

Username
@gitapresssatsang
Category
Religion
Country
IndiaIndia
Subscribers1,441
Avg views per post, 7d72last 7 days
ERR4.99%last 7 days

Average views per post by day

By publication day

Show as table
DateAvg views per post
Nov 23, 202692
Nov 24, 202682
Nov 25, 202670
Nov 26, 202646

Most viewed this month

  1. 01
    Views101
    Forwards—
    Reactions—
    Comments—
  2. 02

    No text

    Photo
    Views94
    Forwards—
    Reactions—
    Comments—
  3. 03
    Views91
    Forwards—
    Reactions—
    Comments—
  4. 04

    *॥ श्रीहरि: ॥* दिनांक 24.11.26. वि. सं. 2083, 'रौद्र' नाम संवत्सर, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा, मंगलवार। (गीता दैनन्दिनी अनुसार)। 1- परम श्रद्धेय स्वामीजी श्री रामसुखदासजी महाराजका प्रवचन— दिनांक— 22.8.1992, प्रातः 5.18 बजे। स्थान— श्रीरामद्वारा, मारवाड़ मथानियां। *विषय— परमात्माकी सर्वव्यापकता।* 2- गीता पाठ— गीताजी का पाठ अध्याय 14 श्लोक संख्या 10 से 18 तक। *⚜️ परमात्मा सर्वव्यापक हैं, सब जगह परिपूर्ण हैं— सम! शान्त रूपसे! जैसे काष्ठमें अग्नि किसी भी जगह कम-ज्यादा नहीं होती है, सब जगह समान रूपसे व्याप्त रहती है, दूध-दहीमें घृत समान रूपसे सब जगह परिपूर्ण रहता है, ऐसे ही संसारमें, त्रिलोकीमें, चौदह भुवनमें, स्वर्ग, नरक, पाताल आदिमें परमात्मा है ज्यों-के-त्यों परिपूर्ण हैं। ऐसा होते हुए भी कोई भक्त उन्हें चाहता है, उनका चिन्तन-भजन करता है, तो भगवान् वहाँ प्रकट हो जाते हैं। 'हरि ब्यापक सर्बत्र समाना। प्रेम तें प्रगट होहिं मैं जाना॥'* *⚜️ परमात्माके संबंधमें ये जो दृष्टान्त दिए जाते हैं, ये एक अंश तक ही घटित होते हैं। दहीमें से मक्खन निकल जाने पर छाछमें मक्खनका अभाव हो जाता है, लेकिन भगवान् के एक जगह प्रकट हो जानेके बाद भी अन्य जगह उनका अभाव नहीं होता है; भगवान् की सर्वव्यापकता वैसी-की-वैसी अक्षुण्ण बनी रहती है। अवतार कालमें भगवान् के एक जगह अवतरित हो जाने पर भी अन्य जगह भगवान् वैसे-के-वैसे प्रकट-अप्रकट रूपसे मौजूद रहते हैं। 'ब्यापकु एकु ब्रह्म अबिनासी। सत चेतन घन आनँद रासी॥'* *⚜️ जैसे लिखे हुए अक्षर दिखते तो सबको हैं, लेकिन अक्षरोंके ज्ञान वालेकी दृष्टि ही उनके अर्थकी तरफ जाती है, ऐसे ही परमात्माको विशेषतासे जानने वाले भगवद्भक्तोंको ही परमात्माका अनुभव होता है; नहीं जानने वालोंको भगवान् के सर्वव्यापक होने पर भी भगवान् का सब जगह अनुभव नहीं होता है। कोई किसी देश-वेश, वर्णाश्रमका, किसी धर्मका हो, भगवान् को अपना कहनेका अधिकार सबको है, भगवान् से कोई भी स्थान रिक्त नहीं है। 'अग जगमय सब रहित बिरागी। प्रेम तें प्रभु प्रगटइ जिमि आगी॥'* *⚜️ परमात्मा सब जगह, सब कालमें, सब अवस्थाओंमें समान रूपसे विराजमान है, सम-रूप परमात्मा सन्त-महात्माओंमें अधिक रूपसे नहीं होते हैं, लेकिन उनके परमात्माके सम्मुख होनेकी वजहसे उनको परमात्माका अनुभव विशेष हो जाता है; फिर लोगोंको उनमें विलक्षणता— प्रकाश, ज्ञान, प्रभाव, शान्ति, प्रसन्नता, आनन्द आदि गुण दिखने लगते हैं और दुःख-सन्ताप आदिका अभाव दिखता है; ऐसा होते हुए भी परमात्मा-तत्त्वमें कुछ भी फर्क नहीं पड़ता है। हम हृदयसे परमात्माको ऐसा मान लें, तो वैसा ही अनुभव हो जाता है। 'भूमा अचल शाश्वत अमल सम ठोस है तूँ सर्वदा। यह देह है पोला घड़ा बनता बिगड़ता है सदा॥'* *⚜️ 'तीन लोक की रमत रमता, राई में रह्यो रे समाय।' आज दिन तक परमात्माका जितना वर्णन हुआ है, परमात्मा उससे विलक्षण है। सगुण-निर्गुण, साकार-निराकार सब वही परमात्मा है।* 🌷🌷🌷🌷🌷

    Text
    Views90
    Forwards—
    Reactions—
    Comments—

Latest posts

#9034Link preview

*ॐ श्री परमात्मने नमः* *कल्याण* कल्याण क्रियासे नहीं होता, प्रत्युत भाव और विवेकसे होता है ॥ ८२ ॥ ᇮ ᇮ ᇮ घरमें रहनेवाले सभी लोग अपनेको सेवक और दूसरोंको सेव्य समझें तो सबकी सेवा हो जायगी और सबका कल्याण हो जायगा ॥ ८३ ॥ ᇮ ᇮ ᇮ भोगोंकी प्रियता जन्म-मरण देनेवाली और भगवान्‌की प्रियता कल्याण करनेवाली है ॥ ८४ ॥ ᇮ ᇮ ᇮ अपना कल्याण चाहनेवाला सच्‍चे हृदयसे प्रार्थना करे तो भगवान्‌के दरबारमें उसकी सुनवायी जल्दी होती है ॥ ८५ ॥ ᇮ ᇮ ᇮ किसीका भी कल्याण होता है तो उसके मूलमें किसी सन्तकी अथवा भगवान्‌की कृपा होती है ॥ ८६ ॥ ᇮ ᇮ ᇮ संसारमें सन्त-महात्माओंकी, उपदेश देनेवालोंकी कमी नहीं है । परन्तु अपना कल्याण करनेमें खुदकी लगन, लालसा, मान्यता, श्रद्धा ही काम आती है ॥ ८७ ॥ ❈❈❈❈ *श्रद्धेय स्वामीजी श्रीरामसुखदासजी महाराज* _(‘अमृत-बिन्दु’ पुस्तकसे)_ *VISIT WEBSITE* *www.swamiramsukhdasji.net* *BLOG* *http://satcharcha.blogspot.com* ❈❈❈❈

Open in Telegram
Views64−11%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#9028Text

*॥ श्रीहरि: ॥* दिनांक 25.11.26. वि. सं. 2083, 'रौद्र' नाम संवत्सर, मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा, बुधवार। (गीता दैनन्दिनी अनुसार)। 1- परम श्रद्धेय स्वामीजी श्री रामसुखदासजी महाराजका प्रवचन— दिनांक— 26.8.1992, प्रातः 5.18 बजे। स्थान— श्रीरामद्वारा, मारवाड़ मथानियां। *विषय— समयके सदुपयोगकी महिमा।* 2- गीता पाठ— गीताजी का पाठ अध्याय 14 श्लोक संख्या 19 से 27 तक। *⚜️ हमारे पास दो तरहका धन है— एक तो हमारे पास रुपये-पैसे, जमीन-जायदाद आदि हैं; और एक धन है— हमारी उम्र, जीनेका समय, जिस समयके आधार पर हम जी रहे हैं; यह समय पूरा होते ही यहाँसे जाना पड़ेगा। हमारे जीवनका समय रूपी धन बहुत कीमती है। समय देकर हम धन कमा सकते हैं, लेकिन धन देकर जीनेका समय नहीं बढ़ा सकते; यदि धन देकर उम्र बढ़ाई जा सकती, तो धनी आदमी कभी मरते ही नहीं। रुपये-पैसोंको तो हम तिजोरी आदिमें सुरक्षित भी रख सकते हैं, लेकिन समयको खर्च होनेसे रोक नहीं सकते, कुछ करें, न करें, समय तो प्रतिक्षण खर्च-ही-खर्च हो रहा है। जिस समयको खर्च करके हम भगवत्प्राप्ति कर सकते हैं, उस समयको निरर्थक खर्च नहीं करना चाहिए।* *⚜️ हमारी जितनी उम्र चली गई, उतना समय तो खर्च हो ही गया; और कितनी उम्र बची है, उसका पता नहीं है। रुपये तो नये भी कमा सकते हैं, लेकिन जीनेके समयको बढ़ा नहीं सकते, जितनी उम्र प्रारब्धमें लिखी है, उसमेंसे प्रतिक्षण खर्च-ही-खर्च हो रही है और जिसे कोई नहीं चाहता, वह मौत नजदीक आ रही है। ध्यान देने योग्य बात है कि रुपये आदि कमानेमें इतना समय खर्च नहीं होता है, जितना समय गफलत, प्रमादमें निरर्थक खर्च होता है। जैसे कृपण आदमी पैसे व्यर्थ खर्च नहीं करता, वैसे ही हमें सावधानी पूर्वक समय खर्च करना चाहिए।* *⚜️ हमें अपने जीवनके समयको अच्छे-से-अच्छे कार्योंमें लगाना चाहिए और सबसे श्रेष्ठ कार्य तो भगवत्प्राप्ति ही है। रुपये-पैसे तो मरते समय यही रह जायेंगे, इन सबको छोड़कर मरना पड़ेगा, इसलिए समझदारी पूर्वक साथ चलने वाली पूँजी इकट्ठा कर लेनी चाहिए। किया हुआ भगवद्भजन पूरा साथ चलता है; लिया हुआ भगवन्नाम एक भी पीछे नहीं छूटता है। 'कबीरा सब जग निरधना, धनवन्ता नहीं कोय। धनवन्ता सोई जानिये, जाके राम नाम धन होय॥'* *⚜️ समझदारको चाहिए कि हर समय भगवान् को याद करता रहे, सच्चे हृदयसे भगवान् में लग जाय। 'तुलसी सोई नर चतुर है, जो राम भजन लवलीन। परधन परमन हरन को, बेस्या भी परवीन॥' संसारमें तो चतुर उसे कहा जाता है, जिसने बहुत पैसे कमा लिए, लेकिन सन्त-महात्मा उसीको चतुर मानते हैं, जो सच्चे हृदयसे भगवद्भजनमें लगे हुए हैं; क्योंकि उसने साथ चलने वाली पूँजी इकट्ठा कर ली। यह धन आपको ही निहाल नहीं करता है, दुनिया मात्रको निहाल कर दे, ऐसा है। भजनके समय संसार याद नहीं आना चाहिए, परन्तु सांसारिक कार्य करते हुए भगवान् याद रहने चाहिए। 'कपट गाँठ मन में नहीं सबसों सरल सुभाव। नारायन ता भगत की लगी किनारे नाव॥'* 🌷🌷🌷🌷🌷

Open in Telegram
Views84+17%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—

All posts

Connections