Account

Posts of सुविचारों का दरिया😇

newest first

#15888Text

हिम्मत से बदलाव सदा बढ़ाये कदम राह पर, आगे कदम बढ़ाना है। यूपी टेट क्या हौआ है, करके पास दिखाना है। हम शिक्षक हैं, युग बदले हैं, अब हम खुद को बदलेंगे। शर-संधान करेंगे हम, हिम्मत है, हम नहीं टलेंगे। ले लो खूब परीक्षा तुम भी, हर हाल में अव्वल आना है। यूपी टेट क्या हौआ है? करके पास दिखाना है। इतना भी लाचार न समझो शिक्षक हैं, कोई खेल नहीं है। ये न समझो दीपक में बस, बाती है, अब तेल नहीं है। हम बदलेंगे, सब बदलेगा, लाकर बदलाव दिखाना है। यूपी टेट क्या हौआ है? करके पास दिखाना है। इतिहास है साक्षी जब-जब भी, हम अपने ऊपर उतरे हैं। पलटके पन्ने देखो क्यों न, कितनों के पर कुतरे हैं? हम परिवर्तित हुए तो समझो परिवर्तन आना है। यूपी टेट क्या हौआ है? करके पास दिखाना है।

Open in Telegram
Views193−22%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#15887Text
Views212−14%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#15886Text

जैसे दीप का जलना, बिना यह पूछे कि प्रकाश कहाँ तक जाएगा, जैसे नदी का बहना, बिना यह जाने कि समंदर उसे स्वीकारेगा या नहीं, क्या मनुष्य का प्रेम भी ऐसे ही होता है स्वार्थ-रहित? फिर हम चाहे प्रेम एकतरफा करें या दोनों तरफ से हो क्यों जता देते है? कुछ करने के पश्चात जबकि वो सभी खुशियां तो हमने अधिकतर खुद की खुशी के लिए ही उनसे सांझा करते है .. प्रेम का आधार क्या होता है? कितना कोई कर सकता है प्रेम- तारों की संख्याओं से अधिक या समुद्र की बूंदों से अधिक? कैसा होता है आकार प्रेम का? कैसा होता है रंग प्रेम का? अंतिम कोशिश कितनी बार की जा सकती है प्रेम के लिए? क्या पा सकते हैं प्रेम में? क्या खो सकते हैं प्रेम में? विस्तार कितना होता है प्रेम का .. किस आधार पर मापा जाता है तौला जाता है ? कितना स्वार्थ-रहित होता है प्रेम? क्या सचमुच... प्रेम है?

Open in Telegram
Views217−12%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#15885Text
Views193−22%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#15884Text
Views217−12%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#15883Text
Views224−9%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#15882Text
Views281+14%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#15880Text
Views313+27%vs avg
Forwards—
Reactions4
Comments—
#15879Text
Views292+18%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#15878Text
Views290+18%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#15877Text

जिन्दगी की सच्ची कवितायें...... ========================== चाहें तो रोज री-स्टार्ट हो सकती है जिन्दगी बेशक पूरी रि-वाईंड तो नहीं ही होती न पीछे लौट कर आ पाती है हमारी उम्र ही मगर फिर भी लौटा ला सकते हैं हम ख्यालों में सब कुछ मेरा यकीं जानो दोस्त कि फिर से लौट भी जाये सब कुछ अगर जैसे-को-तैसा तो भी मजा नहीं मिलेगा वैसा ही तुम्हें दुबारा कि दुबारा हुई चीजें वैसा ही मज़ा नहीं देती फिर भी बहुत कुछ लौटा सकते हैं अपनी यादों को आपस में बांटकर सच जानो यह सब ज्यादा अच्छा होगा किसी चीज़ के रिवाइंड होने से भी ज्यादा अच्छा हम कुछ भी ज्यों का त्यों तो कभी नहीं लौटा सकते मगर हम पा सकते हैं फिर भी बहुत कुछ दुबारा बस थोडा-सा और बस थोडा सा ही प्रेम वापस लौटना होता है हमें जिन्दगी में जिसे बढती उम्र के हर एक क्षण के साथ भुला देते हैं हम हमारी मेमोरी बहुत शार्प है मगर अच्छी चीजों से ज्यादा याद रखते हम बुरी चीजों को अच्छी चीजें आ -आ कर चली जाती हैं हमारे एन आस-पास से बहुत नन्हीं-नन्हीं बूंदों के रूप में बरसती है बारिश कोई फायदा नहीं उसका अगर हम सहेज कर न रख ले जल उसका इसी तरह सहेजी जा सकती है जिन्दगी की हरेक चीज़ ज्यों की त्यों और अगर हम ना सहेजें तो कोई कसूर नहीं इसमें जिन्दगी का जिन्दगी तो आती है सिर्फ एक बार आने के लिए जिन्दगी कभी भी किसी को नहीं मिलती दुबारा !!

Open in Telegram
Views291+18%vs avg
Forwards—
Reactions1
Comments—
#15876Text
Views256+4%vs avg
Forwards—
Reactions1
Comments—
#15875Text
Views285+16%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#15874Text

🌹 पहले चूड़ियों को टीका… ❤️🪔 वह अपने माथे पर प्रेम का टीका लगाने से पहले अपनी चूड़ियों को सजाती है, क्योंकि उसके लिए सुहाग केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि उस प्रेम का नाम है जिसे वह हर दिन अपनी प्रार्थनाओं में जीती है। ❤️ एक स्त्री जब अपने सुहाग के लिए दुआ माँगती है, तो वह केवल अपने पति की लंबी उम्र नहीं माँगती, बल्कि उसके साथ बिताए हर पल, हर मुस्कान और हर आने वाले कल को माँगती है। उसकी चूड़ियों की खनक में एक घर की खुशियाँ बसती हैं, उसकी माँग के सिंदूर में किसी का पूरा संसार और उसकी खामोश प्रार्थनाओं में उम्रभर साथ निभाने का वादा छिपा होता है। 🥀 क्योंकि प्रेम हमेशा शब्दों में नहीं कहा जाता, कुछ प्रेम चूड़ियों को सजाते हुए, माथे पर तिलक लगाते हुए और आँखें बंद करके माँगी गई दुआओं में भी साँस लेता है। ✨ सुहाग सिर्फ़ एक रिश्ता नहीं, एक अनकही प्रार्थना है… जहाँ अपने लिए कम, अपने हमसफ़र के लिए ज़्यादा माँगा जाता है। ❤️🧿

Open in Telegram
Views294+19%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#15873Text
Views266+8%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#15872Text

जैसे दीप का जलना, बिना यह पूछे कि प्रकाश कहाँ तक जाएगा, जैसे नदी का बहना, बिना यह जाने कि समंदर उसे स्वीकारेगा या नहीं, क्या मनुष्य का प्रेम भी ऐसे ही होता है स्वार्थ-रहित? फिर हम चाहे प्रेम एकतरफा करें या दोनों तरफ से हो क्यों जता देते है? कुछ करने के पश्चात जबकि वो सभी खुशियां तो हमने अधिकतर खुद की खुशी के लिए ही उनसे सांझा करते है .. प्रेम का आधार क्या होता है? कितना कोई कर सकता है प्रेम- तारों की संख्याओं से अधिक या समुद्र की बूंदों से अधिक? कैसा होता है आकार प्रेम का? कैसा होता है रंग प्रेम का? अंतिम कोशिश कितनी बार की जा सकती है प्रेम के लिए? क्या पा सकते हैं प्रेम में? क्या खो सकते हैं प्रेम में? विस्तार कितना होता है प्रेम का .. किस आधार पर मापा जाता है तौला जाता है ? कितना स्वार्थ-रहित होता है प्रेम? क्या सचमुच... प्रेम है?

Open in Telegram
Views286+16%vs avg
Forwards—
Reactions1
Comments—
#15871Text
Views287+16%vs avg
Forwards—
Reactions3
Comments—
#15870Text

मेरे सपनों में उनसे मेरी बातें ❤️ तेरी आँखों में डूबा हूँ, किनारा चाहिए ही नहीं, तेरे सिवा इस दिल को कोई दोबारा चाहिए ही नहीं... तेरी हँसी का नशा है, तेरी बातों का सुरूर, तू सामने आ जाए तो फीका लगे चाँद भी हुज़ूर... तेरी एक झलक मिले तो दिन मेरा सँवर जाता है, तू नज़रें फेर ले तो ये दिल बिखर जाता है... तू पास रहे तो हर मौसम बहार लगता है, तू दूर रहे तो अपना ही शहर बेकार लगता है... मोहब्बत तुझसे इतनी है कि हिसाब नहीं रखता, तू मेरा है या नहीं... ये सवाल भी नहीं रखता... तू रूठे तो मनाऊँ, तू टूटे तो संभालूँ, तू कहे तो तेरे लिए सारी दुनिया से लड़ जाऊँ... लोग इश्क़ को हद में रखते हैं, हमने तो हद ही मिटा दी है, तू बस एक बार haan कह दे... हमने पूरी ज़िंदगी तेरे नाम लिखवा दी है... तू मोहब्बत नहीं मेरी, मेरा जुनून है, तू मेरी धड़कन नहीं... मेरी धड़कन का सुकून है...

Open in Telegram
Views297+20%vs avg
Forwards—
Reactions1
Comments—
#15869Text

मन मुताबिक नहीं होता है मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है। चाहते हम हैं जैसा, वैसा नहीं होता है। चाहते हैं कभी हम खिलखिलाएं खूब, उनसे दूर होने का एहसास रुला देता है। मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है। हम अपने प्यार से जिसका दिल रंगना चाहें, पता नहीं कहाँ वह बार-बार धुला देता है। मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है। कभी चाहते हैं खुलकर उनसे बातें करें, कभी भी समय उनके पास नहीं होता है। मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है। मन चाहता है उनके साथ उठना-बैठना, हम करीब रहें, उन्हें रास नहीं होता है। मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है। खुशनुमा रातें, रातों में खिलते तारे, हम साथ हैं, उनका साथ नहीं होता है। मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है। हम चाहें उन्हें मन से, उन्हें इसका ध्यान नहीं, हम उनके हैं, उन्हें एहसास नहीं होता है। मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है। उनके पीछे भला क्यों पड़े हुए हैं हम, जिनके करीब रहकर साथ नहीं होता है। मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है। हम अपना प्यार ऐसे कब तक जिंदा रखें, किसी का प्यार ऐसा भी भला होता है। मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है। कभी गये जो हम उनकी गली, कूचे में मिलते उनसे हैं पर मिलाप नहीं होता है। मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है।

Open in Telegram
Views288+17%vs avg
Forwards—
Reactions1
Comments—