खानदान में तलाक़ नहीं होते इसका ग़ुरूर है, मारपीट होती है, दगाबाज़ी होती है, ब्लात्कार, हत्याएँ और जेल होती है, इसका कुछ नहीं...!!
Открыть в TelegramПосты канала सुविचारों का दरिया😇
हिम्मत से बदलाव सदा बढ़ाये कदम राह पर, आगे कदम बढ़ाना है। यूपी टेट क्या हौआ है, करके पास दिखाना है। हम शिक्षक हैं, युग बदले हैं, अब हम खुद को बदलेंगे। शर-संधान करेंगे हम, हिम्मत है, हम नहीं टलेंगे। ले लो खूब परीक्षा तुम भी, हर हाल में अव्वल आना है। यूपी टेट क्या हौआ है? करके पास दिखाना है। इतना भी लाचार न समझो शिक्षक हैं, कोई खेल नहीं है। ये न समझो दीपक में बस, बाती है, अब तेल नहीं है। हम बदलेंगे, सब बदलेगा, लाकर बदलाव दिखाना है। यूपी टेट क्या हौआ है? करके पास दिखाना है। इतिहास है साक्षी जब-जब भी, हम अपने ऊपर उतरे हैं। पलटके पन्ने देखो क्यों न, कितनों के पर कुतरे हैं? हम परिवर्तित हुए तो समझो परिवर्तन आना है। यूपी टेट क्या हौआ है? करके पास दिखाना है।
Открыть в Telegramजीवन में दुःख का आना-जाना लगा रहता है। बड़े से बड़े समर्थ व्यक्ति के जीवन में भी दुःख आते हैं। दुःख का निपटारा कैसे किया जाए? दुःख को तीन तरीकों से निपटाया जा सकता है, पहला, दुःख को सह लें, दूसरा, दुःख को समझ लें और तीसरा, दुःख को सुलझा लें।
Открыть в Telegramजैसे दीप का जलना, बिना यह पूछे कि प्रकाश कहाँ तक जाएगा, जैसे नदी का बहना, बिना यह जाने कि समंदर उसे स्वीकारेगा या नहीं, क्या मनुष्य का प्रेम भी ऐसे ही होता है स्वार्थ-रहित? फिर हम चाहे प्रेम एकतरफा करें या दोनों तरफ से हो क्यों जता देते है? कुछ करने के पश्चात जबकि वो सभी खुशियां तो हमने अधिकतर खुद की खुशी के लिए ही उनसे सांझा करते है .. प्रेम का आधार क्या होता है? कितना कोई कर सकता है प्रेम- तारों की संख्याओं से अधिक या समुद्र की बूंदों से अधिक? कैसा होता है आकार प्रेम का? कैसा होता है रंग प्रेम का? अंतिम कोशिश कितनी बार की जा सकती है प्रेम के लिए? क्या पा सकते हैं प्रेम में? क्या खो सकते हैं प्रेम में? विस्तार कितना होता है प्रेम का .. किस आधार पर मापा जाता है तौला जाता है ? कितना स्वार्थ-रहित होता है प्रेम? क्या सचमुच... प्रेम है?
Открыть в Telegramमैं पढ़ना चाहता हूं क्योंकि मुझे सीखना है, मैं पढ़ना चाहता हूं क्योंकि मुझे जीतना है, मैं पढ़ना चाहता हूं क्योंकि मेरे माता-पिता को मुझसे बहुत उम्मीदें हैं, मैं सफल होना चाहता हूं, मैं अमीर बनना चाहता हूं, मैं लोगों की मदद करना चाहता हूं इसलिए मुझे पढ़ना है।
Открыть в Telegramसंगत का असर एक राजा के पास दो तोते थे। एक बार तूफान आया और दोनों अलग हो गए। एक तोता डाकुओं की बस्ती में जा गिरा और दूसरा एक साधु के आश्रम में। कुछ समय बाद, राजा जंगल में शिकार करने गया। डाकुओं के पास वाला तोता चिल्लाने लगा, "पकड़ो, लूट लो, इसका घोड़ा छीन लो!" राजा डरकर आगे भागा। जैसे ही वह आश्रम पहुँचा, दूसरा तोता मधुर आवाज में बोला, "पधारिए राजन, आपका स्वागत है। जल ग्रहण करें।" राजा हैरान रह गया। साधु ने समझाया कि दोनों सगे भाई हैं, बस संगत का फर्क है।
Открыть в Telegramनदी में गिरने से कभी भी किसी की मौत नहीं होती, मौत तो तब होती है जब उसे तैरना नहीं आता। ठीक उसी तरह परिस्थितियाँ कभी भी हमारे लिए समस्या नहीं बनती, समस्या तो तब बनती है, जब हमें परिस्थितियों से निपटना नहीं आता।
Открыть в Telegram🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔 प्रकाश का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और नई संभावनाओं का उजास लेकर आए। माँ लक्ष्मी की कृपा और श्रीगणेश का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। आइए, इस दीपावली हम केवल अपने घरों को ही नहीं, बल्कि अपने विचारों, व्यवहार और समाज को भी प्रेम, सद्भावना, ज्ञान एवं मानवीय मूल्यों के प्रकाश से आलोकित करें। अज्ञान के अंधकार पर ज्ञान का प्रकाश, निराशा पर आशा का उजास और वैमनस्य पर प्रेम की विजय हो।
Открыть в Telegram!! ईश्वर सब ठीक क्यों नहीं करते !! "चक्रव्यूह में अभिमन्यु के निहत्थे मारे जाने पर अर्जुन ने रोते हुए कृष्ण से पूछा- 'माधव ! आप तो भगवान थे, आप चाहते तो एक पल में अभिमन्यु को बचा सकते थे, फिर आपने ऐसा क्यों नहीं किया?' कृष्ण ने गहरा जवाब दिया-'पार्थ, मैं सृष्टि का रचयिता हूँ, लेकिन हर मनुष्य को अपने कर्म और अपना युद्ध स्वयं ही लड़ना पड़ता है। अगर मैं आज अभिमन्यु को बचाता, तो दुनिया को यह सीखु पे मिलती कि अकेला इंसान भी लाखों की भोड़ से लड़ने का साहस रख सकता है?"
Открыть в Telegramबदलना कौन चाहता है, लोग मजबूर कर देते हैं। हम तो पहले जैसे ही रहना चाहते थे, सब पर भरोसा करना चाहते थे लेकिन कुछ लोगों के झूठ, छल और बदलते व्यवहार ने हमें भी बदलना सिखा दिया। अब ना पहले जैसी उम्मीदें हैं, न पहले जैसा भरोसा। मुस्कराहट आज भी वही है, बस उसके पीछे की मासूमियत कहीं खो गई है। सच तो ये है कि इंसान अपनी फ़ितरत से नहीं बदलता, उसे बदलने पर हालात और लोग मजबूर कर देते हैं।
Открыть в Telegramसपनों की दिवाली एक टूट गया तारा, तो क्या अम्बर सूना हो गया? सूरज के ढल जाने से क्या, सब कुछ काला हो गया? अरे क्यों निराश तुम होते हो, देख अँधियारा डर जाते हो, देखी नहीं क्या अमावस की रात कभी, जले हैं दीप असंख्य सभी। फिर ये घनघोर अँधेरा छा जाने दो, अपने सपनों की दिवाली मन जाने दो।
Открыть в Telegramजिन्दगी की सच्ची कवितायें...... ========================== चाहें तो रोज री-स्टार्ट हो सकती है जिन्दगी बेशक पूरी रि-वाईंड तो नहीं ही होती न पीछे लौट कर आ पाती है हमारी उम्र ही मगर फिर भी लौटा ला सकते हैं हम ख्यालों में सब कुछ मेरा यकीं जानो दोस्त कि फिर से लौट भी जाये सब कुछ अगर जैसे-को-तैसा तो भी मजा नहीं मिलेगा वैसा ही तुम्हें दुबारा कि दुबारा हुई चीजें वैसा ही मज़ा नहीं देती फिर भी बहुत कुछ लौटा सकते हैं अपनी यादों को आपस में बांटकर सच जानो यह सब ज्यादा अच्छा होगा किसी चीज़ के रिवाइंड होने से भी ज्यादा अच्छा हम कुछ भी ज्यों का त्यों तो कभी नहीं लौटा सकते मगर हम पा सकते हैं फिर भी बहुत कुछ दुबारा बस थोडा-सा और बस थोडा सा ही प्रेम वापस लौटना होता है हमें जिन्दगी में जिसे बढती उम्र के हर एक क्षण के साथ भुला देते हैं हम हमारी मेमोरी बहुत शार्प है मगर अच्छी चीजों से ज्यादा याद रखते हम बुरी चीजों को अच्छी चीजें आ -आ कर चली जाती हैं हमारे एन आस-पास से बहुत नन्हीं-नन्हीं बूंदों के रूप में बरसती है बारिश कोई फायदा नहीं उसका अगर हम सहेज कर न रख ले जल उसका इसी तरह सहेजी जा सकती है जिन्दगी की हरेक चीज़ ज्यों की त्यों और अगर हम ना सहेजें तो कोई कसूर नहीं इसमें जिन्दगी का जिन्दगी तो आती है सिर्फ एक बार आने के लिए जिन्दगी कभी भी किसी को नहीं मिलती दुबारा !!
Открыть в Telegramमें अमर हो जाऊंगा आज अमृत वर्षा होगी और में अमर हो जाऊंगा में देखूंगा वर्तमान,भविष्य और विकसित भारत अपने सुनहरे सपनों को में साकार करता जाऊंगा में देखूंगा एक एक दूसरे में स्नेह और समानता एक अखण्ड भारत को में फिर से देखते हुए रोज फिर लक्ष्य के निकट पहुंचता जाऊंगा होगी सभी में भ्रातृत्व की भावना का विकास मानवता का जो बिडा विश्व में उठाया जाएगा उसमे राष्ट्र को नेतृत्व के लिए बुलाया जाएगा पर यह एक सुनहरा सपना है जो कभी तो पुरा होगा फिर एक दिन में अमर हो जाऊंगा मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर जाऊंग !!
Открыть в Telegramझूठ दुनिया की हकीकत को समझना आसान नहीं होता, हर मुस्कुराता चेहरा यहाँ अपना नहीं होता। विश्वास की नींव पर रिश्ते बनाए जाते हैं, मगर अक्सर इसी नींव पर धोखे सजाए जाते हैं। झूठ बोलने वाले यहाँ महफ़िलों में छा जाते हैं, और सच बोलने वाले अक्सर अकेले रह जाते हैं। वक़्त सिखा देता है अपनों की पहचान करना, हर किसी पर ऐतबार नहीं, पहले ख़ुद को जानना। दुनिया में चेहरे नहीं, किरदार देखा करो, विश्वास उसी पर करना, जो सच के साथ खड़ा हो।
Открыть в Telegram🌹 पहले चूड़ियों को टीका… ❤️🪔 वह अपने माथे पर प्रेम का टीका लगाने से पहले अपनी चूड़ियों को सजाती है, क्योंकि उसके लिए सुहाग केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि उस प्रेम का नाम है जिसे वह हर दिन अपनी प्रार्थनाओं में जीती है। ❤️ एक स्त्री जब अपने सुहाग के लिए दुआ माँगती है, तो वह केवल अपने पति की लंबी उम्र नहीं माँगती, बल्कि उसके साथ बिताए हर पल, हर मुस्कान और हर आने वाले कल को माँगती है। उसकी चूड़ियों की खनक में एक घर की खुशियाँ बसती हैं, उसकी माँग के सिंदूर में किसी का पूरा संसार और उसकी खामोश प्रार्थनाओं में उम्रभर साथ निभाने का वादा छिपा होता है। 🥀 क्योंकि प्रेम हमेशा शब्दों में नहीं कहा जाता, कुछ प्रेम चूड़ियों को सजाते हुए, माथे पर तिलक लगाते हुए और आँखें बंद करके माँगी गई दुआओं में भी साँस लेता है। ✨ सुहाग सिर्फ़ एक रिश्ता नहीं, एक अनकही प्रार्थना है… जहाँ अपने लिए कम, अपने हमसफ़र के लिए ज़्यादा माँगा जाता है। ❤️🧿
Открыть в Telegramलगीच जब नहीं आता यक़ीन जादुई यथार्थ पर, जाती हूँ किताबों के लगीच। जब नहीं आता भरोसे भर का भरोसा, किताबों से जाती हूँ जीवन के लगीच। और जब तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं कर पाती जीवन से प्रेमिल हो पाने का साहस, इन तमाम कोशिशों और स्वीकृतियों को धूमिल करती; आती हूँ तुम तक। जहाँ मैं महसूस करती हूं साहस, यथार्थ, किताब और जीवन के क्रियाओं की असली पृष्ठभूमि। तुम मेरा यकीन करो तुम्हारा होना मुझको मेरे होने का संबल देता है...!
Открыть в Telegramजैसे दीप का जलना, बिना यह पूछे कि प्रकाश कहाँ तक जाएगा, जैसे नदी का बहना, बिना यह जाने कि समंदर उसे स्वीकारेगा या नहीं, क्या मनुष्य का प्रेम भी ऐसे ही होता है स्वार्थ-रहित? फिर हम चाहे प्रेम एकतरफा करें या दोनों तरफ से हो क्यों जता देते है? कुछ करने के पश्चात जबकि वो सभी खुशियां तो हमने अधिकतर खुद की खुशी के लिए ही उनसे सांझा करते है .. प्रेम का आधार क्या होता है? कितना कोई कर सकता है प्रेम- तारों की संख्याओं से अधिक या समुद्र की बूंदों से अधिक? कैसा होता है आकार प्रेम का? कैसा होता है रंग प्रेम का? अंतिम कोशिश कितनी बार की जा सकती है प्रेम के लिए? क्या पा सकते हैं प्रेम में? क्या खो सकते हैं प्रेम में? विस्तार कितना होता है प्रेम का .. किस आधार पर मापा जाता है तौला जाता है ? कितना स्वार्थ-रहित होता है प्रेम? क्या सचमुच... प्रेम है?
Открыть в Telegram🌿 सुप्रभात 🌿 हर सुबह केवल सूरज का उगना नहीं होती, यह जीवन का एक और अवसर है— कल की गलतियों से सीखने का, बीते हुए को स्वीकार करने का, और आने वाले कल के लिए मन में नई उम्मीद जगाने का। कुछ रिश्ते शब्दों के मोहताज नहीं होते, उनकी सच्चाई ख़ामोशी में भी महसूस होती है। और कुछ लोग दूर होकर भी दिल के सबसे करीब रहते हैं। ईश्वर करे आज का दिन आपके मन को शांति, विचारों को स्पष्टता, और जीवन को एक नई दिशा दे। जो बीत गया, उसे मुस्कुराकर जाने दीजिए; जो सामने है, उसे पूरे विश्वास से जी लीजिए। ☀️ सुप्रभात एवं आपका दिन मंगलमय हो। 🙏
Открыть в Telegramमेरे सपनों में उनसे मेरी बातें ❤️ तेरी आँखों में डूबा हूँ, किनारा चाहिए ही नहीं, तेरे सिवा इस दिल को कोई दोबारा चाहिए ही नहीं... तेरी हँसी का नशा है, तेरी बातों का सुरूर, तू सामने आ जाए तो फीका लगे चाँद भी हुज़ूर... तेरी एक झलक मिले तो दिन मेरा सँवर जाता है, तू नज़रें फेर ले तो ये दिल बिखर जाता है... तू पास रहे तो हर मौसम बहार लगता है, तू दूर रहे तो अपना ही शहर बेकार लगता है... मोहब्बत तुझसे इतनी है कि हिसाब नहीं रखता, तू मेरा है या नहीं... ये सवाल भी नहीं रखता... तू रूठे तो मनाऊँ, तू टूटे तो संभालूँ, तू कहे तो तेरे लिए सारी दुनिया से लड़ जाऊँ... लोग इश्क़ को हद में रखते हैं, हमने तो हद ही मिटा दी है, तू बस एक बार haan कह दे... हमने पूरी ज़िंदगी तेरे नाम लिखवा दी है... तू मोहब्बत नहीं मेरी, मेरा जुनून है, तू मेरी धड़कन नहीं... मेरी धड़कन का सुकून है...
Открыть в Telegramमन मुताबिक नहीं होता है मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है। चाहते हम हैं जैसा, वैसा नहीं होता है। चाहते हैं कभी हम खिलखिलाएं खूब, उनसे दूर होने का एहसास रुला देता है। मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है। हम अपने प्यार से जिसका दिल रंगना चाहें, पता नहीं कहाँ वह बार-बार धुला देता है। मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है। कभी चाहते हैं खुलकर उनसे बातें करें, कभी भी समय उनके पास नहीं होता है। मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है। मन चाहता है उनके साथ उठना-बैठना, हम करीब रहें, उन्हें रास नहीं होता है। मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है। खुशनुमा रातें, रातों में खिलते तारे, हम साथ हैं, उनका साथ नहीं होता है। मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है। हम चाहें उन्हें मन से, उन्हें इसका ध्यान नहीं, हम उनके हैं, उन्हें एहसास नहीं होता है। मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है। उनके पीछे भला क्यों पड़े हुए हैं हम, जिनके करीब रहकर साथ नहीं होता है। मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है। हम अपना प्यार ऐसे कब तक जिंदा रखें, किसी का प्यार ऐसा भी भला होता है। मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है। कभी गये जो हम उनकी गली, कूचे में मिलते उनसे हैं पर मिलाप नहीं होता है। मन मुताबिक हमेशा ही नहीं होता है।
Открыть в Telegram