🙏 हर चौखट — एक प्रणाम | जन आशीर्वाद अभियान 🙏
370 दिन… लगातार, बिना रुके, बिना थके — जनता के बीच।
पिछले 370 दिनों में सिकंदराबाद विधानसभा के गाँव-गाँव, गली-गली और हर वर्ग के बीच रहकर जनता के सुख-दुःख को करीब से समझने का प्रयास किया है।
इस दौरान हमारा प्रयास रहा—
🌳 सफ़ाई एवं वृक्षारोपण अभियान
📚 मुफ़्त शिक्षा अभियान
🏫 लाइब्रेरी की शुरुआत
🏏 स्पोर्ट्स ग्राउंड बनवाने का प्रयास
🤝 असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद
❤️ और विधानसभा के लोगों के हर सुख-दुःख में उनके साथ खड़े रहना।
❤️युवाओं के लिए गाइडेंस प्रोग्राम और जनसंवाद
लेकिन मेरा मानना है कि जनता की सेवा केवल कुछ कार्यक्रमों तक सीमित नहीं होनी चाहिए।
इसी संघर्ष और जनसेवा की यात्रा को आगे बढ़ाते हुए अब एक नया संकल्प लेकर आपके बीच आ रहा हूँ—
🚩 “हर चौखट — एक प्रणाम” 🚩
🙏 जन आशीर्वाद अभियान 🙏
इस अभियान के तहत सिकंदराबाद विधानसभा के हर गाँव के प्रत्येक घर की चौखट पर पहुँचकर एक प्रणाम करूँगा।
आपके घर आकर आपकी बात सुनूँगा,
आपकी समस्याओं को समझूँगा,
आपके सुझाव जानूँगा
और आपकी उम्मीदों को अपने संकल्प का हिस्सा बनाऊँगा।
30 सितंबर 2026
📍 गाँव फरीदपुर, सिकंदराबाद विधानसभा
से इस अभियान की शुरुआत होगी।
समय:सुबह 9 बजे
यह केवल एक यात्रा नहीं,
जनता से जुड़ने का एक प्रण है।
न कोई दूरी, न कोई भेदभाव—
हर घर तक पहुँचने का संकल्प। ❤️
🙏 आप सभी से विनम्र निवेदन है कि इस अभियान से अवश्य जुड़ें, अपना आशीर्वाद दें और इस जनसंपर्क यात्रा का हिस्सा बनें।
🚩 हर चौखट — एक प्रणाम
🚩 हर घर — एक संवाद
🚩 हर समस्या — हमारी जिम्मेदारी
नवीन शर्मा मसौता (शिक्षक)
मिशन 2027