उत्सव मनाइए कि अमेरिका भारत को अतिरिक्त उत्पादन क्षमता के लिए ब्लेम कर रहा है और एक्स्ट्रा टैरिफ ठोकने की धमकी दे रहा है।
***
अमेरिका को शिकायत है कि भारत वैश्विक स्तर पर आवश्यकता से अधिक उत्पादन और क्षमता की समस्या को हल करने में विफल रहा है — जिसमें 'गैर-बाज़ार अर्थव्यवस्थाओं' (non-market economies) से होने वाले आयात और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) से जुड़ी समस्याएँ भी शामिल हैं।
आप कहेंगे कि अमेरिका को यही शिकायत बांग्लादेश, चीन, इंडोनेशिया एवं कुछ अन्य देशो से भी है।
सहमत।
लेकिन जब आप अमेरिकी प्रेस रिलीज के आगे उनकी विस्तृत रिपोर्ट पढ़ते है तो अमेरिका की मुख्य शिकायत है कि प्रधानमंत्री मोदी के भारत ने विकास की रणनीति अपनाई है - जिसमें मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी औद्योगिक योजनाओं का विकास और कार्यान्वयन सम्मिलित है - जिसके परिणामस्वरूप इस्पात, सोलर, स्वास्थ्य और ICT जैसे प्रमुख विनिर्माण क्षेत्रों में क्षमता वृद्धि, उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा मिला है, जो बाजार की ताकतों के अनुरूप नहीं है।
"India has pursued a growth strategy, including through the development and implementation of industrial plans, such as Make in India and Self-Reliant India, that has led to non-market-driven capacity growth, production, and exports in key manufacturing sectors, such as steel, solar, health, and ICT."
अमेरिका को शिकायत है कि भारत की सोलर मॉड्यूल कैपेसिटी वर्ष 2020 से तेज़ी से बढ़कर 154 गीगावाट (GW) हो गई है - जो घरेलू डिमांड 53 GW से लगभग तीन गुना अधिक है।
"India’s solar module capacity has jumped dramatically since 2020 to 154 gigawatts (GW)—nearly triple the domestic demand of 53 GW."
अमेरिका को शिकायत है कि भारत अपने फार्मास्युटिकल (मेडिसिन) निर्यात का लगभग एक-तिहाई हिस्सा अमेरिका को भेजता है, जो अमेरिका में सभी जेनेरिक प्रिस्क्रिप्शन का 47% और जेनेरिक सॉलिड ओरल दवाओं का 61% तक है।
"India now supplies roughly one-third of its pharmaceutical exports to the United States, accounting for up to 47% of all generic prescriptions and 61% of generic solid oral drugs in the United States."
जानकारी के लिए, भारत इस समय अमेरिका और जापान, दोनों के संयुक्त इस्पात उत्पादन से अधिक इस्पात का उत्पादन कर रहा है।
विश्व का सबसे धनी राष्ट्र प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत से त्रस्त है।
और प्रधानमंत्री मोदी का प्रतिउत्तर देखिए। इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्माण और बुनियादी ढांचा उपकरण (Construction and Infrastructure Equipment) के निर्माण को बढ़ाने के लिए 11,000 करोड़ रुपये के व्यय को मंजूरी दी है।
क्या इसे सेलीब्रेट नहीं करना चाहिए?
अमित सिंघल जी