आलोक राज जी के सभी ऑफिशियल ट्वीट्स, रिज़ल्ट, नई भर्ती अपडेट अब आप यहां से सबसे पहले प्राप्त कर सकते हैं... लिंक 👇 https://t.me/AlokRajRssb JOIN कर लेना ❤️👆
Open in TelegramPosts of Study With Sunil Saini Kotputli™
CET में पेपर का स्तर सरल, मध्यम, कठिन सब तरह के प्रश्न होगे... सरल और मध्यम स्तर के प्रश्नों को पहले हल करें ताकि आपका कॉन्फिडेंस बढ़ जाए, जो प्रश्न कठिन लगे उसे अंत में सॉल्व करें - आलोक राज
Open in Telegramकई बार परीक्षा केंद्र पर रोल नंबर ढूंढते समय विद्यार्थी घबरा जाते हैं, तनाव लेने लगते हैं और इधर-उधर भटक जाते हैं। ऐसे में आप पहले से ही इस तरीके से अपना रोल नंबर डालकर LAB/ROOM पता कर सकते हैं, जिससे परीक्षा के दिन आसानी रहे और अनावश्यक तनाव न हो। ❤️
Open in Telegramचौथी बार जीती महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भारत की बेटियों ने लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर रचा इतिहास
Open in TelegramRPSC RAS प्री भर्ती परीक्षा 2026 : Exam City (District Location) जारी लिंक 👇 https://recruitment.rajasthan.gov.in/ https://recruitment.rajasthan.gov.in/knowlocationservlet एडमिट कार्ड 03 दिसंबर को जारी किए जाएंगे, परीक्षा 06 दिसंबर को आयोजित होगी।
Open in TelegramCET 12th संबंधित सवाल/जवाब 1. पेपर का स्तर मीडियम आयेगा 2. टोटल 120 प्रश्न आयेगे, जिसमें 40% के लिए आपको 48 प्रश्न सही करने है और 36% के लिए 44 (कोशिश करना 50% यानी 60 प्रश्न सही कर सको, ताकि नॉर्मलाइजेशन से बचाव हो) 3. नेगेटिव मार्किंग है इसलिए अंधाधुंध तुक्के न मारे, किसी प्रश्न में आपको चार में से दो विकल्प सही हो रहे हैं तो आप वहां रिस्क ले सकते हैं। 4. अंतिम समय में मैराथन के चोंचले से बचे, क्योंकि जितनी तैयारी करनी थी वह आपने कर ली, अंतिम समय में 10-10 घंटे की लगातार कक्षाएं आपके प्रदर्शन को बेहतर करने की बजाय और बिगाड़ देती है, क्योंकि आप उन कक्षाओ में कुछ नया देख लेते हैं तो आपको लगता है कि यह तो मैने पढ़ा हीं मुझे कुछ आता ही नहीं और नेगेटिव थॉट्स आने लगते हैं। 5. CET एग्जाम हर साल होगा, जैसा कि आलोक राज जी ने कहा है, ऐसा हो सकता है कि प्रशासनिक या अन्य कारणों से एक की बजाय डेढ़ या 2 साल लग जाए, अपने ऊपर अनावश्यक दबाव नहीं बनाना है। 6. अंतिम समय में नकारात्मक लोगों और नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ने होने दें।
Open in Telegramजो साथी CET का एग्जाम देने जा रहे हैं, वे रोडवेज बस में निःशुल्क यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जरूर कर लें। 🔗 रजिस्ट्रेशन लिंक: https://transport.rajasthan.gov.in/rsrtc रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 1. ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 2. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। 3. OTP डालकर वेरीफाई करें। 4. अपना एडमिट कार्ड अपलोड/सबमिट करें। बस, आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। ✅ रजिस्ट्रेशन जरूरी है या नहीं, यह मत पूछना… बस कर लेना! 😄 क्योंकि कई बार बस कंडक्टर केवल एडमिट कार्ड दिखाने पर यात्रा की अनुमति नहीं देता और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य बताता है। ऐसे में बस में अनावश्यक बहस, परेशानी और परीक्षा से पहले मूड खराब हो जाता है। इसलिए ऐसी असुविधा से बचने के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन कर लें, ताकि परीक्षा देने जाते समय किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। ❤️
Open in Telegramजो अकेला खड़ा होकर भी डरता नहीं, वही असली योद्धा कहलाता है। हार जीत से ऊपर उठकर लड़ने वाला ही इतिहास रचता है। मुश्किलें जिसे झुका नहीं पातीं, वही दुनिया को झुका देता है। योद्धा वो नहीं जो कभी हारता नहीं, योद्धा वो है जो कभी रुकता नहीं। जब चारों तरफ अंधेरा हो, तो अपनी तलवार खुद की रोशनी बन जाती है। कायर बहाने ढूँढते हैं, वीर रास्ते बनाते हैं। ज़िंदगी की हर लड़ाई में वही जीतता है, जो आखिरी साँस तक डटा रहता है। डर को हराना ही सबसे बड़ी जीत है। जिसके इरादे मज़बूत होते हैं, उसे कोई चक्रव्यूह रोक नहीं सकता। अभिमन्यु ने एक बात तो सिखा दी कि जब बचाव का कोई विकल्प ना बचे तो रणभूमि में ऐसे लड़ो कि बस हाहाकार मचे...❤️ CET स्पेशल ❤️
Open in Telegramएडिटर और सॉन्ग निर्माता को हजारों तोपो से अंधाधुंध सलामी 😁🫡 जबरदस्त song 😂🤣 (अजय ही एकमात्र ऐसा हीरो है जो 2 बाइक पर एक साथ सवारी कर सका है)
Open in Telegramभार्गवास्त्र भारत का एक स्वदेशी, दो-स्तरीय काउंटर-ड्रोन और एंटी-स्वार्म रक्षा सिस्टम है, जिसे सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) ने विकसित किया है। यह दुश्मन के छोटे ड्रोन, लोइटरिंग म्यूनिशन और एक साथ आने वाले ड्रोन के झुंड (स्वार्म) को नष्ट करने के लिए बनाया गया है। परीक्षण 20 से 24 नवंबर 2026 के बीच राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में किए गए।
Open in Telegramवेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) भारतीय रेलवे की एक महत्वाकांक्षी रेल अवसंरचना परियोजना है, जो पूरी तरह मालगाड़ियों के विशेष परिचालन के लिए बनाई गई है। यह कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के दादरी (दिल्ली के पास) से शुरू होकर मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (JNPT) तक जाता है। मार्च 2026 में इसका निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है। यह कॉरिडोर भारत के पांच प्रमुख राज्यों से होकर गुजरता है: उत्तर प्रदेश हरियाणा राजस्थान (567 किमी) गुजरात महाराष्ट्र वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) की राजस्थान में कुल लंबाई 567 किलोमीटर है। [ • यह पूरे कॉरिडोर (1,506 किमी) का लगभग 39% हिस्सा है, जो इसे इस कॉरिडोर का सबसे बड़ा राज्य खंड (longest route length) बनाता है। प्रमुख जिले: यह राज्य के अलवर, जयपुर, अजमेर, सीकर, नागौर, पाली और सिरोही जैसे प्रमुख जिलों से होकर गुजरता है। 📱Join t.me/SunilSaini 🧑💻 Share जरूर करें ‼️...
Open in Telegramराष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स (अति महत्वपूर्ण) 1. प्यूर्टो रिको की 27 वर्षीय जेनिफर बैरेटो ने सैन जुआन में आयोजित 75वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का खिताब जीता। उन्होंने मेक्सिको की पिछली विजेता फातिमा बॉश से ताज हासिल किया। इस जीत के साथ प्यूर्टो रिको को छठी बार मिस यूनिवर्स का खिताब मिला। बैरेटो यह खिताब जीतने वाली पहली विवाहित महिला और मां बनीं। 2. बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने घोषणा की कि नई दिल्ली वर्ष 2028 में थॉमस कप और उबेर कप फाइनल्स की मेजबानी करेगा। ये पुरुष और महिला टीमों की विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप हैं। भारत दूसरी बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2014 में नई दिल्ली में इसका आयोजन हुआ था। 3. वन्यजीव बचाव और संरक्षण केंद्र वनतारा ने मेडागास्कर के पर्यावरण एवं सतत विकास मंत्रालय के साथ 10 साल का समझौता ज्ञापन (MoU) किया। 4. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 'चैरियट-1' फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए। भारत एआई मिशन के तहत चैरियट AI ने इन्हें विकसित किया है। 5. प्रसिद्ध गीतकार, लेखक और शायर जावेद अख्तर को वर्ष 2026 के महात्मा फुले समता पुरस्कार के लिए चुना गया है। अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद की ओर से यह सम्मान पुणे में दिया जाएगा। यह पुरस्कार साहित्य और सामाजिक समानता के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया जाता है। 📱Join t.me/SunilSaini 🧑💻 Share जरूर करें ‼️...
Open in Telegramपिछले 2..3 दिन में मेरे पास जो मैसेज आए हैं उनको देखने के बाद आलोक राज जी के लिए रिस्पेक्ट काफ़ी बढ़ गई है ❤️ कैसे झेलते होगे, इन क्रांतिकारियों को😁🤣
Open in Telegram