Account

Posts of Shri Shiv Daily Spiritual Broadcast

newest first

#43897Text

कल #रविपुष्यामृत_योग संध्या 05 बजे तक ......... शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान #शिव की विभूति बताया गया है #पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से #अनिष्ट-से- अनिष्टकर दोष भी #समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं #सर्वसिद्धिकर:_पुष्य: इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है पुष्य नक्षत्र में किये गए #श्राद्ध से #पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है......... #आज इस योग में किया गया #जप, #ध्यान, #दान, #पुण्य #महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं.... (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10) 🙇#जयश्रीसीताराम 🙇

Open in Telegram
Views28−87%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#43896Text

इनमे से सोमप्रदोष ( सोमवार के दिन आने वाला प्रदोष ), भौम प्रदोष ( मंगलवार के दिन आनेवाला प्रदोष ) और शनि प्रदोष ( शनिवार के दिन आने वाला प्रदोष ) यह तीन प्रदोष आध्यात्मिक दृष्टीकोण से महत्त्वपूर्ण है। और इन तीनो मे शनि प्रदोष अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। स्कंद पुराण मे प्रदोष स्तोत्र 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ इसका पाठ प्रदोष काल मे करना चाहिये। प्रदोष काल के शिवपूजन से दरिद्रता दूर होती और आर्थिक उन्नती प्राप्त होती है। " ये वै प्रदोष समये परमेश्वरस्य कुर्वंति अनन्य मनसोsन्गि सरोजपूजाम नित्यं प्रबद्ध धन धान्य कलत्र पुत्र सौभाग्य संपद अधिकारस्त इहैव लोके " अर्थ👉 जो लोग प्रदोष काल मे अनन्य भक्ति से महादेव के चरण कमलों का पूजन करते है उन्हे इस लोक मे धन धान्य कलत्र पुत्र सौभाग्य एवं संपत्ती की प्राप्ति होती है। " अत: प्रदोषे शिव एक एव पूज्योsथ नान्ये हरिपद्मजाद्या: तस्मिन महेशे विधिज्यमाने सर्वे प्रसीदंति सुराधिनाथा: " अर्थ👉 प्रदोष काल मे विष्णु एवं ब्रम्हा का पूजन न करे और केवल एक शिवजी का पूजन करे। प्रदोष काल मे महादेव के पूजन से ईतर सभी देवता प्रसन्न हो जाते है। हर महिने मे दो बार प्रदोष आता है। एक शुक्ल पक्ष मे और एक कृष्ण पक्ष मे। परंतु माघ महिने मे कृष्ण पक्ष मे जो प्रदोष आता है उसे महाप्रदोष कहते है। यह महाशिवरात्री के वक्त आता है। माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथी को जब मध्यरात्री मे चतुर्दशी तिथी हो तब वह रात्री महाशिवरात्री कहलाती है और माघ मास की कृष्ण त्रयोदशी तिथी को सूर्यास्त को त्रयोदशी होने से महाप्रदोष तिथी होती है। तो हमेशा महाशिवरात्र की एक दिन पूर्व प्रदोष होता है। 〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️

Open in Telegram
Views180−19%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#43895Text

प्रदोष काल का आध्यात्मिक महत्त्व (पुनः प्रेषित) 〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️ प्रदोष काल का अर्थ है सूर्यास्त के समय का एक पवित्र पर्व काल जो भगवान शिव की साधना के लिये अत्यंत अनुकुल होता है। प्रदोष काल निर्धारित करने की तीन प्रचलित मान्यताये है। आप अपने क्षेत्र और रिती रिवाज से या अपने विवेक से इनमे से किसी एक का अनुसरण करे। 👉 एक मान्यता के अनुसार प्रदोष काल सूर्यास्त के समय से आगे चार घटी अर्थात लगभग 96 मिनिटो का होता है। 👉 दुसरी मान्यता के अनुसार सूर्यास्त के समय से दुसरे दिन के सूर्योदय तक का काल लेकर उसके पांच भाग करे .. सूर्यास्त के समय से आगे पहला भाग प्रदोष काल माना जायेगा .. यह समय सूर्यास्त से आगे 144 मिनिटो का रहेगा। 👉 तिसरी मान्यता नुसार सूर्यास्त से पहले देड घंटा और सूर्यास्त के बाद देड घंटे तक प्रदोष काल माना जायेगा। प्रत्येक क्षेत्र की मान्यता अनुसार यह अलग अलग है लेकिन तिनो मान्यताओ मे एक बात समान है वह ये की सूर्यास्त के बाद देड घंटा प्रदोष काल होगा ही। तो आप यही सही मानकर सूर्यास्त के समय से आगे देड घंटा मानकर चले। आपके क्षेत्र का सूर्यास्त का समय पता कर इसे निर्धारित करे। प्रदोष काल और प्रदोष तिथी मे अंतर 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ प्रदोष काल जैसे हमने उपर बताया की रोज सूर्यास्त के बाद देड घंटे तक होता है। और प्रदोष तिथी का अर्थ है हर महिने की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की तेरहवी तिथी यानि त्रयोदशी तिथी जो उस दिन के सूर्यास्त के समय हो। जिस दिन सूर्यास्त समय पर त्रयोदशी तिथी हो वह प्रदोष दिन माना जायेगा। कभी कभी द्वादशी सूर्यास्त से पहले खत्म होती है और सूर्यास्त के समय त्रयोदशी तिथी होती है तो वही प्रदोष तिथी होती है। इसमे सूर्योदय की त्रयोदशी से ज्यादा सूर्यास्त की त्रयोदशी का महत्त्व है। हर कॅलेंडर या पंचांग मे हर महिने की दो प्रदोष तिथीया अंकित की जाती है। इस प्रदोष तिथी पर सूर्यास्त के समय से जो देड घंटे का प्रदोष काल होगा वही प्रदोष पर्व काल है। इस पर्व काल मे सुषुम्ना नाडी कुछ खुल जाती है। इस पर्व काल मे साधना ध्यान कर सुषुम्ना मे प्राण प्रवाहित करना आसान होता है। प्रदोष का शिव से संबंध 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ पुराण की मान्यता नुसार देव दानव के समुद्र मंथन मे जो विष उत्पन्न हुवा था वह भगवान महादेव ने इसी प्रदोष काल मे प्राशन किया था। भगवती पार्वती ने अपने सामर्थ्य से उस विष को शिवजी के कंठ तक ही रोक दिया इसलिये भोलेनाथ " नीलकंठ " नाम से जाने गये। भगवान शिव जी ने समस्त सृष्टी को इस भयंकर विष के प्रभाव से बचाया इस पवित्र प्रदोष काल मे इसीलिए इसे शिव उपासना के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसि काल मे भगवान महादेव ने अपना तांडव नृत्य किया था। भगवान महादेव ने विष का प्राशन कर समस्त सृष्टी को उस भयंकर विष के प्रभाव से मुक्त किया इसलिए जब सभी देव दानव महादेव के पास गये और उनकी स्तुती की जिससे भोलेनाथ अत्यंत प्रसन्न हुये वह दिन प्रदोष तिथी ही थी। इसीलिए प्रदोष के दिन सूर्यास्त के समय प्रदोष काल मे भगवान शिव की उपासना कर उन्हे प्रसन्न किया जा सकता है। यह अत्यंत पुण्यदायी पर्व काल होता है। प्रदोष यानी सभी दोषो से मुक्ती प्रदान करने वाला पुण्यकाल। मनुष्य के जीवन मे रोग , कर्जे , शत्रू , ग्रहबाधा , संकट , पूर्वजन्म के पाप आदि यह सब एक प्रकार का विष ही है और प्रदोष काल के शिव पूजन से भगवान भोलेनाथ की कृपा से हम इस विष के प्रभाव से मुक्त हो सकते है। इसलिए कहा गया है की " त्रयोदशी व्रत करे जो हमेशा तन नाहि राखे रहे कलेशा " प्रदोष के दिन आप अगर संभव हो तो दिन भर उपवास रखे और शाम को प्रदोष काल मे शिवपूजन, रुद्राभिषेक, शिवस्तोत्रों का पाठ, शिव मंत्र का जाप, 108 बेल के पत्तो से बिल्वार्चन, ध्यान आदि प्रकार से साधना कर सकते है। वार अनुसार प्रदोष के फल 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ 👉 सोमवार को अगर प्रदोष हो तो उसे सोम प्रदोष कहते है। यह सर्व प्रकारके पापो का शमन करनेवाला होता है। 👉 मंगलवार को अगर प्रदोष हो तो उसे भौम प्रदोष कहते है। यह दरिद्रता दूर करनेवाला , ऋणमुक्ती के लिये और आर्थिक उन्नती के लिये लाभदायी है। 👉 बुधवार को अगर प्रदोष हो तो उसे बुध प्रदोष या सौम्य प्रदोष कहते है .. संतान सुख प्राप्ति और विद्याप्राप्ती के लिये लाभदायी। 👉 गुरुवार को अगर प्रदोष हो तो यह आध्यात्मिक उन्नती एवं पितृ दोष निवारण के लिये लाभदायी। 👉 शुक्रवार को अगर प्रदोष हो तो उसे भृगु प्रदोष कहते है। शत्रु बाधा निवारण के लिये लाभदायी। 👉 शनिवार को प्रदोष हो तो उसे शनि प्रदोष कहते है। यह अत्यंत दुर्लभ और लाभदायी होता है। शनि बाधा , साडेसाती , धनप्राप्ति , ऋणमुक्ति , राज्यपद आदि के लिये लाभदायी। 👉 रविवार को अगर प्रदोष हो तो उसे भानुप्रदोष कहते है। यह आरोग्य प्राप्ति के लिये लाभदायी और परम कल्याण कारी होता है।

Open in Telegram
Views162−27%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#43891Text
Views208−6%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#43890Text
Views187−16%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#43887Text
Views186−16%vs avg
Forwards—
Reactions1
Comments—
#43881Text

#शास्त्रानुसार शिवपूजन में तेल का दीपक वर्जित है.....…. #वर्जितदीपः_वृक्षवीजोद्भवैस्स्नेहः_शिवे_दीपं_विवर्जयेत् अतः #शिवपूजन (पंचोपचार/षोडशोपचार) में तिल, सरसों, अलसी आदि बीजों से बने तेल का दीपक उपयोग ना करें केवल #घृत दीपक का उपयोग करें............ जबकि भगवान #शिव के निमित्त #दीपदान में तेल (तिल, अलसी, सरसों आदि) के दीपक का फल अत्यधिक है जो शास्त्र वाक्य से सिद्ध है............... #कौसुंभतैलसंयुक्ता_दीपा_दत्ताः_शिवालये। #दातारस्तेऽपि_कैलासे_मोदन्ते_शिवसंनिधौ।। #अतसीतैलसंयुक्ता_दीपा_दत्ताः_शिवालये। #ते_शिवं_यांति_संयुक्ताः_कुलानां_च_शतेन_वै।। #तिलतैलेन_संयुक्ता_दीपा_दत्ताः_शिवालये। #ते_शिवं_यांति_संयुक्ताः_कुलानां_च_शतेन_वै।। अतः #ध्यान रहे............. #शिवपूजन में → तिल/अलसी/सरसों आदि तैल से दीप न करें केवल शुद्ध देशी घी उपयोग करें........ #शिवालय में #दीपदान में → तैल दीपक और घृत दीपक पूर्णतः मान्य और #फलदायक है............. 🙇#जयश्रीसीताराम 🙇

Open in Telegram
Views245+10%vs avg
Forwards—
Reactions1
Comments—
#43879Link preview
Views430+94%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#43878Text

🙏 Namah Shivaya ♥️ Assistance with Registration – ShivYog Shree Lalita Rudra Trishati Level 3 Yagya If any Sadhak is facing difficulty or requires assistance with registration for the upcoming ShivYog Shree Lalita Rudra Trishati Level 3 Yagya, graciously blessed by Shivyogi Acharya Dr. Ishan Shivanand Ji, please feel free to contact me. I will be happy to assist you with the registration process. 📅 Yagya Schedule 🇮🇳 INDIA: 10–23 December 2026 | 7:00 AM IST 🇺🇸 USA: 9–22 December 2026 5:30 PM PST | 8:30 PM EST 💰 Registration Fee – Category-wise Reference Kind Supporter – USD 51 Generous Contributor – USD 101 Compassionate Supporter – USD 301 Community Supporter – USD 501 Dedicated Patron – USD 601 💳 Approximate Registration Fee in Indian Rupees For reference, the registration amount for the Kind Supporter (USD 51) category is approximately ₹4,923.23, inclusive of applicable taxes and currency conversion charges. The amounts for other categories will be calculated similarly, based on the applicable exchange rate and charges. ⚠️ Important Payment Guidelines Payment Mode: Only International Credit Cards or International Debit Cards are accepted. Currency & Conversion: All registration payments are processed in US Dollars (USD). Foreign currency conversion may take approximately 1–2 days to settle and reflect in your bank/card statement. Taxes & Bank Charges: Based on previous experience with online ShivYog Shivirs conducted since the COVID-19 pandemic, bank and foreign currency conversion charges, including applicable taxes, have been approximately 4.13% of the registration fee. Actual charges may vary depending on the bank and card provider. 🙏 If you need any assistance or guidance at any stage of the registration process, please feel free to connect with me. Let us come together and receive the divine grace and blessings of this auspicious Yagya. 🙏 Har Har Mahadev ♥️ 🙏 नमः शिवाय ♥️ शिवयोग श्री ललिता रुद्र त्रिशति लेवल 3 यज्ञ – रजिस्ट्रेशन में सहायता यदि किसी भी साधक को आगामी शिवयोग श्री ललिता रुद्र त्रिशति लेवल 3 यज्ञ के रजिस्ट्रेशन में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है अथवा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया निःसंकोच मुझसे संपर्क करें। यह पावन यज्ञ शिवयोगी आचार्य डॉ. ईशान शिवानंद जी के दिव्य आशीर्वाद एवं कृपा से आयोजित किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में आपकी सहायता करके मुझे अत्यंत प्रसन्नता होगी। 📅 यज्ञ का कार्यक्रम 🇮🇳 भारत (INDIA): 10–23 दिसंबर 2026 | सुबह 7:00 बजे (IST) 🇺🇸 अमेरिका (USA): 9–22 दिसंबर 2026 शाम 5:30 बजे (PST) | रात 8:30 बजे (EST) 💰 रजिस्ट्रेशन शुल्क – श्रेणीवार विवरण Kind Supporter (सहयोगी) – USD 51 Generous Contributor (उदार योगदानकर्ता) – USD 101 Compassionate Supporter (करुणामय सहयोगी) – USD 301 Community Supporter (समुदाय सहयोगी) – USD 501 Dedicated Patron (समर्पित संरक्षक) – USD 601 💳 भारतीय रुपये में अनुमानित रजिस्ट्रेशन शुल्क उदाहरण के लिए, Kind Supporter (USD 51) श्रेणी का रजिस्ट्रेशन शुल्क भारतीय रुपये में लगभग ₹4,923.23 है, जिसमें लागू टैक्स एवं मुद्रा परिवर्तन शुल्क शामिल हैं। इसी प्रकार अन्य सभी श्रेणियों का शुल्क भी लागू विनिमय दर एवं बैंक शुल्क के अनुसार निर्धारित होगा। ⚠️ भुगतान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भुगतान का माध्यम: केवल इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड अथवा इंटरनेशनल डेबिट कार्ड से ही भुगतान स्वीकार किया जाता है। मुद्रा एवं रूपांतरण: रजिस्ट्रेशन का पूरा भुगतान अमेरिकी डॉलर (USD) में प्रोसेस किया जाता है। विदेशी मुद्रा में रूपांतरण की प्रक्रिया पूरी होने तथा बैंक/कार्ड स्टेटमेंट में राशि दिखाई देने में लगभग 1–2 दिन लग सकते हैं। टैक्स एवं बैंक शुल्क: कोविड महामारी के बाद से आयोजित ऑनलाइन शिविरों के पिछले अनुभव के आधार पर, बैंक एवं विदेशी मुद्रा रूपांतरण से संबंधित शुल्क तथा लागू टैक्स लगभग 4.13% तक रहे हैं। वास्तविक शुल्क बैंक एवं कार्ड प्रदाता के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। 🙏 यदि किसी भी साधक को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता अथवा मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, तो कृपया बेझिझक मुझसे संपर्क करें। आइए, हम सभी इस पावन यज्ञ में सहभागी बनकर दिव्य कृपा, आशीर्वाद एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करें। 🙏 हर हर महादेव ♥️

Open in Telegram
Views346+56%vs avg
Forwards—
Reactions1
Comments—
#43877Text
Views369+66%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—