Account

Posts of HR दैनिक सूचना

newest first

#35659Text

*📜 17 नवम्बर 📜* *🌹 पंजाब केसरी 'लाला लाजपत राय' // बलिदान दिवस 🌹* जन्म : 28 जनवरी 1865 मृत्यु : 17 नवंबर 1928 पंजाब केसरी लाला लाजपत राय भारतीय स्वतंत्रता अभियान के मुख्य नेता के रूप में याद किये जाते है. लाल-बाल-पाल की त्रिपुटी में लाल मतलब लाला लाजपत राय ही है. लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 को धुडिके ग्राम में (मोगा जिला, पंजाब) हुआ. वे आर्य समाज के भक्त और आर्य राजपत्र (जब वे विद्यार्थी थे तब उन्होंने इसकी स्थापना की थी) के संपादक भी थे. सरकारी कानून(लॉ) विद्यालय, लाहौर में कानून (लॉ) की पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने लाहौर और हिस्सार में अपना अभ्यास शुरू रखा और राष्ट्रिय स्तर पर दयानंद वैदिक स्कूल की स्थापना भी की, जहा वे दयानंद सरस्वती जिन्होंने हिंदु सोसाइटी में आर्य समाज की पुनर्निर्मिति की थी, उनके अनुयायी भी बने. और भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस मे शामिल होने के बाद, उन्होंने पंजाब के कई सारे राजनैतिक अभियानों में हिस्सा लिया. मई 1907 में अचानक ही बिना किसी पूर्वसूचना के मांडले, बर्मा (म्यांमार) से उन्हें निर्वासित (देश से निकाला गया) किया गया. वही नवम्बर में, उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत ना होने की वजह से वाइसराय, लार्ड मिन्टो ने उनके स्वदेश वापिस भेजने का निर्णय लिया. स्वदेश वापिस आने के बाद लाला लाजपत राय सूरत की प्रेसीडेंसी पार्टी से चुनाव लड़ने लगे लेकिन वहा भी ब्रिटिशो ने उन्हें निष्कासित कर दिया. 3 फ़रवरी, 1928 को साइमन कमीशन भारत पहुँचा, जिसके विरोध में पूरे देश में आग भड़क उठी। लाहौर में 30 अक्टूबर, 1928 को एक बड़ी घटना घटी, जब लाला लाजपत राय के नेतृत्व में साइमन कमीशन का विरोध कर रहे युवाओं को बेरहमी से पीटा गया. पुलिस ने लाला लाजपत राय की छाती पर निर्ममता से लाठियाँ बरसाईं. वे बुरी तरह घायल हो गए. इस समय अपने अंतिम भाषण में उन्होंने कहा था- “मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक चोट ब्रिटिश साम्राज्य के क़फन की कील बनेगी.” और इस चोट ने कितने ही ऊधमसिंह और भगत सिंह तैयार कर दिए, जिनके प्रयत्नों से हमें आज़ादी मिली. इस घटना के 17 दिन बाद यानि 17 नवम्बर, 1928 को लाला जी ने आख़िरी सांस ली और सदा के लिए अपनी आँखें मूँद लीं. 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

Open in Telegram
Views1,010+162%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#35658Text

*📜 17 नवम्बर 📜* *🎀 राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (National Epilepsy Day) 🎀* विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के अनुसार (WHO) विश्‍वभर में लगभग 50 लाख लोग मिर्गी के रोग से पीड़ित हैं, जिसमें भारत में लगभग 10 लाख लोग इस समस्‍या का सामना कर रहे हैं. लोगों की सोच को बदलने और रोग के प्रति जागरूक करने हेतु हर वर्ष 17 नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (National Epilepsy Day) मनाया जाता है. मुंह से झाग निकलना, चक्‍कर आना, शरीर में जकड़न और बेहोशी जैसे लक्षण मिर्गी की ओर इशारा करते हैं. मिर्गी ब्रेन से जुड़ा एक क्रोनिक रोग है, जिसमें व्‍यक्ति को दौरे पड़ते हैं. ब्रेन की सेल्‍स में अचानक और असामान्‍य रूप से केमिकल रिएक्‍शन होने के कारण दौरा पड़ने लगता है, जिस वजह से व्‍यक्ति बेहोश भी हो सकता है. मिर्गी रोग किसी को भी हो सकता है. यदि समय रहते इसका इलाज कराया जाए तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है. लेकिन अभी भी भारत में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां मिर्गी को तंत्रमंत्र और जादू टोने से ठीक करने की कोशिश की जाती है. जागरूकता की कमी के कारण लगभग तीन चौथाई लोग आवश्‍यक ट्रीटमेंट से वंचित हैं. लोगों की सोच को बदलने और रोग के प्रति जागरूक करने हेतु हर वर्ष 17 नवंबर को ‘राष्ट्रीय मिर्गी दिवस’ मनाया जाता है. इसके माध्‍यम से शहरों, गांव और कस्‍बे में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. >> राष्ट्रीय मिर्गी दिवस का इतिहास << राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाने की शुरुआत 2015 में हुई थी. इंटरनेशनल ब्‍यूरो और इंटरनेशनल लीग अगेंस्‍ट एपिलेप्‍सी द्वारा इसे आयोजित किया गया था. इस दिन देशभर में लोगों को मिर्गी के लक्षणों, कारणों और उपचार के बारे में जानकारी दी जाती है. साथ ही लोगों को अपना अनुभव शेयर करने को मौका भी दिया जाता है. राष्ट्रीय मिर्गी दिवस एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जो भारत में मिर्गी के दौरे को कम करने के लिए मिर्गी फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा शुरू किया गया है. मुंबई, महाराष्ट्र में मिर्गी फाउंडेशन ऑफ इंडिया की स्थापना 2009 में डॉ. निर्मल सूर्या द्वारा की गई थी. मिर्गी फाउंडेशन ऑफ इंडिया एक गैर-लाभकारी धर्मार्थ संगठन है, जो इससे पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए अपना पूरा जीवन और समाज में मिर्गी के बारे में दृष्टिकोण बदलने में लगा हुआ है. >> राष्ट्रीय मिर्गी दिवस का महत्व << नेशनल एपिलेप्‍सी डे मनाने का मुख्य उद्देश्‍य लोगों को मिर्गी से संबंधित उपचार के बारे में जानकारी देना है. साथ ही कस्‍बों और गांवों में इस दिन लोगों को जरूरी दवाइयां वितरित की जाती हैं. WHO के माध्‍यम से मिर्गी के मरीजों को शराब या अन्‍य मादक पदार्थों से दूर र‍हने की सलाह दी जाती है, ताकि इस बीमारी का सही ढंग से इलाज किया जा सके. कई नुक्‍कड़ नाटकों द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है. ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿

Open in Telegram
Views708+84%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#35657Text

*📜 17 नवम्बर 📜* *📝 अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस 📝* *✒️ अंतर्राष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस ✒️* 17 नवंबर को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस (International Student Day) मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार 1941 में उन छात्रों की याद में मनाया गया था, जो चेकोस्लोवाकिया में विरोध प्रदर्शन के दौरान शहीद हो गए थे। ओर्गनाइजिंग ब्यूरो यूरोपियन स्कूल स्टूडेंट्स यूनियन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 1939 के अंत में चार्ल्स यूनिवर्सिटी के कई मेडिकल स्टूडेंट्स ने स्वतंत्र चेक रिपब्लिक देश बनाने की मांग को लेकर नाजियों के खिलाफ जमकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था। छात्रों की आवाज को दबाने के लिए नाजियों ने उन पर खूब लाठियां बरसाईं और कुछ स्टूडेंट्स को फांसी पर भी लटका दिया। >> अंतर्राष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस का इतिहास << किसी भी देश के लिए शिक्षक भविष्य का निर्माण करता है और छात्र देश का भविष्य होता है। आज हम उसी छात्र के विश्व छात्र दिवस की बात करेंगे। दुनिया भर में 17 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस या कहिए अंतर्राष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस के रूप में मनाया जाता है। हालांकि इस दिन के साथ बहुत ही दुखद घटना जुड़ी हुई है। इतिहास में, 28 अक्टूबर 1939 चेकोस्लोवाकिया के एक हिस्से पर नाजियों का कब्जा था, उसी चेकोस्लोवाकिया की राजधानी प्रगा में वहां छात्रों और शिक्षकों ने देश की स्थापना की वर्षगांठ के मौके पर एक प्रदर्शन का आयोजन किया था। नाजियों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दी, जैसे भारत में जनरल डायर ने चलाई थी, जिसमें मेडिकल का एक छात्र मारा गया। छात्र के अंतिम संस्कार के समय भी प्रदर्शन किया गया। नतीजे में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने के लिए नाजी सैनिकों ने 17 नवंबर 1939 को छात्रों के छात्रावास में घुसकर वहां से 1200 छात्रों को गिरफ्तार किया और तो और 9 छात्रों को यातना शिविर में भेज दिया गया, जिसके बाद उन्हें फांसी दी गई। नाजियों के सैनिकों की इस घटना ने चेकोस्लोवाकिया के सभी छात्रों को उद्वेलित कर दिया। परिणामस्वरूप सभी कॉलेज यूनिवर्सिटीयों को छात्रों ने बंद करा दिया। उनके इसी साहसिक घटना को अविस्मरणीय बना दिया। इस घटना के 2 साल बाद यानी 1941 में लंदन में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाया गया। यह सम्मेलन फाॅसीवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले छात्रों का था। सम्मेलन में नाजियों द्वारा शहीद किए गए छात्रों को याद करने के लिए हर साल 17 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। आपको यह बताना जरूरी है कि भारत में भी 15 अक्टूबर को राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के जन्मदिन को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस पर दुनिया भर की कई यूनिवर्सिटी इस दिन सांस्कृतिक और विविधता के प्रदर्शन के लिए इस मौके का इस्तेमाल करती हैं। कुछ यूनिवर्सिटी के छात्र खास गतिविधियों का आयोजन करते हैं। सोशल मीडिया पर भी छात्र एकता का संदेश फैलाते हैं। नाजियों द्वारा बर्बर घटना के लिए हम सभी शहीद छात्रों को नमन करते हैं व आशा करते हैं कि जो छात्र भविष्य में देश का संचालन व पथ प्रदर्शक होगा उसके साथ सहानुभूति का व्यवहार रखना चाहिए। अन्यथा हम अपने देश की तरक्की में व छात्रों के चरित्र निर्माण में कहीं कुछ खो देंगे। सभी छात्रों की एकता के लिए हम सभी को प्रणाम करते हैं और आशा करते हैं कि छात्र अपनी शक्ति को सकारात्मक मार्ग की तरफ इस्तेमाल करेंगे। ✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️

Open in Telegram
Views403+5%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#35656Text
Views333−14%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#35655Text

1️⃣7️⃣❗1️⃣1️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ *♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️* *!! दो पत्थरों की कहानी !!* ~~~ नदी पहाड़ों की कठिन व लम्बी यात्रा के बाद तराई में पहुंची। उसके दोनों ही किनारों पर गोलाकार, अण्डाकार व बिना किसी निश्चित आकार के असंख्य पत्थरों का ढेर सा लगा हुआ था। इनमें से दो पत्थरों के बीच आपस में परिचय बढ़ने लगा। दोनों एक दूसरे से अपने मन की बातें कहने-सुनने लगे। इनमें से एक पत्थर एकदम गोल-मटोल, चिकना व अत्यंत आकर्षक था जबकि दूसरा पत्थर बिना किसी निश्चित आकार के, खुरदरा व अनाकर्षक था। एक दिन इनमें से बेडौल, खुरदरे पत्थर ने चिकने पत्थर से पूछा, ‘‘हम दोनों ही दूर ऊंचे पर्वतों से बहकर आए हैं फिर तुम इतने गोल-मटोल, चिकने व आकर्षक क्यों हो जबकि मैं नहीं?’’ यह सुनकर चिकना पत्थर बोला, “पता है शुरुआत में मैं भी बिलकुल तुम्हारी तरह ही था लेकिन उसके बाद मैं निरंतर कई सालों तक बहता और लगातार टूटता व घिसता रहा हूं… ना जाने मैंने कितने तूफानों का सामना किया है… कितनी ही बार नदी के तेज थपेड़ों ने मुझे चट्टानों पर पटका है…तो कभी अपनी धार से मेरे शरीर को काटा है… तब कहीं जाकर मैंने ये रूप पाया है। जानते हो, मेरे पास हमेशा ये विकल्प था कि मैं इन कठनाइयों से बच जाऊं और आराम से एक किनारे पड़ा रहूँ…पर क्या ऐसे जीना भी कोई जीना है? नहीं, मेरी नज़रों में तो ये मौत से भी बदतर है! तुम भी अपने इस रूप से निराश मत हो… तुम्हें अभी और संघर्ष करना है और निरंतर संघर्ष करते रहे तो एक दिन तुम मुझसे भी अधिक सुंदर, गोल-मटोल, चिकने व आकर्षक बन जाओगे। मत स्वीकारों उस रूप को जो तुम्हारे अनुरूप ना हो… तुम आज वही हो जो मैं कल था... कल तुम वही होगे जो मैं आज हूँ… या शायद उससे भी बेहतर!”, चिकने पत्थर ने अपनी बात पूरी की। *शिक्षा:-* दोस्तों, संघर्ष में इतनी ताकत होती है कि वो इंसान के जीवन को बदल कर रख देता है। आज आप चाहे कितनी ही विषम पारिस्थति में क्यों न हों… संघर्ष करना मत छोड़िये… अपने प्रयास बंद मत करिए। आपको बहुत बार लगेगा कि आपके प्रयत्नों का कोई फल नहीं मिल रहा लेकिन फिर भी प्रयत्न करना मत छोडिये। और जब आप ऐसा करेंगे तो दुनिया की कोई ताकत नहीं जो आपको सफल होने से रोक पाएगी। *सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।* *जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।* ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

Open in Telegram
Views318−18%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#35654Text

2012 - मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गये। 2013 - रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत। 2019 - श्रीलंका में राष्‍ट्रपति चुनाव में गोटाबाया राजपक्ष विजयी। 2019 - उत्तर कोरिया के एतराज के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपना संयुक्त सैन्य अभ्यास स्थगित किया। 2020 - डॉ. हर्षवर्धन ने सीएसआईआर - सीआईएमएफआर की प्लेटिनम जुबली स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया। 2020 - ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन जापान पहुंचे। 2021 - राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने हरियाणा में भिवानी जिले के आदर्श गांव सुई का दौरा किया। 2022 - महाराष्ट्र के बंसी गांव में 18 साल से छोटे बच्चों के लिए मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया। 2022 - शरत कमल ITTF एथलीट आयोग के पहले भारतीय सदस्य बने। 2023 - ज़िम्बाब्वे ने हैजा के प्रकोप के कारण अपनी राजधानी हरारे में आपातकाल की घोषणा की। 2023 - पृथ्वी का सबसे गर्म दिन , यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा के अनुसार पहली बार वैश्विक औसत सतह का तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 2°C (2.06°C) अधिक हुआ। 2024 - नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दूसरा सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार - ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर - प्रदान किया। *17 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉* 1900 - पद्मजा नायडू - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री, जिन्होंने अपना सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित कर दिया था। 1960 - अलका साराओगी - कलिकथा भाया बाइपास, शेष कादंबरी की लेखिका (कन्फर्म नहीं )। *17 नवंबर को हुए निधन👉* 1928 – लाठी चार्ज में घायल होने के बाद स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन हुआ। 1962 - राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एमवीसी भारतीय सैनिक थे(महावीर चक्र सम्मानित)। 2007 - आस्कर विजेता पीटर जीनर का निधन। 2008 - डार्विन डेंगदोह पुघ - उत्तर-पूर्वी भारत में मेघालय राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री। 2012 – कार्टून के स्केच से लेकर सियासत के मैदान में अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का निधन हुआ। 2015 - अशोक सिंघल - हिन्दू संगठन विश्व हिन्दू परिषद के २० वर्षों तक अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। 2016 - श्रीनिवास कुमार सिन्हा - भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। 2018 - ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी एमवीसी , वीएसएम - एक सम्मानित भारतीय सेना अधिकारी थे (महावीर चक्र सम्मानित)। 2020 - हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के डायरेक्टर मोहनजी प्रसाद का निधन। 2022 - पंजाब और हरियाणा की प्रसिद्ध अभिनेत्री दलजीत कौर (69) का निधन हुआ। 2023 - भारतीय कला समीक्षक , कला इतिहासकार और अहमदाबाद के साराभाई फाउंडेशन के उपाध्यक्ष बृजिंदर नाथ गोस्वामी (90) का निधन हुआ। 2023 - नैशविले के संगीतकार और गीतकार अबे स्टोकलासा (38) का निधन हुआ। 2023 - आयरिश संगीत रचयिता सोइर्स बॉडली (90) का निधन हुआ। *17 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🌟 श्री लाला लाजपतराय बलिदान दिवस। 🌟 श्री बाल ठाकरे स्मृति दिवस। 🌟 राइफलमैन जसवंत सिंह रावत शहीदी दिवस। 🌟 श्री डार्विन डेंगदोह पुघ स्मृति दिवस। 🌟 राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (कन्फर्म कर लें 18 नवम्बर का भी वर्णन मिलता है)। 🌟 अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस / International Students Day अथवा 'अन्तरराष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस'।

Open in Telegram
Views315−18%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#35653Text

*17 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* 1278 - इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फाँसी पर लटका दिया गया। 1525 - मुग़ल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया। 1558 – महारानी मैरी ट्यूदोर की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ प्रथम ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठी। 1774 - फर्स्ट सिटी ट्रूप फिलाडेल्फिया सिटी कैवरली कार्पेन्टर के हॉल में बनाई गई। (फिलाडेल्फिया - सबसे पुरानी अमेरिकी सैन्य इकाई) 1810 - एंग्लो-स्वीडिश युद्ध (1810-12): स्वीडन ने यूनाइटेड किंगडम पर युद्ध की घोषणा की। 1811 - चिली के संस्थापक पिता जोस मिगुएल कैरेरा को चिली की सरकार के कार्यकारी जूनटा के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई। 1831 - इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए। 1854 - मिस्र में सुवेज नहर कंपनी की स्थापना की गयी। 1858 - डेनवर में कोलोराडो शहर की स्थापना की गयी। 1869 - मिस्र में, सुएज नहर, लाल सागर के साथ भूमध्य सागर को जोड़ना , एक विस्तृत समारोह में उद्घाटन किया गया। यह नहर यूरोप को एशिया से जोड़ता है। ( जिसको यातायात के लिए खोल दिया गया। )। 1869 - इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती। 1878 - इटली के अम्बर्टो प्रथम की हत्या का पहला प्रयास किया। 1880 – ब्रिटेन की पहली तीन महिला स्नातकों ने लंदन विश्वविद्यालय से कला-स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 1918 – सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ हॉलैंड बनी। 1932 - तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई। 1933 - अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी। 1939 – नाजियों ने प्राग यूनिवर्सिटी में दाखिल होकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। उन बच्चों की याद में 17 नवंबर के दिन इंटरनेशनल स्टूडेंट डे मनाया जाता है। 1943 – मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में इसी नाम की कॉन्फ़्रेन्सआरंभ हुई। जिसमें अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिये जिनमें से एक कोरिया की स्वतंत्रता थी। 1950 – 15 वर्षीय तेनजिग ग्यात्सो, 14वें दलाई लामा बने। 1966 - भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी। 1970 - सोवियत अंतरिक्ष यान 'लुनाखोद-1' चन्द्रतल पर उतरा। 1970 - रानी लक्ष्मीबाई का एक महत्त्वपूर्ण पत्र जो की उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी को लिखा था लन्दन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला । 1982 – इराक़ में सद्दाम हुसैन के अत्याचारी शासन से जनता को छुटकारा दिलाने के लिए इस्लामी क्रान्ति की उच्च परिषद नामक संगठन का गठन हुआ। 1986 – फ़्रांसीसी कार कंपनी रेनॉ के प्रमुख ज्यॉर्जिस बेस की पेरिस में हत्या कर दी गई। 1993 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी। 1993 – नाईजीरिया के जनरल सानी अबाचा ने सैन्य तख्तापलट की कार्यवाही में अर्नेस्ट शोनेकन की सरकार को बर्खास्त किया। 1995 - ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू। 1997 – दक्षिणी मिस्र में 68 विदेशी सैलानी तब मारे गए जब चरमपंथियों ने सैलानियों की बस पर हमला किया। 1999 - अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी। 2004- रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने। 2005 - श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न। 2005 - इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की। 2005 - वोल्कर समिति के दस्तावेज उपलब्ध कराने का संयुक्त राष्ट्र पर दबाव बढ़ा। 2006 - अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी। 2007 - जाफना प्राय:द्वीप में श्रीलंकाई सेना से मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गये। 2008 - जे. एस. डब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने बेल्कारी में 220 करोड़ की लागत से इस्पात संयंत्र स्थापित करने के ब्रिटेन की सीबरफील्ड रीवे स्ट्रेक्चर के साथ में समझौता किया। 2008 - मालेगाँव ब्लास्ट की जाँच कर रही मुम्बई एटीएस ने अपने पूर्व के वक्तव्य को पलटते हुए कहा कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में आरडीएक्स लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकान्त पुरोहित ने उपलब्ध नहीं कराये थे। मालेगाँव ब्लास्ट मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुँचा। 2008 - भारत ने दूसरे वन डे में इंग्लैण्ड को 54 रनों से हराया। 2008 - चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंज़ूरी दी। 2009 - टी. एस. ठाकुर को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

Open in Telegram
Views333−14%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#35652Text

लाभ कही ना कही से हो ही जायेगा। व्यवसायी वर्ग जोड़ तोड़ की नीति अपनाएंगे जिससे बिक्री तो होगी पर उचित लाभ नही मिल सकेगा। नौकरी पेशा आज संतोषी स्वभाव के रहेंगे। परोपकार की भावना आज कम ही रहेगी परेशान व्यक्ति को भी टरकाने के प्रयास में रहेंगे। गृहस्थ में बाहर की अपेक्षा शांति मिलेगी। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन उदासीनता में व्यतीत करेंगे जल्दी से किसी भी कार्य मे परिश्रम करने का मन नही करेगा जिसके परिणामस्वरूप लाभ भी अल्प होगा। आज आप यथार्थ को छोड़ काल्पनिक दुनिया मे खोये रहेंगे आपके लिये जो कार्य असंभव है उनकी कल्पना करने पर बाद में मन हीन भावना से ग्रस्त होगा। धन लाभ के लिये किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी शारीरिक रूप से ना सही लेकिन व्यवहारिक रूप से सक्रिय रहना आज अत्यंत आवश्यक है। मध्यान बाद भविष्य में लाभ कमाने के अवसर हाथ लगेंगे दुविधा में ना पड़े ये हितकर ही रहेंगे। घर मे किसी ना किसी से मामूली नोकझोंक होगी। अकस्मात धन लाभ होने पर सेहत को भूल जाएंगे। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज के दिन कुछ रोचक घटनाये घटेंगी दिन का पूर्वार्ध नई संभावनाए लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र पर आज गंभीर रहेंगे। किसी परिचित से आश्चर्य में डालने वाले समाचार मिलेंगे। आपके कार्य मे बाधा डालने वाले लोग आस पास ही रहेंगे मध्यान तक इनका असर नही होगा लेकिन मध्यान बाद कुछ ना कुछ गड़बड़ अवश्य होगी। जिन्हें अपना हितैषी समझ रहे है वे ही आपकी चुगली कर वातावरण खराब करेंगे। धन की आमद दोपहर तक सामान्य रहेगी पुराने कार्यो से लाभ होगा। दोपहर बाद अधिकांश कार्य किसी अन्य के कारण अधूरे रह जाएंगे घर का वातावरण भी आज अचानक गर्म होगा विशेषकर महिलाए वाणी पर नियंत्रण रखें। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज के दिन आपको बीते कल की तुलना में थोड़ी राहत मिलेगी। आज भी मध्यान तक मानसिक दुविधायें एवं असंतोष की भावना लाभ से दूर रखेंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा लेकिन पूरी तरह से नही कठिन परिश्रम करने पर मर्ज दोबारा बढ़ सकता है इससे बचें। कार्य व्यवसाय को लेकर मानसिक चिंताए दिन भर लगी रहेंगी किसी ना किसी कारण से व्यवसाय में धन संबंधित मामले अटके रहेंगे। मध्यान बाद से पूण्य उदय होंगे धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी लेकिन मन मे स्वार्थ पूर्ति की भावना रहने के कारण आध्यात्म का लाभ नही मिल सकेगा। परिजन आपसे सहानुभूति रखेंगे कुछ मतलब भी साधेंगे। यात्रा से बचें चोटादि का भय है। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज के दिन आप धन संबंधित कार्यो को छोड़ अन्य सभी कार्यो से सम्मान पाने के हकदार बनेंगे। आर्थिक उलझने दिन के आरंभ से अंत तक किसी ना किसी रूप में परेशान करेंगी कार्य समय से पूर्ण करने के बाद भी धन की आमद को लेकर इंतजार करना पड़ेगा किसी बुजुर्ग व्यक्ति का सहयोग मिलने से थोड़ी उलझनों से राहत मिलेगी। मध्यान बाद का समय सामाजिक कार्यो के लिये निकालना पड़ेगा गृहस्थ अथवा रिश्तेदारी में ना चाहते हुए भी खर्च करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में शांति रहेगी आपके किसी उत्कृष्ट कार्य से परिजन गर्व करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित छोटी मोटी समस्याएं लगी रहेंगी फिर भी दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी। 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Open in Telegram
Views271−30%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#35651Text

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज मध्यान तक कि दिनचार्य को अस्त व्यस्त ना होने दे अन्यथा ना चाहकर भी व्यर्थ के कामो में समय खराब होने पर मध्यान बाद से बनने वाली शुभ स्थिति का लाभ नही उठा सकेंगे। दिन के आरंभ में शारीरिक दुर्बलता अनुभव होगी जिसके चलते दैनिक कार्यो में विलंब हो सकता है। नौकरी वाले लोग आज किसी दुविधा में फंसे रहेंगे दोपहर तक मेहनत का फल ना मिलने से मन मे निराशा रहेगी धैर्य रखें इसके बाद का समय कार्य सिद्धि दायक रहेगा दिन भर के प्रयास संध्या के आस-पास फलित होंगे फिर भी संतोषी वृति अपनाए ज्यादा के चक्कर मे कम से भी वंचित रह सकते है। घर मे शुभ समाचार मिलने से आनंद छाया रहेगा फिर भी व्यर्थ बोलने से बचें। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आप आज दिन के मध्यान भाग तक कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय ना लें अन्यथा हानि होने पर मनोबल टूटेगा। दिनचार्य आज अस्त व्यस्त अधिक रहेगी मन मे नकारत्मक भाव आएंगे कार्यो के प्रति लापरवाह भी रहेंगे परिजन अथवा सहकर्मी सही सलाह देंगे लेकिन मतिभ्रम के कारण ये आपको गलत लगेंगे। दोपहर के बाद से स्थिति में सुधार आने लगेगा फिर भी धन संबंधित कार्य कल तक के लिये टालना ही बेहतर रहेगा। घर मे किसी के हाथ नुकसान हो सकता है मशीनरी अथवा अन्य खतरे वाले कार्यो में अतिरिक्त सावधानी बरतें। संध्या बाद का समय दिन की तुलना में शांति से व्यतीत होगा मनोरंजन के अवसर मिलने से मानसिक हालात सुधरेगी। पुराना रोग फिर से बन सकता है संयम बरतें। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज आप घर अथवा कार्य क्षेत्र पर चाहकर भी सुव्यवस्था नही बना पाएंगे उल्टे जो कार्य ठीक चल रहे है वो भी गलत मार्गदर्शन अथवा जल्दबाजी में बिगड़ सकते है। मध्यान तक धन कमाने की आपाधापी में गिरती सेहत की अनदेखी करेंगे जिसका विपरीत परिणाम संध्या से देखने को मिलेगा। थकान एवं हाथ पैरों में शिथिलता आने लगेगी पेट संबंधित समस्या बढ़ने पर अन्य शारीरिक अंगों को निष्क्रिय करेगी। धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा लेकिन अनर्गल कार्यो में तुरंत खर्च भी हो जाएगा। प्रलोभन में आपके साथ ठगी हो सकती है। परिजनों से पूर्व में किया गलत व्यवहार आज दुखी करेगा। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज दिन का आरंभ भाग असमंजस की स्थिति के कारण कार्य शून्य रहेगा। जो करना चाहेंगे वातावरण उसके विपरीत बनेगा लेकिन धर्य रखें ये परेशानी कुछ समय के लिये ही रहेगी मध्यान बाद से स्थिति अनुकूल बनने लगेगी सोची हुई योजनाओ में आज पूरी तरह से सफलता तो नही मिलेगी फिर भी भविष्य के प्रति निश्चिन्त करने वाले कार्य होंगे। धन की आमद आज सामान्य रहेगी व्यवहारिकता बनाये रखें तो निकट भविष्य में किसी विशेष व्यक्ति का महत्त्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है जो कि जीवन को नई दिशा देने में सहायक बनेगा। नौकरी वाले लोग खर्च से परेशान रहेंगे। पारिवारिक स्थिति दिन की अपेक्षा संध्या बाद बेहतर अनुभव होगी। सेहत में आज मामूली नरमी रहेगी। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में जितनी मेहनत करेंगे उसका लाभ मध्यान तक मिल जाएगा आज लापरवाही से बचें अन्यथा मध्यान बाद स्थिति प्रतिकूल होने पर सभी कार्य बाधित होने लगेंगे लाभ की जगह हानि होने की संभावना अधिक रहेगी। मानसिक रूप से तरोताजा रहेंगे फिर भी आलसी वृति कार्यो में विलंब कराएगी। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय आशा से कम ही रहेगा। सहकर्मी अथवा परिजन आज भावुक रहेंगे जिससे स्थिति कों सम्भालना परेशानी में डालेगा। दोपहर बाद जिस भी कार्य से लाभ की उम्मीद रखेंगे उसके विपरीत फल मिलेंगे। संध्या से सेहत में भी गिरावट आने लगेगी। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज दिन के मध्यान तक आपको शांति रहने की सलाह है आज भी व्यावसायिक कारणों से मानसिक बेचैनी रहेगी ऊपर से घरेलू उलझने रहने पर अधिक दबाव में कार्य करना पड़ेगा। दिन के आरंभिक भाग में बचते बचते भी घर के सदस्य अशांति का वातावरण बनाएंगे। परिजन किसी ना किसी कारण से असंतुष्ट ही रहेंगे यही हाल कार्य क्षेत्र पर भी रहेगा सहकर्मी अथवा अधिकारी वर्ग आपकी एक गलती के इंतजार में रहेंगे आज मनमौजी व्यवहार से बचे अन्यथा बाद में स्वयं के ऊपर ही ग्लानि होगी। धन संबंधित मामले भी कलह का कारण बनेंगे व्यवहार में स्पष्टता रखें बदनामी होने का भय है। अतिआवश्यक कार्यो को पूर्ण करने के लिये संध्या तक प्रतीक्षा करने लाभदायक रहेगा। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज का दिन धन लाभ वाला है लेकिन अपनी वाणी को सही जगह प्रयोग करें अन्यथा जहां लाभ की संभावना रहेगी वहां किसी से कलह भी हो सकती है। मध्यान से पहले महत्त्वपूर्ण कार्य पूरे करने का प्रयास करें आज लाभ कमाना आसान लगेगा लेकिन इतना आसान भी नही होगा। कार्यो को मामूली समझ ढील देंगे बाद में परेशानी होगी फिर भी आज धन

Open in Telegram
Views272−29%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#35650Text

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉 🌄सुप्रभातम🌄 🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓 🌻मंगलवार, १७ नवम्बर २०२६🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:५२ सूर्यास्त: 🌅 ०५:३१ चन्द्रोदय: 🌝 १२:५० चन्द्रास्त: 🌜 २४:०० अयन 🌘 दक्षिणायणे (दक्षिण गोले) ऋतु: 🌳 हेमन्त शक सम्वत: 👉 १९४८ (पराभव) विक्रम सम्वत: 👉 २०८३ (रौद्र) मास 👉 कार्तिक पक्ष 👉 शुक्ल तिथि 👉 अष्टमी (३०:०४ से नवमी) नक्षत्र 👉 धनिष्ठा (२८:३४ से शतभिषा) योग 👉 वृद्धि (०७:५४ से ध्रुव) प्रथम करण 👉 विष्टि (१७:१७ तक) द्वितीय करण 👉 बव (३०:०४ तक) 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ ॥ गोचर ग्रहा: ॥ 🌖🌗🌖🌗 सूर्य 🌟 वृश्चिक चंद्र 🌟 कुम्भ (१५:३० से) मंगल 🌟 सिंह (अस्त, पश्चिम , मार्गी) बुध 🌟 तुला (अस्त, पश्चिम, मार्गी) गुरु 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी) शुक्र 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी) शनि 🌟 मीन (उदय, पश्चिम, वक्री) राहु 🌟 कुम्भ केतु 🌟 सिंह 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ शुभाशुभ मुहूर्त विचार ⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳ 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४० से १२:२३ अमृत काल 👉 १७:११ से १८:५६ रवि योग 👉 २८:३४ से ३०:४४ विजय मुहूर्त 👉 १३:४८ से १४:३० गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:२० से १७:४७ सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:२० से १८:४० निशिता मुहूर्त 👉 २३:३५ से २४:२९ राहुकाल 👉 १४:४१ से १६:०० राहु वास 👉 पश्चिम यमगण्ड 👉 ०९:२३ से १०:४२ दुर्मुहूर्त 👉 ०८:५१ से ०९:३३ होमाहुति 👉 शुक्र दिशा शूल 👉 उत्तर अग्निवास 👉 पृथ्वी (३०:०४ तक) भद्रावास 👉 पाताल (१५:३० तक, मृत्यु - १५:३० से १७:१७ तक) चन्द्रवास 👉 दक्षिण (पश्चिम १५:३० से) शिववास 👉 श्मशान में (३०:०४ से गौरी के साथ) 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ ☄चौघड़िया विचार☄ 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ ॥ दिन का चौघड़िया ॥ १ - रोग २ - उद्वेग ३ - चर ४ - लाभ ५ - अमृत ६ - काल ७ - शुभ ८ - रोग ॥रात्रि का चौघड़िया॥ १ - काल २ - लाभ ३ - उद्वेग ४ - शुभ ५ - अमृत ६ - चर ७ - रोग ८ - काल नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है। 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ शुभ यात्रा दिशा 🚌🚈🚗⛵🛫 पश्चिम-दक्षिण (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें) 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ तिथि विशेष 🗓📆🗓📆 〰️〰️〰️〰️ पंचक आरम्भ १५:३० से, गोपाष्टमी, दुर्गाष्टमी, लाजपत राय पुण्य, जैन अ‌ट्ठाई आरम्भ आदि। 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ आज जन्मे शिशुओं का नामकरण 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ आज २८:३४ तक जन्मे शिशुओ का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (गा, गी, गू, गे) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (गो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है। 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ उदय-लग्न मुहूर्त तुला - २८:२४ से ०६:४५ वृश्चिक - ०६:४५ से ०९:०४ धनु - ०९:०४ से ११:०७ मकर - ११:०७ से १२:४९ कुम्भ - १२:४९ से १४:१४ मीन - १४:१४ से १५:३८ मेष - १५:३८ से १७:१२ वृषभ - १७:१२ से १९:०६ मिथुन - १९:०६ से २१:२१ कर्क - २१:२१ से २३:४३ सिंह - २३:४३ से २६:०२+ कन्या - २६:०२+ से २८:२०+ 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ पञ्चक रहित मुहूर्त शुभ मुहूर्त - ०६:४३ से ०६:४५ चोर पञ्चक - ०६:४५ से ०९:०४ शुभ मुहूर्त - ०९:०४ से ११:०७ रोग पञ्चक - ११:०७ से १२:४९ शुभ मुहूर्त - १२:४९ से १४:१४ मृत्यु पञ्चक - १४:१४ से १५:३८ रोग पञ्चक - १५:३८ से १७:१२ शुभ मुहूर्त - १७:१२ से १९:०६ मृत्यु पञ्चक - १९:०६ से २१:२१ अग्नि पञ्चक - २१:२१ से २३:४३ शुभ मुहूर्त - २३:४३ से २६:०२+ रज पञ्चक - २६:०२+ से २८:२०+ शुभ मुहूर्त - २८:२०+ से २८:३४+ चोर पञ्चक - २८:३४+ से ३०:०४+ शुभ मुहूर्त - ३०:०४+ से ३०:४४+ 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ आज का राशिफल 🐐🐂💏💮🐅👩 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको दिन के पहले हिस्से में लाभ पाने के प्रस्ताव आएंगे लेकिन दुविधा के कारण प्रतिस्पर्धी इसका लाभ उठा सकते है। कार्य व्यवसाय से आज उन्नति की आशा लगा सकते है। दोपहर तक कि भगदौड़ एक समय व्यर्थ होती प्रतीत होगी धैर्य रखें जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय बाद में पश्चाताप का कारण बन सकता है। धन अथवा अन्य लाभ आज अकस्मात ही होगा पर होगा जरूर। घर मे खाने पीने की वस्तुओं अथवा अन्य सुखोपभोग के सामान पर खर्च करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर भी कुछ ना कुछ खर्च लगे रहेंगे। धन संबंधित समस्या संध्या बाद नही रहेगी फिर भी किसी से वादा ना करें। घर के सदस्य किसी महत्त्वपूर्ण विषय को लेकर चिंतित होंगे।

Open in Telegram
Views283−27%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#35649Text

🚩 *~ वैदिक पंचांग ~* 🚩 🌤️ *षड्विंशत्यधिकद्विसहस्रतमे ख़्रीष्टाब्दे एकादशे मासे सप्तदशे दिनाङ्के (17 नवम्बर 2026)* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *श्रीश्वेतवाराहमहाकल्पे वैवस्वतमन्वन्तरे अष्टाविंशतितमे कलियुगे कलिप्रथमचणे बौद्धावतारे श्रीवीरविक्रमादित्यस्य त्र्यशीत्यधिक-द्विसहस्रतमे संवत्सरे श्रीविष्णोराज्ञया प्रवर्तमाने रौद्रनाम्नि संवत्सरे (विक्रम संवत् 2083)* 🌤️ *अष्टचत्वारिंशदुत्तरैकोनविंशतिशततमे शालिवाहनशाके संवत्सरे (शक संवत् -1948)* 🌤️ *अयन - दक्षिणायन* 🌤️ *ऋतु - हेमंत* 🌤️ *मास - कार्तिक* 🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 🌤️ *तिथि - अष्टमी 18 नवम्बर प्रातः 06:04 तक तत्पश्चात नवमी* 🌤️ *नक्षत्र - धनिष्ठा 18 नवम्बर प्रातः 04:34 तक तत्पश्चात शतभिषा* 🌤️ *योग - वृद्धि सुबह 07:54 तक तत्पश्चात ध्रुव* 🌤️*राहुकाल - शाम 03:10 से शाम 04:33 तक* 🌤️ *सूर्योदय - 06:51* 🌤️ *सूर्यास्त - 05:55* 👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में* 🚩*व्रत पर्व विवरण - गोपाष्टमी, पंचक (आरंभ दोपहर 03:30)* *विशेष- अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है (ब्रह्मवैवर्त पुराण ब्रह्म खण्ड: 27,29,34)* 🌷 *गोपाष्टमी विशेष* 🌷 ➡️ *17 नवम्बर 2026 मंगलवार को गोपाष्टमी है।* 🐄 *गौ माता धरती की सबसे बड़ी वैद्यराज* 🐄 *भारतीय संस्कृति में गौमाता की सेवा सबसे उत्तम सेवा मानी गयी है, श्री कृष्ण गौ सेवा को सर्व प्रिय मानते हैं ..* 🐄 *शुद्ध भारतीय नस्ल की गाय की रीढ़ में सूर्यकेतु नाम की एक विशेष नाढ़ी होती है जब इस नाढ़ी पर सूर्य की किरणे पड़ती हैं तो स्वर्ण के सूक्ष्म काणों का निर्माण करती हैं , इसीलिए गाय के दूध, मक्खन और घी में पीलापन रहता है , यही पीलापन अमृत कहलाता है और मानव शरीर में उपस्थित विष को बेअसर करता है l* 🐄 *गाय को सहलाने वाले के कई असाध्य रोग मिट जाते हैं क्योंकि गाय के रोमकोपों से सतत एक विशेष ऊर्जा निकलती है ..* 🐄 *गाय की पूँछ के झाडने से बच्चों का ऊपरी हवा एवं नज़र से बचाव होता है ..* 🐄 *गौमूत्र के फायदे तो अनंत हैं , इसके सेवन से केंसर व् मधुमय के कीटाणु नष्ट होते हैं ..* 🐄 *गाय के गोबर से लीपा पोता हुआ घर जहाँ सात्विक होता है वहीँ इससे बनी गौ-चन्दन जलाने से वातावरण पवित्र होता है इसीलिए गाय को पृथ्वी पर सबसे बड़ा वैद्यराज माना गया है ,सत्पुरुषों का कहना है कि गाय की सेवा करने से गाय का नहीं बल्कि सेवा करने वालो का भला होता है ..* 🌷 *आँवला (अक्षय) नवमी है फलदायी* 🌷 ➡️ *18 नवम्बर 2026 बुधवार को आँवला नवमी है।* 🙏🏻 *भारतीय सनातन पद्धति में पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए महिलाओं द्वारा आँवला नवमी की पूजा को महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि यह पूजा व्यक्ति के समस्त पापों को दूर कर पुण्य फलदायी होती है। जिसके चलते कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को महिलाएं आँवले के पेड़ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करती हैं।* 🍏 *आँवला नवमी को अक्षय नवमी के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन द्वापर युग का प्रारंभ हुआ था। कहा जाता है कि आंवला भगवान विष्णु का पसंदीदा फल है। आंवले के वृक्ष में समस्त देवी-देवताओं का निवास होता है। इसलिए इसकी पूजा करने का विशेष महत्व होता है।* 🌷 *व्रत की पूजा का विधान* 🌷 👉🏻 *नवमी के दिन महिलाएं सुबह से ही स्नान ध्यान कर आँवला के वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा में मुंह करके बैठती हैं।* 👉🏻 *इसके बाद वृक्ष की जड़ों को दूध से सींच कर उसके तने पर कच्चे सूत का धागा लपेटा जाता है।* 👉🏻 *तत्पश्चात रोली, चावल, धूप दीप से वृक्ष की पूजा की जाती है।* 👉🏻 *महिलाएँ आँवले के वृक्ष की ७ परिक्रमाएं करके ही भोजन करती हैं।* 🍏 *आँवला नवमी की कथा* 🍏 *वहीं पुत्र रत्न प्राप्ति के लिए आँवला पूजा के महत्व के विषय में प्रचलित कथा के अनुसार एक युग में किसी वैश्य की पत्नी को पुत्र रत्न की प्राप्ति नहीं हो रही थी। अपनी पड़ोसन के कहे अनुसार उसने एक बच्चे की बलि भैरव देव को दे दी। इसका फल उसे उल्टा मिला। महिला कुष्ठ की रोगी हो गई।* 🍏 *इसका वह पश्चात्ताप करने लगे और रोग मुक्त होने के लिए गंगा की शरण में गई। तब गंगा ने उसे कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आँवला के वृक्ष की पूजा कर आँवले के सेवन करने की सलाह दी थी।* 🍏 *जिस पर महिला ने गंगा के बताए अनुसार इस तिथि को आँवला की पूजा कर आँवला ग्रहण किया था, और वह रोगमुक्त हो गई थी। इस व्रत व पूजन के प्रभाव से कुछ दिनों बाद उसे दिव्य शरीर व पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, तभी से हिंदुओं में इस व्रत को करने का प्रचलन बढ़ा। तब से लेकर आज तक यह परंपरा चली आ रही है।* 📖 *पंचांग संपादक ~ अंजनी बहन नीलेश ठक्कर* 📒 *पंचांग प्रकाशन स्थल ~ सूरत शहर (गुजरात)* 🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏

Open in Telegram
Views373−3%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#35648Text

*सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..* *16 - नवम्बर - सोमवार* *!! महापर्व छठ - उषा अर्घ्य !!* 👇 =============================== *1* ASEAN Summit के लिए मनीला में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप भी आएंगे, आज रवाना होंगे पीएम मोदी *2* राहुल को विदेश नहीं, गांव-गांव घूमने की जरूरत, अमित शाह ने कहा- अंतरराष्ट्रीय मंचों से भारत को बदनाम करके कभी सत्ता नहीं मिलेगी *3* नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने 12 साल, 4 आने के भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं: अमित शाह *4* सोनिया की किताब की दिल्ली में ऑफिशियल लॉन्चिंग आज, 4 राज्यों के CM शामिल होंगे; विजय को राहुल ने खुद फोन करके बुलाया *5* रिजिजू बोले- भारत के अपमान करने पर कौन हंसता है, इटली के नेता ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा लगाया था, दावा- राहुल ने तालियां बजाईं *6* 'किसी भी चीज की लत नुकसानदायक', सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर मोहन भागवत ने दी नसीहत *7* 'भारत को बांटने की हो रही कोशिश', मरु निनाद-2026 कार्यक्रम में बोले मोहन भागवत *8* यूपी: भाजपा का चिंतन शिविर आज से मथुरा में, नितिन नवीन-सीएम योगी सहित जुटेंगे बड़े दिग्गज; बनेगी चुनावी रणनीति *9* नेहरू की विरासत मिटाने की भाजपा-आरएसएस की कोशिशें सफल नहीं होंगी', कांग्रेस नेता रमेश बोले- ये सुनियोजित रणनीति *10* क्या इस बार पास हो जाएगा 'महिला आरक्षण बिल'? सरकार को पूरा भरोसा, दिसंबर के पहले सप्ताह में शीतकालीन सत्र *11* स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का खर्च 3 गुना बढ़ा, परिवारों की जेब से भुगतान घटा; नेशनल हेल्थ अकाउंट्स की रिपोर्ट जारी *12* बंगाल में पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मारने वाले का एनकाउंटर, तीन दिन से फरार था; भाजपा सरकार बनने के बाद पांचवां एनकाउंटर *13* 'अजीत पवार की मौत की हो सीबीआई जांच', रोहित पवार ने अमित शाह से की मांग *14* अमिताभ के घर फायरिंग की प्लानिंग, 2 शूटर अरेस्ट, एक्टर पर सिख विरोधी बयान देने का आरोप; धमकी के बाद बुलेटप्रूफ ग्लास में दिखे थे *15* शेख हसीना के गृहनगर गोपालगंज में हिंसा भड़की, पुलिस चौकी पर हमला, गाड़ी जलाई; भारत से प्रत्यर्पण को लेकर तनाव *16* पहाड़ों में बर्फ की सफेद चादर से ढकी ऊंची चोटियां, मैदानों में भी बढ़ा ठंड का असर *17* भारत करेगा 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 ODI वर्ल्ड कप की मेजबानी, ICC ने किया एलान =============================

Open in Telegram
Views592+54%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#35647Text

*.. जय श्री राम* *सोमवार, 16 नवम्बर 2026 के मुख्य समाचार* 🔶छत्तीसगढ के पूर्व CM के बेटे पर ED ने कसा शिकंजा, 30 प्लॉट और 26 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की 🔶SBI के डेटा में बड़ी सेंध, हैकर्स ने चुराए 3.75 लाख रिकॉर्ड; एक महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर 🔶'भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी', राहुल गांधी पर अमित शाह का तीखा हमला 🔶बंगाल में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 6 महीने में पांचवां एनकाउंटर, आरोपी की मौत 🔶इजराइल का गाजा में  फिर बड़ा हमला, हमास की राफा ब्रिगेड का कमांडर किया ढेर 🔶पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका, बीबी जागीर कौर शिरोमणि अकाली दल में हुई शामिल 🔶एक लाख ड्रोन, 500 उड़ते बम... तुर्की से ये हथियार खरीद रहा पाकिस्तान 🔶भारत में फिर सजेगा वनडे वर्ल्ड कप का मेला, चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी मिली 🔶सोनिया गांधी की किताब की दिल्ली में ऑफिशियल लॉन्चिंग आज: 4 राज्यों के CM शामिल होंगे; विजय को राहुल ने खुद फोन करके बुलाया 🔶अमिताभ के घर फायरिंग की प्लानिंग, 2 शूटर अरेस्ट: एक्टर पर सिख विरोधी बयान देने का आरोप; धमकी के बाद बुलेटप्रूफ ग्लास में दिखे थे 🔶मोदी बोले- नक्सली हिंसा से सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को हुआ: हमने इसका खात्मा किया; जनजातीय समाज के लिए ₹3 हजार करोड़ की योजनाएं शुरू कीं 🔶2-दिन से बोरवेल में फंसा है 9 साल का भोमाराम: 4 से ज्यादा कोशिश फेल, मूवमेंट भी नहीं दिख रहा है, 640 फीट गहराई पर है बच्चा 🔶भास्कर अपडेट्स: दिसंबर के पहले हफ्ते से शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, महिला आरक्षण बिल लाने की तैयारी 🔶देशभर में छठ-पूजा, डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया: दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता, यूपी के लखनऊ में योगी ने की पूजा 🔶रिजिजू बोले- भारत के अपमान करने पर कौन हंसता है: इटली के नेता ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा लगाया था, दावा- राहुल ने तालियां बजाईं 🔶जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मियों के शव डंपर में लाने का आरोप: BJP विधायक बोलीं- शहीदों का अपमान; कांग्रेस बोली- ताबूत नहीं मिले तो ग्रामीणों ने कफन दिया 🔶गाजियाबाद में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, 12 हजार खाते फ्रीज 🔶ममता की तृणमूल ने चुनाव आयोग को सौंपे हलफनामे; प्रतिद्वंद्वी गुट पर लगाया जालसाजी का आरोप 🔶पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, सभी 192 लोग सुरक्षित| 🔶प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा 🔶भारत पहुंचे बेलारूस के विदेश मंत्री: आज होगी अहम बैठक; व्यापार, तकनीक और संस्कृति में सहयोग बढ़ाने पर जोर 🔶दिल्ली में ऐसी बर्बरता: शोरूम में बाल पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पीटा...फिर गला रेता; हत्या आरोपी सूरज गिरफ्तार 🔷NZ vs IND 5th ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रन से हराया, 3-1 से जीती वनडे सीरीज *आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!* जय हो🙏

Open in Telegram
Views432+12%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#35646Text

▪️◼️◾🔳⚫🔳◾◼️▪️ 📒📕📗📘📙📘📗📕📒 🎊 *आज का सामान्य ज्ञान* 🎊 🌍 *विशेष विषय : राष्ट्रीय प्रेस दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस* 📰 *भाग–1 : राष्ट्रीय प्रेस दिवस* 1. प्रश्न: भारत में राष्ट्रीय प्रेस दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर: प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को। 2. प्रश्न: भारत में राष्ट्रीय प्रेस दिवस किस संस्था के कार्य प्रारंभ करने की स्मृति में मनाया जाता है? उत्तर: भारतीय प्रेस परिषद (Press Council of India) के। 3. प्रश्न: भारतीय प्रेस परिषद ने कार्य करना कब प्रारंभ किया था? उत्तर: 16 नवंबर 1966 को। 4. प्रश्न: भारत में प्रेस परिषद की स्थापना की सिफारिश किस आयोग ने की थी? उत्तर: प्रथम प्रेस आयोग ने वर्ष 1956 में। 5. प्रश्न: भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना मूल रूप से किस अधिनियम के अंतर्गत हुई थी? उत्तर: भारतीय प्रेस परिषद अधिनियम, 1965 के अंतर्गत। 6. प्रश्न: भारतीय प्रेस परिषद का पुनर्गठन किस अधिनियम के अंतर्गत किया गया? उत्तर: प्रेस परिषद अधिनियम, 1978 के अंतर्गत। इसका पुनर्गठन वर्ष 1979 में हुआ। 7. प्रश्न: भारतीय प्रेस परिषद का मुख्य उद्देश्य क्या है? उत्तर: प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करना तथा समाचार-पत्रों और समाचार एजेंसियों में पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखना। 8. प्रश्न: भारतीय प्रेस परिषद किस प्रकार की संस्था है? उत्तर: एक स्वायत्त वैधानिक संस्था। 9. प्रश्न: भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है, जिसमें प्रेस की स्वतंत्रता भी निहित है? उत्तर: अनुच्छेद 19(1)(a)। 10. प्रश्न: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर: प्रत्येक वर्ष 3 मई को। 🤝 *भाग–2 : अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस* 11. प्रश्न: अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर: प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को। 12. प्रश्न: अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस की घोषणा किस संस्था ने की थी? उत्तर: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने। 13. प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस की घोषणा किस वर्ष की थी? उत्तर: वर्ष 1996 में। 14. प्रश्न: अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस किस संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के अंतर्गत घोषित किया गया? उत्तर: प्रस्ताव संख्या 51/95 के अंतर्गत। 15. प्रश्न: यूनेस्को के सदस्य देशों ने सहिष्णुता के सिद्धांतों की घोषणा कब अपनाई थी? उत्तर: 16 नवंबर 1995 को। 16. प्रश्न: सहिष्णुता का वास्तविक अर्थ क्या है? उत्तर: दूसरों के विचारों, मान्यताओं, संस्कृतियों और जीवनशैली की विविधता का सम्मान करना। 17. प्रश्न: क्या सहिष्णुता का अर्थ दूसरों के विचारों से सहमत होना है? उत्तर: नहीं। इसका अर्थ मतभेदों के बावजूद दूसरों के अधिकारों और विचारों का सम्मान करना है। 18. प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1995 को किस रूप में घोषित किया था? उत्तर: अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता वर्ष (United Nations Year for Tolerance) के रूप में। 19. प्रश्न: सहिष्णुता को बढ़ावा देने में शिक्षा की क्या भूमिका है? उत्तर: शिक्षा लोगों में आपसी समझ, सम्मान, समानता और विविधता को स्वीकार करने की भावना विकसित करती है। 20. प्रश्न: सहिष्णुता किस प्रकार के समाज के निर्माण में सहायक होती है? उत्तर: शांतिपूर्ण, समावेशी, समानतापूर्ण और सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण में। https://whatsapp.com/channel/0029VaA6qkB7oQhib8XbL83m/38423 📌 विशेष जानकारी: 16 नवंबर हमें दो महत्वपूर्ण संदेश देता है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व की याद दिलाता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस हमें मतभेदों के बावजूद एक-दूसरे का सम्मान करना सिखाता है। 📝 आज का प्रश्न (Quiz): भारतीय प्रेस परिषद ने कार्य करना किस वर्ष प्रारंभ किया था? (A) 1956 (B) 1965 (C) 1966 (D) 1979 ✅ सही उत्तर: (C) 1966 🌹 राष्ट्रीय प्रेस दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌹 ▪️◼️◾🔳⚫🔳◾◼️▪️

Open in Telegram
Views306−21%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#35645Text
Views281−27%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#35644Text

1️⃣6️⃣❗1️⃣1️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ ♨️ *आज का प्रेरक प्रसंग* ♨️ *!! असली अमीरी !!* °°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°° एक बार एक बहुत धनी व्यापारी अपने पुत्र को गाँव घुमाने ले गया ताकि वह समझ सके कि गरीब लोग कैसे जीवन बिताते हैं। वे दोनों एक किसान के घर कुछ दिन ठहरे। वहाँ न कोई महंगी चीज थी, न ही ऐशो-आराम की सुविधाएँ, लेकिन घर में सादगी, अपनापन और संतोष भरपूर था। किसान का परिवार दिन भर मेहनत करता, शाम को सब मिलकर हँसी-खुशी भोजन करते और खुले आसमान के नीचे चैन से सो जाते। कुछ दिनों बाद जब व्यापारी अपने पुत्र के साथ वापस लौट रहा था, तो उसने पूछा, "बेटा, देखा तुमने गरीब लोग कैसे रहते हैं?" पुत्र मुस्कुराया और बोला, "हाँ पिताजी, मैंने बहुत कुछ देखा और सीखा।" पिता ने पूछा, "तो बताओ, तुमने क्या सीखा?" पुत्र ने उत्तर दिया, "हमारे घर में एक कुत्ता है, उनके पास चार हैं। हमारे पास एक छोटा सा स्विमिंग पूल है, उनके पास पूरी नदी है। हमारे पास रोशनी के लिए महंगे लैंप हैं, उनके पास चमकते तारे हैं। हम दीवारों से घिरे हैं, उनके पास खुला आकाश है।" पिता चुपचाप सुनते रहे। पुत्र ने आगे कहा, "हम अपने पड़ोसियों को मुश्किल से जानते हैं, जबकि वे सब एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ रहते हैं। पिताजी, आपने मुझे दिखाया कि हम कितने गरीब हैं।" यह सुनकर व्यापारी निरुत्तर हो गया और उसे अपनी सोच पर गहरा विचार करने पर मजबूर होना पड़ा। *शिक्षा:-* https://whatsapp.com/channel/0029VaA6qkB7oQhib8XbL83m/38421 सज्जनों! असली अमीरी धन-दौलत से नहीं, बल्कि संतोष, रिश्तों और खुश रहने की कला से होती है। हम अक्सर बाहरी चमक-दमक को ही सुख मान लेते हैं, जबकि सच्चा सुख सरल जीवन और अपनापन में छिपा होता है। जो व्यक्ति संतुष्ट है, वही सबसे धनी है। *सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।* *जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।* ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

Open in Telegram
Views232−40%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#35643Text

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 *आज का राशिफल* *16 नवम्बर 2026 , सोमवार* मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आपका दिन सामान्य रहेगा। बोलने से पहले थौड़ा सोचें। आज कोई समाचार मिल सकता है। आराम का अवसर मिलेगा। किसी परिजन की चिंता रहेगी। कारोबार में विवेक से कार्य करें, थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान और स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। गुस्सा नियन्त्रित हो तो जिन्दगी में शुकुन ही शुकुन सिद्ध होगा। समय का सदुपयोग करना सबसे बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो) आपका आज का दिन अनुकूल रहेगा । कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गजनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) नई व्यापारिक योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा, उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है। *ये राशिफल डायरेक्ट हमसे प्राप्त करें* *Whatsapp* https://whatsapp.com/channel/0029VaA6qkB7oQhib8XbL83m/38420 वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब होगा। संतान के विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) अपनी बातों से लोगों का दिल जित लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) मनोबल बढेगा ।न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ सकता है। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि हो सकती है लेकिन ध्यान रखें तो सामान्य रहेगा सब कुछ । कुसंगति से बचें, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहेंगे। गाय सेवा हर दृष्टि से लाभकारी होगी। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) रोजगार के लिए उत्तम समय है ।आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा। दान धर्म फलदायी होगा। 🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। 🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷 *_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_* 🙏धन्यवाद।🙏 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

Open in Telegram
Views185−52%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#35641Text

2009 - एडवर्ड अल्बर्ट आर्थर वुडवर्ड, ओबीई एक अंग्रेजी अभिनेता और गायक थे। 2016 - मुकेश रावल - एक भारतीय अभिनेता थे। 2020 - वरिष्ठ नेता और राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल का निधन हो गया। 2021 - केरल में प्रसिद्ध मप्पीला गीत गायक पीर मोहम्मद (75) का निधन हुआ। 2022 - ऑस्ट्रियाई फुटबॉल खिलाड़ी गेरहार्ड रोडक्स (57) का निधन हुआ। 2022 - फ्रांसीसी अभिनेता रॉबर्ट क्लेरी (96) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी ख़ालिस घुड़दौड़ HOF जॉकी बॉबी उस्सेरी (88) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी जॉनी ग्रीन (89) का निधन हुआ। 2024 - चंद्रबाबू नायडू के छोटे भाई राममूर्ति नायडू (72) का निधन हुआ। *16 नवम्बर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🌟 श्री सहस्रबाहु जयन्ती (कार्तिक शुक्ल सप्तमी )। 🌟 संत श्री जलाराम बापा की 227वीं जयंती (श्री गुजराती समाज धमतरी , कार्तिक शुक्ल सप्तमी)। 🌟 लेखा-परीक्षण दिवस (Audit Diwas)। 🌟 राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) 70वां स्थापना दिवस। 🌟 राष्ट्रीय प्रैस दिवस (भारत)। 🌟 अंतर्राष्‍ट्रीय सहिष्णुता दिवस। *कृपया ध्यान दें जी👉* *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।* 🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻 *_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_* ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Open in Telegram
Views187−51%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—
#35640Text

1962 – कुवैत में संविधान को अंगीकार किया गया। 1966 - भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना हुई। 1975 – पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की। 1975 - यूनाइटेड किंगडम और आइसलैंड के बीच तीसरी कॉड युद्ध शुरू हुआ। 1988 - बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गई। पाकिस्तान में करीब एक दशक बाद चुनाव का आयोजन किया गया था। 1992 - एरिक लॉवेस ने चौथी-पांचवी शताब्दी के सोने-चांदी के सिक्कों के सबसे बड़े खजाने 'हॉक्सन होर्ड' की खोज की। 1996 - मदर टेरेसा को मानद अमेरिकी नागरिकता प्राप्त हुई। 1997 – 18 साल की कैद के बाद चीन सरकार ने लोकतंत्र समर्थक, वेई जिनशेंग को मेडिकल पैरोल पर रिहा किया। 2003 – अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाडी लियोनल मेसी ने एफसी बार्सिलोना की तरफ से अपना पहला मैच खेला। 2007 - वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हुई। 2013 - वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के एक शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की। 2013 - मुंबई में सचिन के क्रिकेट से संन्यास लेने के संकल्प के बाद ही भारत सरकार ने भी उन्हें देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की आधिकारिक घोषणा कर दी। 2014 - इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा। 2019 - ओडिशा के बालासोर तट से सेना ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-2 का पहली बार रात में परीक्षण किया गया, जो कामयाब रहा। 2019 - अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट में सिखों के सम्मान में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया। 2019 - पाकिस्तान टायफाइड का नया टीका विकसित करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया, जिसे डब्‍ल्‍यूएचओ ने भी अनुमोदित किया है। 2020 - बिहार में श्री नीतीश कुमार ने सातवीं बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। 2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। 2021 - सीमा सड़क संगठन भारत (बीआरओ) की उपलब्धि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से मान्यता मिली। 2022 - नासा का मून मिशन लॉन्च हुआ , तीसरे प्रयास में चांद पर भेजा रॉकेट, धरती की पहली तस्वीर आई। 2022 - अचंता शरत कमल ITTF एथलीट आयोग में चुने जाने वाले पहले भारतीय बने , इस साल देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेलरत्न के लिये भी चुना गया। 2022 - जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में टैक्सी गहरी खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हुई। 2023 - भारतीय नौसेना के लिए मेसर्स एलएंडटी, कट्टुपल्ली में एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी (जीआरएसई) परियोजना के चौथे जहाज 'अमिनी' का जलावतरण हुआ। 2023 - भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास "मित्र शक्ति-2023" का नौवां संस्करण औंध (पुणे) में शुरू हुआ। 2023 - उत्तर प्रदेश के इटावा में वैशाली एक्सप्रेस में आग लगने से 19 यात्री घायल हुए। 2024 - चीन के वूशी शहर में एक कॉलेज में हुई चाकूबाज़ी से 8 लोगों की मौत व 17 लोग घायल हुए। 2025 - भारतीय वायु सेना (IAF) और फ्रांसीसी वायु सेना के बीच फ्रांस में संयुक्त वायु युद्ध अभ्यास 'गरुड़ 25' की शुरुआत हुई। *16 नवम्बर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति👉* 1846 - उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के निकट बारा में हुआ। 1880 – ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार अलफ्रेड नॉयस का जन्म हुआ। 1897 - चौधरी रहमत अली - एक पाकिस्तानी मुस्लिम राष्ट्रवादी थे। 1907 - शंभु महाराज लखनऊ घराने के महान कथक नर्तक थे। 1916 – प्रसिद्ध भारतीय गायिका एम. एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म हुआ। 1920 – अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट आर्ट सैनसम का जन्म हुआ। 1922 - होज़े सरमागो -लेखक ( पुर्तगाल) नोबेल पुरस्कार साहित्य विजेता। 1927 – मराठी एवं हिंदी फिल्मों के अभिनेता और थियटर कलाकार डॉ. श्रीराम लागू का जन्म हुआ। 1930 - मिहिर कुमार सेन को खेल के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९६७ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 1931 – भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्म हुआ। 1943 - केतयूँ आर्देशिर दिनशा भारतीय चिकित्सा क्षेत्र की प्रमुख हस्ती थीं। 1963 – बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री का जन्म हुआ। 1973 - पुल्लेला गोपीचंद एक भारतीय बैडमिन्टन खिलाडी।इन्होंने 2001 में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती और 2014 में पद्मभूषण से घं हुए। 1985 - आदित्य रॉय कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता । *16 नवम्बर को हुए निधन👉* 1857 - ऊदा देवी 'पासी' जाति से सम्बंधित एक वीरांगना। 1915 - करतार सिंह सराभा - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी।

Open in Telegram
Views193−50%vs avg
Forwards—
Reactions—
Comments—