Posts of General science
https://t.me/science4689 CET, LDC, लैब असिस्टेंट,SSC,DP, अग्निवीर, बैंक, रेल्वे एग्जाम,राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, जेल प्रहरी अधीनस्थ बोर्ड परीक्षा,rpsc परीक्षा,ras, पटवार,vdo, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, व्याख्याता, तृतीय श्रेणी, व. अध्यापक etc. भर्तियों के लिए साइंस की उम्दा जानकारी अन्ना सर के निर्देशन में 🌱🌱🌱 शेयर करें 👍👍👍✍️✍️ Join:https://t.me/science4689
Open in Telegramफास्फोरस चक्र – महत्वपूर्ण MCQ 1. फास्फोरस चक्र में फॉस्फेट का प्राकृतिक रूप से मुक्त होना मुख्यतः किस प्रक्रिया द्वारा होता है? A. शैल अपक्षय B. वाष्पोत्सर्जन C. नाइट्रोजन स्थिरीकरण D. प्रकाश संश्लेषण Ans...A 2. फास्फोरस चक्र में पौधे मिट्टी से फॉस्फोरस का अवशोषण मुख्यतः किस रूप में करते हैं? A. फॉस्फीन गैस B. फॉस्फेट आयन C. फॉस्फोरिक अम्ल गैस D. फॉस्फोरस गैस Ans...B 3. फास्फोरस चक्र की प्रमुख विशेषता कौन-सी है? A. इसमें वायुमंडलीय गैसीय अवस्था प्रमुख होती है। B. इसका प्रमुख भंडार वायुमंडल है। C. इसमें नाइट्रोजन गैस का स्थिरीकरण होता है। D. यह मुख्यतः अवसादी चक्र है। Ans..D
Open in Telegramसल्फर चक्र – महत्वपूर्ण MCQ 1. सल्फर चक्र में वायुमंडल में सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) मुख्यतः किन प्रक्रियाओं से पहुँचती है? A. नाइट्रोजन स्थिरीकरण एवं श्वसन B. प्रकाश संश्लेषण एवं वाष्पोत्सर्जन C. वाष्पीकरण एवं संघनन D. ज्वालामुखीय गतिविधि एवं जीवाश्म ईंधन का दहन Ans.D 2. पौधे मिट्टी से सल्फर का अवशोषण मुख्यतः किस रूप में करते हैं? A. सल्फेट आयन (SO₄²⁻) B. हाइड्रोजन सल्फाइड (H₂S) C. सल्फर डाइऑक्साइड (SO₂) D. सल्फाइड आयन (S²⁻) Ans..A 3. सल्फर चक्र में मृत जीवों एवं कार्बनिक पदार्थों के अपघटन से कौन-सी गैस बन सकती है? A. हाइड्रोजन सल्फाइड (H₂S) B. नाइट्रोजन (N₂) C. ऑक्सीजन (O₂) D. कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) Ans..A
Open in TelegramQ.फास्फोरस तथा कार्बन चक्र के सन्दर्भ में सत्य कथन का चयन कीजिए - (i) बरसात के द्वारा वायुमण्डल में फास्फोरस का निवेश, कार्बन निवेश की अपेक्षा बहुत अधिक होता है। (ii) जीवों व पर्यावरण के बीच फोस्फोरस का गैसीय विनिमय बिल्कुल नगण्य होता है। कूट :- (A) केवल (i) (B) केवल (ii) (C) (i) तथा (ii) (D) (i) न तो (i) तथा न ही (ii) (E) अनुत्तरित प्रश्न
Open in Telegram