*जेहि विधि नाथ होई हित मोरा।* *करहु सो बेगि दास मैं तोरा।।* ✍️ हर एक की मांगने की और देने की क्षमता अलग-अलग होती है। ✍️ ईश्वर सर्वशक्तिमान है वह कुछ भी, कितना भी दे सकता है। ✍️ हम अल्प बुद्धि, छोटी क्षमता वाले, छोटी सोच वाले ईश्वर से कितना मांग सकते हैं ? ✍️ हो सकता है हम जितना मांगना चाह रहे हो ईश्वर उससे बहुत अधिक मुझे देना चाहता हो। ✍️ अतः ईश्वर से कुछ मांगने की बजाय ईश्वर को ही हमारे दीर्घकालिक हित के अनुसार कृपा बनाए रखने के लिए कहना चाहिए। 🙏🙏 @positivetalk
Open in TelegramPosts of PositiveTalk
*आपका सम्मान उन शब्दों में नहीं है जो आपकी उपस्थिति में कहे जाते हैं, बल्कि उन शब्दों में है जो आपकी अनुपस्थिति में कहे जाते हैं।* *🙏🌹सुप्रभात एवं शुभ दिन🌹🙏*
Open in Telegram*जेहि विधि नाथ होई हित मोरा।* *करहु सो बेगि दास मैं तोरा।।* ✍️ हर एक की मांगने की और देने की क्षमता अलग-अलग होती है। ✍️ ईश्वर सर्वशक्तिमान है वह कुछ भी, कितना भी दे सकता है। ✍️ हम अल्प बुद्धि, छोटी क्षमता वाले, छोटी सोच वाले ईश्वर से कितना मांग सकते हैं ? ✍️ हो सकता है हम जितना मांगना चाह रहे हो ईश्वर उससे बहुत अधिक मुझे देना चाहता हो। ✍️ अतः ईश्वर से कुछ मांगने की बजाय ईश्वर को ही हमारे दीर्घकालिक हित के अनुसार कृपा बनाए रखने के लिए कहना चाहिए। 🙏🙏 @positivetalk
Open in Telegram*प्रेम जब भी अनंत हो जाता है, तो इस ....।* *नश्वर शरीर का रोम रोम संत हो जाता है ....!* 🙏 * राधे राधे * 🙏 @positivetalk
Open in Telegramछठ पूजा सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला और प्रकृति के प्रति समर्पण का निम्नलिखित गहरा संदेश देता है: _ • *_डूबते और उगते सूर्य दोनों को प्रणाम (संतुलन और विनम्रता)_ :* छठ पूजा में केवल उगते ही नहीं, बल्कि डूबते हुए सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। यह सिखाता है कि जीवन में सफलता (उगते सूरज) के साथ-साथ असफलता, संघर्ष या बुरे समय (डूबते सूरज) को भी समान भाव से स्वीकार करना चाहिए। हर अंत एक नई शुरुआत लेकर आता है। • *_प्रकृति के प्रति कृतज्ञता_* : सूर्य, जल, वायु और पृथ्वी हमारे जीवन का आधार हैं। छठ हमें याद दिलाता है कि हमें अपने जीवनदाता यानी प्रकृति के प्रति हमेशा आभारी रहना चाहिए। • *_साधना, अनुशासन और शुद्धता_* : इस पर्व में चार दिनों तक रखा जाने वाला कठोर उपवास, साफ-सफाई और समर्पण सिखाता है कि किसी भी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए अनुशासन और मानसिक शुद्धता जरूरी है। • *_समता और समानता का संदेश_* : घाट पर रंक, सब एक समान कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्यदेव की उपासना करते हैं। यह पर्व जाति, ऊंच-नीच और भेदभादों को मिटाकर सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देता है। • *_धैर्य और अटूट आस्था_* : कठिन परिस्थितियों और ठंड के बावजूद व्रती का जल में खड़े होकर पूरे विश्वास के साथ प्रार्थना करना यह सिखाता है कि सच्ची आस्था और धैर्य से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। *_लोक आस्था, संयम और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सूर्यदेव और छठी मैया आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का संचार करें।_* @positivetalk
Open in Telegram*लोगों से प्रेम करना, उनकी सेवा करना, उन्हें सशक्त बनाना और उन्हें प्रोत्साहित करने का नाम ही जीवन है।* *जीवन में आनन्द को कर्तव्य बनाने की अपेक्षा कर्तव्य को आनन्द बनाना अधिक महत्त्वपूर्ण है !* *यह शास्वत सत्य है कि साझा की गई प्रसन्नता दुगनी हो जाती है एवं साझा किया गया दुख आधा हो जाता है।* 🙏सुप्रभात🙏 @positivetalk
Open in Telegramपद से हटने के बाद लोग अक्सर उस कुर्सी पर नियुक्त होने वाले नए व्यक्ति को सम्मान देने लगते हैं और उस कुर्सी से उतर चुके व्यक्ति को याद तक नहीं करते। इसलिए ऐसा व्यक्तित्व बनाइए कि लोग आपके पद के कारण नहीं, बल्कि आपके अच्छे व्यवहार और इंसानियत के कारण आपका सम्मान करें। — एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की अनुभूति @positivetalk
Open in Telegramसेवानिवृत्ति के बाद एक IAS अधिकारी को एहसास हुआ कि वह गधा था... अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी का दिवाली पर लिखा हुआ एक लेख पढ़ने को मिला। उन्होंने लिखा था कि सेवानिवृत्ति के बाद यह मेरी पहली दिवाली थी। नौकरी के दौरान दिवाली से एक सप्ताह पहले ही लोग तरह-तरह के उपहार लेकर आने शुरू हो जाते थे। उपहार इतने अधिक आते थे कि जिस कमरे में सामान रखा जाता था, वह कमरा किसी दुकान जैसा दिखाई देने लगता था। सूखे मेवे इतने आते थे कि रिश्तेदारों, मित्रों और नौकरों में बांटने के बाद भी काफी सामान बच जाता था। लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद इस बार दोपहर के दो बज चुके थे, फिर भी कोई हमें दिवाली की शुभकामनाएं देने नहीं आया था। लोगों के इस बदले हुए व्यवहार से मुझे बहुत आश्चर्य हुआ। इस मानसिक स्थिति से बाहर निकलने के लिए मैंने एक अखबार में प्रकाशित कॉलम पढ़ना शुरू किया। सौभाग्य से उसमें मुझे एक रोचक कहानी पढ़ने को मिली। कहानी एक गधे की थी। एक गधा था। उसका मालिक पूजा समारोह के लिए देवी-देवताओं की मूर्तियां उसकी पीठ पर लादकर ले जा रहा था। रास्ते में जब वे गांवों से गुजरते, तो लोग उन मूर्तियों के सामने सिर झुकाते और पूजा-अर्चना के लिए भीड़ इकट्ठा हो जाती। यह देखकर गधे को लगने लगा कि लोग उसे प्रणाम कर रहे हैं। वह इस सम्मान और आदर से बहुत प्रसन्न और गर्वित होने लगा। मूर्तियों को पूजा स्थल पर पहुंचाने के बाद वापसी के समय उसके मालिक ने गधे की पीठ पर सब्जियों की बोरियां लाद दीं और दोनों वापस चल पड़े। इस बार किसी ने भी गधे की ओर ध्यान नहीं दिया। यह देखकर वह अज्ञानी प्राणी बहुत निराश हो गया। लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए वह बार-बार रेंकने लगा। लोग उसकी आवाज से परेशान हो गए और उसके मालिक ने भी उसे मारना शुरू कर दिया। गधे को समझ में नहीं आया कि आखिर उसने ऐसा क्या कर दिया, जिसकी वजह से उसके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है! यह कहानी पढ़कर मुझे अचानक एक गहरी सीख मिली। मुझे एहसास हुआ कि वास्तव में अब तक मैं भी उसी गधे की तरह था। जो मान-सम्मान, आदर और उपहार मुझे मिलते थे, वे मेरे लिए नहीं, बल्कि मेरी पीठ पर लदी उस पदरूपी मूर्ति के लिए थे, जिस पर मैं बैठा हुआ था। जब मुझे इस सच्चाई का एहसास हुआ, तो मैंने लोगों का इंतजार करने के बजाय अपनी पत्नी के साथ दिवाली मनाने का फैसला किया। लेकिन इतने वर्षों बाद अब वह भी मेरे साथ दिवाली मनाने के मूड में नहीं थी। उसने कहा: "जब मैं इतने वर्षों से आपको समझा रही थी कि आप गधे के अलावा कुछ नहीं हैं, तब आपने कभी मेरी बात नहीं मानी। लेकिन आज अखबार में छपी एक कहानी ने आपको सच्चाई समझा दी!" इसलिए जब भी आप किसी पद पर हों, तो अपने पद, प्रतिष्ठा और अधिकारों का अहंकार छोड़कर मित्रों, रिश्तेदारों और समाज के परिचित लोगों के साथ विनम्रता से रहना सीखें। अपने सहकर्मियों का सम्मान करना सीखें। अन्यथा पद से हटने के बाद आपकी स्थिति भी उसी गधे जैसी हो सकती है। जब कोई व्यक्ति नौकरी में किसी ऊंचे पद पर होता है, राजनीतिक सत्ता या राजनीतिक संगठन में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त करता है अथवा किसी सामाजिक, शैक्षणिक या सहकारी संस्था में उच्च पद पर पहुंचता है, तो कई बार उसे उसकी वास्तविक योग्यता से अधिक मान-सम्मान मिलने लगता है। कार्यक्रमों में अध्यक्षता करने और मुख्य अतिथि बनने के अवसर मिलते हैं। स्वागत और सम्मान से व्यक्ति फूलकर अहंकार में डूब जाता है। कभी-कभी अवसर मिलने पर वह लोगों को धमकाता है, उनका अपमान करता है और अपने आसपास चापलूसों तथा खुशामद करने वालों की भीड़ इकट्ठा कर लेता है। ऐसे लोग प्रतिभाशाली और योग्य व्यक्तियों की उपेक्षा करते हैं तथा उन्हें परेशान भी करते हैं। लेकिन जब वे सेवानिवृत्त हो जाते हैं या उनका पद, प्रतिष्ठा और सत्ता समाप्त हो जाती है, तब अक्सर उनकी स्थिति बदल जाती है। वे अकेलापन और खालीपन महसूस करने लगते हैं। अपने अहंकार और व्यवहार के कारण आत्मग्लानि का अनुभव करते हैं। जीवन में कभी उनसे सताए गए या उनके गलत व्यवहार का शिकार हुए लोगों से सामना हो जाए, तो वे भी उन्हें उनके पुराने व्यवहार का एहसास कराने का अवसर नहीं छोड़ते। ऐसे लोगों के प्रति मन में सम्मान के बजाय नफरत दिखाई देती है। पद चले जाने के बाद कई लोग उनकी बुराई करने से भी पीछे नहीं हटते। इंसान की विनम्रता और सरलता ही उसके जीवन को संतुष्ट, सार्थक और सफल बनाती है। यही जीवन का सच्चा मूलमंत्र है। यह लेख वास्तविक है या काल्पनिक, यह महत्वपूर्ण नहीं है। मेरे अनुभव के अनुसार इसमें बताई गई बातें पूरी तरह सच हैं। जब भी आपको कोई पद, प्रतिष्ठा या सत्ता मिले, तो अपना व्यवहार ऐसा रखिए कि लोग आपको आपके अच्छे स्वभाव, विनम्रता और ईमानदारी के कारण याद रखें। क्योंकि पद और कुर्सी स्थायी नहीं होते। @positivetalk
Open in Telegram