Account

Posts of Hindi Motivation Suvichar Thoughts | हिंदी सुविचार |Quote Jokes Videos

newest first

#22132Text

. 🔺'जो होता है अच्छे के लिए होता है'🔺 ______________________________________ एक दिन किसी राजा के हाथ की उंगली कट गई , इस पर पास खड़े मंत्री ने राजा से कहा कोई बात नहीं महाराज जो होता है अच्छे के लिए होता है । यह बात राजा को न तो समझ आई न ही अच्छी लगी उसने मंत्री से कहा तुम ये क्या कह रहे हो , एक तो मेरी उंगली कट गई और तुम कह रहे हो जो होता है अच्छे के लिए होता है , इसमे मेरा क्या अच्छा होगा ? राजा ने कहा अच्छा ठीक है! जो होता है वो अच्छे के लिए होता है तो फिर मैं तुम्हे कारावास में डाल देता हूं फिर कहना जो हुआ अच्छा हुआ , और उसने मंत्री को कारावास में डलवा दिया । अगले दिन राजा अपने सैनिकों को लेकर शिकार करने जंगल मे गया । मगर जंगल में राजा तथा उसके सैनिको को वहाँ के जंगली कबीले वालों लोगों ने पकड़ लिया. कबीले के लोगों ने एक एक कर सारे सैनिको की बलि चढ़ा दी मगर जब राजा की बारी आयी तो उन्होंने देखा राजा की उंगली खंडित है, अतः उसकी बलि नहीं दी जा सकती इसलिए उन्होंने राजा को छोड़ दिया ।। राजा जंगल से जैसे तैसे महल में आया और सीधे मंत्री के पास जा पहुंचा । उसने मंत्री से कहा मुझे माफ़ कर दो,तुम बिल्कुल सत्य कह रहे थे जो होता है अच्छे के लिये होता है , आज मेरी जान इस कटी हुई उंगली के कारण बच गयी , वरना मैं आज जीवित नहीं होता ।। तब मंत्री ने कहा माफी मत मांगिये महाराज , मैंने कहा था न जो होता है अच्छे के लिए होता है, मैं तो आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं कि आप ने मुझे कारावास में डाल दिया अन्यथा मैं भी आपके साथ जाता और आप तो बच कर आ जाते मगर मेरा तो काम तमाम ही हो जाता..🤗 शिक्षा : जो होता है अच्छे के लिए होता है.

Open in Telegram
Views4,000+3%vs avg
Forwards—
Reactions27
Comments—
#22131Text
Views3,740−3%vs avg
Forwards—
Reactions2
Comments—
#22128Text

. ‼️ - कुछ ध्यान देने योग्य बातें- ‼️ 1. लगातार दो बार से अधिक किसी को कॉल न करें। यदि वे आपकी कॉल नहीं उठाते हैं, तो मान लें कि इस वक्त उनके पास कुछ महत्वपूर्ण कार्य है। 2. उधार लिया धन पहले लौटाएँ और दूसरे व्यक्ति के याद दिलाने या माँगने का इन्तजार ना करें ! यह आपकी ईमानदारी और अच्छे चरित्र को दर्शाता है। 3. जब कोई आपको लंच / डिनर दे रहा हो तो कभी भी मेनू पर महंगे पकवान का ऑर्डर न करें। यदि संभव हो तो उन्हें ही आपके लिए अपनी पसंद का ऑर्डर करने के लिए कहें। 4. ओह! 'तो आपने अभी तक शादी नहीं की है'? या अरे! 'क्या आपके बच्चे नहीं हैं’ जैसे अजीबो गरीब सवाल नहीं पूछें। 'आपने घर क्यों नहीं खरीदा'? या 'आप कार क्यों नहीं खरीदते'? यह आपकी समस्या नहीं है। 5. अपने पीछे आने वाले व्यक्ति के लिए हमेशा दरवाजा खोलें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह लड़का है या लड़की, सीनियर है या जूनियर। आप सार्वजनिक रूप से किसी के भी साथ अच्छा व्यवहार करें। 6. यदि आप किसी दोस्त के साथ टैक्सी लेते हैं, और वह अभी भुगतान करता है, तो अगली बार आप भुगतान करने का प्रयास करें। 7. विभिन्न प्रकार के विचारों का सम्मान करें। याद रखें कि आपके लिए जो 6 दिख रहा है वो सामने से आने वाले लोगों को 9 दिखाई देगा। 8. लोगों से बात करते समय बीच में कभी बाधा न डालें। उन्हें अपनी बात कहने की अनुमति दें। 9. यदि आप किसी को चिढ़ाते हैं, और वे इसका आनंद नहीं लेते हैं, तो इसे रोकें और फिर कभी ऐसा न करें। 10. जब कोई आपकी मदद कर रहा हो तो "धन्यवाद" जरूर कहें। 11. सार्वजनिक रूप से प्रशंसा करें! जरूरी हो तभी निजी तौर पर आलोचना करें। 12. किसी के वजन पर टिप्पणी करने का कभी कोई मतलब नहीं है। बस कहें, "आप शानदार दिखते हैं।" 13. जब कोई आपको अपने मोबाईल पर एक फोटो दिखाता है, तो स्वयं उसके मोबाइल पर बाएं या दाएं स्वाइप न करें। आपको नहीं पता कि आगे उसका निजी फोटो है। 14. यदि कोई सहकर्मी आपको बताता है कि उसे डॉक्टर से मिलना है, तो यह न पूछें कि किस लिये मिलना है?, बस कहें "मुझे आशा है कि आप ठीक हैं"। अपनी व्यक्तिगत बीमारी बताने के लिए उन्हें असहज स्थिति में न डालें। 15. अगर आप अपने से नीचे के लोगों के साथ सम्मान के साथ व्यवहार करते हैं तो लोग नोटिस करेंगे। 16. यदि कोई व्यक्ति आपसे सीधे बात कर रहा है, तो अपने फोन को देखना अशिष्टता है. 17. जब तक आप से नहीं पूछा जाये तब तक कभी भी बिन मांगे सलाह न दें. 18. जब किसी से लंबे समय के बाद मिल रहे हो तो, जब तक वे इसके बारे में बात न करें, तब तक उनसे उनकी उम्र और वेतन न पूछें. 19. अपने काम से काम रखें. 20. अपने धूप के चश्मे को हटा दें जिस समय आप किसी से सड़क पर बात कर रहे हैं। यह सम्मान की निशानी है। नेत्र संपर्क आपके भाषण में महत्वपूर्ण है। 21. गरीबों के बीच में अपने धन के बारे में कभी बात न करें। 22. मोबाइल का उतना ही उपयोग करें जितना जरूरी हो ... नेट चलाने का एक समय अवश्य निश्चित करें ...! 23. कोशिश करें प्रतिदिन कोई ना कोई ऐसा एक काम जरूर करें कि दिल खुश हो जाए ! ऐसी पोस्ट शेयर करें। जिससे कि आपने जो कुछ सीखा है उससे दूसरों को भी सीखने में मदद मिले। और अपने भावी पीढ़ी को शिक्षा दें. एक अच्छे चरित्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है.

Open in Telegram
Views7,600+96%vs avg
Forwards—
Reactions51
Comments—
#22117Text
Views8,800+127%vs avg
Forwards—
Reactions6
Comments—
#22114Text
Views11,000+184%vs avg
Forwards—
Reactions61
Comments—
#22113Text

पति-पत्नी का सबसे बड़ा रिश्ता शादी के 20 साल बाद एक दिन पत्नी ने मुस्कुराकर पति से पूछा, "अगर मैं एक दिन इस दुनिया से चली गई, तो क्या तुम मुझे याद करोगे?" पति ने हंसते हुए कहा, "याद? मैं तो हर उस चीज़ में तुम्हें ढूंढूंगा, जिसकी मुझे आदत है।" पत्नी ने पूछा, "मेरी कौन-सी आदत सबसे ज्यादा याद आएगी?" पति की आँखें नम हो गई। वह बोला, "सुबह बिना कुछ कहे मेरे लिए चाय बनाना... मेरी देर होने पर बार-बार फोन करना... मेरी पसंद का खाना बनाना... और हर रात यह पूछना कि 'आज बहुत थक गए हो ना?" पत्नी की आँखों से आँसू बहने लगे। पति ने उसका हाथ पकड़कर कहा, "पति-पत्नी का रिश्ता प्यार से नहीं, एक-दूसरे की परवाह से चलता है। जहाँ सम्मान, भरोसा और साथ हो, वहीं असली खुशियाँ होती हैं।"

Open in Telegram
Views10,200+164%vs avg
Forwards—
Reactions54
Comments—
#22112Photo
Views8,710+125%vs avg
Forwards—
Reactions57
Comments—