Account

Posts of गृहस्थ तंत्र/सिद्ध शाबरी विद्या

newest first

#13998Text
Views1,050−47%vs avg
Forwards—
Reactions181
Comments—
Views growthHide views growth

Views growth

Hours after publication

Show as table
Hours after publicationViews
0 h305
4 h993
6 h1,050
  1. After 6 hours1,050
  2. Total to date1,050
#13996Text
Views1,340−33%vs avg
Forwards—
Reactions333
Comments—
Views growthHide views growth

Views growth

Hours after publication

Show as table
Hours after publicationViews
0 h0
1 h614
5 h1,290
7 h1,340
  1. After 1 hour614
  2. After 6 hours1,340
  3. Total to date1,340
#13994Text

मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को भगवान शिव के साक्षात् स्वरुप महाप्रभु काल भैरव जी प्रकट हुये हैं। यह तिथि बड़े से बड़े कलुषित पापों को भस्म करने वाली तथा महान पुण्यों को प्रदान करने वाली है। भगवान काल भैरव रक्षा प्रधान महा देवता हैं। इनकी कृपा से संसार में साधक अभय होकर विचरता है। शत्रुओं का नाश, विवाद व न्यायलय में विजय , अभिचारिक विद्याओं का नाश, भूत प्रेत ब्रह्मा राक्षस आदि का शमन, डाकिनियों के समुह का उच्चाटन आदि इनकी कृपा से तत्क्षण संभव हो जाता है। इनकी गति अत्यंत वेगवान है। क्षेत्र पाल के रुप में इनका स्वरूप हर नगर गांव के सीमा पर उपस्थित रहता है। इनके आदेश के बिना काल भी कहीं प्रवेश नहीं पा सकतें। साधना के क्षेत्र में रक्षा जीवन में रक्षा व शत्रु नाश सहित निष्कंटक विजय इनकी कृपा से साधक प्राप्त करता है। काल भैरव अष्टमी को प्रातः काल गृह विराजित देवताओं के नित्य पूजन के साथ भगवान श्री बटुक भैरव जी का घर पर पूजन उनके छायाचित्र अथवा त्रिशूल पर करना चाहिए। तदुपरांत संध्या काल में भगवान श्री काल भैरव के मंदिर/शिव मंदिर अथवा घर पर वृहद दीपदान अवश्य करना चाहिए। गृहस्थ तंत्र परिवार के द्वारा काल भैरव अष्टमी पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन एक से अधिक तीर्थ क्षेत्र में हो रहा है। काशी तथा विंध्य पर्वत त्रिकोण क्षेत्र में इस बार विभिन्न तंत्रोक्त अनुष्ठान संपन्न होंगे। 1. श्री काल भैरव तंत्रोक्त याग- खैर की विशेष समिधा पर उग्र हवन हेतु तंत्रोक्त वनस्पति युक्त सामग्रियों का हवन किया जायेगा जो प्रचंड अग्नि में समाहित हो साधक की सुरक्षा करेंगे व भयनाश करेंगे। अनुष्ठान उपरांत प्रसाद आपको यथाशीघ्र भेजा जायेगा। 2. श्री अष्ट भैरव महासपर्या काशी क्षेत्र में विराजमान आठों दिशाओं में आठ प्रमुख भैरवों का यंत्र मंडल में पृथक पृथक विशेष नवावरण पूजन महासपर्या सहित खप्पर पूजन 64 योगिनी पूजनम् व तंत्रोक्त हवन आदि पूर्ण होगा। अनुष्ठान उपरांत प्रसाद सहित भैरव तंत्रोक्त माला, भैरव कड़ा , व भैरव रक्षा यंत्र आपको भेजा जायेगा। माला को कोई भी रक्षा हेतु धारण कर सकतें हैं। सूतक पातक उपरांत अग्नि स्पर्श आदि करके शुद्धि करण करके पुनः धारण कर लें। कड़ा धारण कोई भी कर सकते हैं किंतु उसे पहन कर मांस नहीं खाना है, खाते हों तो खाते समय उतार दें, पुनः स्नान करके पहन लें, भैरव यंत्र को लाल कपड़े में लपेटकर उसके ऊपर आप बटुक भैरव जी का विग्रह या छायाचित्र स्थापित कर उन्हें अपने गृह सुरक्षा हेतु स्थान दें पूजन गृह में। 3. श्री काल भैरव तंत्रोक्त महासपर्या अति विशिष्ट - भगवान श्री काल भैरव का संपूर्ण आवरण सहित अष्ट भैरव संपूर्ण मंडल, 64 योगिनी संपूर्ण मंडल , खप्पर वृहद सेवा व तंत्रोक्त हवनम् आदि पूर्ण की जायेगी। अनुष्ठान उपरांत प्रसाद, भैरव तंत्रोक्त माला, भैरव कड़ा , व भैरव रक्षा यंत्र व भैरव तांत्रिक त्रिशूल जो अग्नि में काल भैरव जयंती की रात्रि सिद्ध होगी, आपको भेजा जायेगा। माला को कोई भी रक्षा हेतु धारण कर सकतें हैं। सूतक पातक उपरांत अग्नि स्पर्श आदि करके शुद्धि करण करके पुनः धारण कर लें। कड़ा धारण कोई भी कर सकते हैं किंतु उसे पहन कर मांस नहीं खाना है, खाते हों तो खाते समय उतार दें, पुनः स्नान करके पहन लें, भैरव यंत्र को लाल कपड़े में लपेटकर उसके ऊपर आप बटुक भैरव जी का विग्रह या छायाचित्र स्थापित कर उन्हें अपने गृह सुरक्षा हेतु स्थान दें पूजन गृह में। भैरव तांत्रिक त्रिशूल भैरव जी के पास भी स्थापित कर सकते हैं अथवा गृह के मुख्य द्वार के ऊपर भी स्थापित कर सकते हैं, मुख्य द्वार के पास गमले में स्थापित कर उन पर नींबू छेदन करवाकरऔर तीव्र करें। वहां संध्या काल में सरसों तेल का दीपक प्रज्वलित अवश्य करें। अनुष्ठान हेतु आप https://www.grihasthpujansamagri.com पर पधारकर विवरण प्रदान करें।‌

Open in Telegram
Views1,440−28%vs avg
Forwards—
Reactions155
Comments—
Views growthHide views growth

Views growth

Hours after publication

Show as table
Hours after publicationViews
0 h0
1 h834
5 h1,390
8 h1,440
  1. After 1 hour834
  2. After 6 hours1,390
  3. Total to date1,440
#13990Text

ज्ञान का श्राप और अनुयायियों की भीड़ ना व्यक्ति के बुद्धि को इतना कुंठित कर देता है की उसे वही सत्य लगता है जो वो जानता है, या उसे कहीं लिखा मिल जाये। अब आज के समय में तो यह संभव नहीं आप संसार के सभी ग्रंथ पढ़ लें ना ही हर आगमोक्त विधान सर्व उपलब्ध हैं। अब एक महाविद्वान मुर्ख को ये नहीं समझ आता की नवार्ण मंत्र को गाना नहीं चाहिए, प्रणव सहित मंत्रों को , श्री नारायण के मुख्य द्वादशाक्षर मंत्र को नहीं गाना चाहिए, वो भाई साहब गा गाकर डालेंगे चैनल पर लेकिन दीपदान पर प्रश्न उठा रहें की दीपदान करने वाले लोग मुर्ख हैं। ये तो वही बात हो गयी की आप बस ग्रंथों के संकलन पर ध्यान देना चाहते हैं और ये लिखा है वो लिखा है पर स्थिर रहना चाहतें हैं। जो आपको नहीं पता वो गलत विधान हो गया। ऐसा तो होता नहीं है। कभी कार्तिक माह में काशी क्षेत्र में जाइये, दक्षिण भारत के हर व्यक्ति पूरे काशी घाट पर विभिन्न फल सहित मुख्यतः आंवला का दीपदान करते मिलेंगे, फल के गुदा को मांस के समान माना गया है, उस पर घी अथवा तेल डालकर दीपक जलाना साक्षात् बलि के समान माना गया है। आंवला के दीपदान से धन यक्ष व आयु की प्राप्ति, नींबू के दीपदान से उग्र देवता की प्रसन्नता, अभिचार नाश तथा रक्षण, नारियल के दीपदान से अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति व देवता की संतुष्टि। अनाज के आटों से निर्मित दीपक में दीपदान से देवता व पितरों की तुष्टि पुष्टि। फल पर दीपक या कपूर जलाना देवता के राजस तत्व को जाग्रत व तृप्त करना है। अभी तो आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की शिव मंदिर में आद्रा के समय आंवला के दीपक को जलाकर द्रव्य दक्षिणा सहित किसी विप्र को दान किया जाये तो उससे राज सौभाग्य की प्राप्ति होती है। प्रमाण कहां है महाराज? मुझे लिखा हुआ चाहिए! लिखा हुआ प्रस्तुत कीजिए। हां इसमें समस्या है, क्योंकि मुझे जिन स्वामी जी से यह सारे प्रमाण देखने मिले वो काशी में रहने वाले दक्षिण भारत कांची मठ से संबंधित संन्यासी हैं , जो नित्य आज भी केवल पद यात्रा करते हैं व कभी वाहन पर ना चढ़ने जैसे नियमों के पालन करने वाले कठोर व्रती हैं। इन्होंने दक्षिण भारत की भाषा में लिखें दो आगमोक्त ग्रंथ दिखायें, एक तो स्वामी कुमार स्कंद से संबंधित था और दुसरा भैरव-पद्यावती से संबंधित। दोनों में अलग अलग वृहद दीपदान की विधि थी। सात्विक राजस तामस तीनों दीपदान। कैसे सजाना है , क्या आकृति बनेगी सबकुछ। मुझे केवल आकृति समझ आयी, अनंतर उन्होंने बहुत विस्तार से बताया।। तो यह विधान हवा से उत्पन्न होकर इतने वृहद क्षेत्र में व्याप्त नहीं हुआ है, हमारे आगम अति वृहद हैं जिनका अंत ले पाना संभव नहीं। कोई दिव्य संत जन परोपकार की भावना से किन्हीं विधानों को सार्वजनिक कर देते हैं ताकी जनता लाभ ले, अब उस विधान को मुर्ख कहने वाले, जिन्हें इतना ज्ञान नहीं की नवार्ण पर सबका अधिकार नहीं, द्वादशाक्षर आदि गाया नहीं जाता, स्वयं किस कोटी के मुर्ख हैं ? आपका विषय ग्रंथ में पढ़कर तिथि व पर्व बताना भर है उतने में रहिये फिर, क्यों भ्रम उत्पन्न कर रहें। अभी तो इतना पढ़कर भी लोगों की एकादशी छुड़वा दे रहें। स्पष्ट शुद्ध एकादशी होते हुए भी सबको डरा दे रहें की नहीं नहीं गांधारी की तो तो मर गये बच्चे उसके, बस गलत एकादशी के कारण मरें, और स्मार्त के लिए एकादशी का विषय जो बाकी आचार्य कह रहें सब गलत हैं ?? दीपदान से आपका कितना कल्याण हो सकता है आपको ज्ञात ही नहीं, परंतु इस दीपदान का फल ही ना मिले इसलिए इसकी निंदा करना, अनाधिकृत मंत्र गाना गवाना, व जप करने के लिए कहना, प्रणव आदि के विषय को तुच्छ समझना,यह सब करके आपके समस्त पुण्यों को भस्म करने का काम किया जाता है। आप पर्व तिथि का महत्व समझकर व्रत किये लेकिन उसदिन अनाधिकृत मंत्र किये विधान किये तो लाभ होगा क्या? इसी कारण हम कभी भी केवल एक विषय नहीं रखते, गृहस्थ के लिए छोटी से छोटी हर विषय को बताते हैं ताकी कोई अपराध ना बनें। संभल कर व स्वविवेक से ऐसे लोगों को सुनिये जो समय समय पर भ्रम फैलाकर दीपदान जैसे विधान को जड़ से ही समाप्त करने पर तुल जाते हैं और आपको मीठी-मीठी बातों में उलझाकर अनाधिकृत मंत्रों को गाने व जपने कह देते हैं। इससे पुर्णतः हानि होगी चाहे आप कितना भी व्रत उपवास कर लिजिए। नमश्चण्डिकायै 🙏😊

Open in Telegram
Views1,750−12%vs avg
Forwards—
Reactions331
Comments—
#13989Text

इस रविवार को है दिव्य रवि पुष्य नक्षत्र है। उसका लाभ लिजिए। अंतिम बार जो रक्षात्मक विधान नहीं कर पायें थे वो कल कर लिजिए। कल के लिए विशेष:- 1. भूत प्रेत अभिचार संबंधित समस्या हो तो, आज शाम को पीला कनेर/ काला धतुरा/ सफेद आक / पपीता के वृक्ष को आमंत्रित कर आईये। नहा धोकर शाम को जाइये चावल हल्दी मिलाकर ले जाइये और वृक्ष के पास जाकर प्रार्थना कीजिए हे वृक्ष देव कल प्रातः पुष्य नक्षत्र में मैं अपने कार्य सिद्धि के निमित्त आपका पंचांग ले जाऊंगा/जाऊंगी तथा अक्षत वहीं जड़ के पास रख दीजिए। पुनः कल सुबह नहा धोकर जाइये, और बिना धार वाला चाकु से तना,जड़, फल,छाल, फुल लेकर पीला कपड़ा में रखकर घर ला लिजिए। पूजा स्थान पर रख दीजिए। उन सभी को दुध , जल से व गुलाब जल से स्नान करवाकर पीतल की थाली में रखिये, उनपर चंदन तिलक व रोली अक्षत चढाईये। कलावा बांधिये। तीन बार आचमन जल अर्पित कीजिए। धुप दीप नैवेद्य अर्पित कीजिए। अब श्री दत्तात्रेय वज्र पंजर कवच/श्री बटुक भैरव ब्रह्म कवच/कामाख्या कवच/बटुक भैरव शाबर/हनुमान जंजीरा/ महा भैरव स्तोत्र आदि का यथासंख्या 27/54/108 जप करके इन्हें अभिमंत्रित कीजिए। पपीता का - जड़,छाल व काला बीज आक/मदार का- जड़ धतुरा का - जड़ व बीज इनको ही अभिमंत्रित करना है। अभिमंत्रित करके इसे तांबा के खोल में भर कर धुप दीप आरती दिखाकर पीला धागा में धारण कर लिजिए अथवा जो पीड़ित है उसका पहले उतारा करके तब पहना दीजिए। यह सब कार्य कल ही करना है। उतारा - 5 नींबू काल भैरव जी के नाम से सर पर उल्टा 8 बार घुमाकर उसे निर्जन स्थान अथवा चौराहे के किनारे फेंक आईये। अथवा एक नारियल भैरव जी के नाम से उसपर कपूर जलाकर तब सर के चारों ओर उल्टा उतारकर ( उल्टा का अर्थ घड़ी के सुई घुमने के विपरित दिशा में) घर के बाहर निकल कर बायें ओर फोड़ दीजिए। कपूर जल कर खत्म हो जाने पर नारियल उठाकर कहीं शुद्ध स्थान पर नदी सरोवर में विसर्जित कर दीजिए। घर के भीतर ना ले जायें। इसके पश्चात् ही अभिमंत्रित कवच धारण करवायें। 2. अगर घर को बंधन करना है तो नारियल घर में घुमाकर बाहर फोड़कर तब इन सभी अभिमंत्रित वस्तुओं को पीला कपड़ा में बांध कर घर के बाहर की ओर लटका दें। लाभ लें कल के दिवस का । नमश्चण्डिकायै ❤️🙏

Open in Telegram
Views2,060+3%vs avg
Forwards—
Reactions413
Comments—
#13984Text
Views2,470+24%vs avg
Forwards—
Reactions663
Comments—