Posts of Dr Ganpat Singh Rajpurohit
महाभारत, अर्थशास्त्र और राजतरंगिणी चर्चा में क्यों? UNESCO : Memory of the World Register https://youtu.be/Cbrnaaum4ns?si=62zKu55qpja-Ex1m
Open in Telegramकाफ़ी दिन हो गए आप लोगो से जुड़ नहीं पाये !! दिवाली का पर्व था , लगभग सबने अच्छे से बनाया होगा … कई लोगो ने जीवन में नए संकल्प भी लिए होंगे !! अब Refreshment हो गया है , अब फिर से दुगुनी एनर्जी के साथ लग जाना , अच्छे से समय का सदुपयोग करना ! Current Affairs को लेकर काफ़ी चर्चा रहती है , Unpredictability , कहा से आयेगा , कितने months से आयेगा , Sources क्या रहेंगे ? Etc इन्ही सब चीजों को ध्यान में रखते हुए Success Point RAS team द्वारा आपके लिए 500+ Questions की करंट अफेयर्स की बुकलेट लायी गई है , एकदम structured and authentic sources से बनायी गई है , इस बुक का ढांचा इस प्रकार रहेगा : Sources : • 03 months PIB (august-November 1st week ) • 03 months Sujas (august-November 1st week ) • Indian Economic Surevy (Chapter wise) • Rajasthan Economic Review (Chapter wise ) लगभग हर चैप्टर से 20-40 Questions दिए गए है जो एग्जाम में आने लायक़ है साथ ही उसकी व्याख्या भी दी गई है जिससे वह सवाल Holistically cover हो जाएगा !!हमने एक और experiment किया - इस बुक को 2-3 aspirants से read करवाया , लगभग 4-5 hours में complete हो गई है !! 180 page है इसमें 2-3 बार रिवीजन करके जाना , दावा करना तो ग़लत होगा पर इतना विश्वास है 20+ QUESTIONS इस बुक से आयेंगे !! 15 November से आपके नजदीक बुक डिपो पर उपलब्ध रहेगी !!
Open in Telegramबहुत साल पहलें दो विकल्प थे मेरे पास या तो कुदाल उठायें या किताब , क्योंकि न हमारे कोई स्थापित बिज़नेस है न बिज़नेस करने के मेरे में गुण , और तब निर्णय लिया किताब उठाने का जो आज भी हाथ में है और जब तक ज़िंदा है हाथ में रहेगी , और हाथ में रहेगी तो खुलेगी भी और खुलेगी तो निर्माण करेगी ही । खेत में जब मेहनत देखता हूँ तब लगता है सबसे आसान काम तो पढ़ना है ,छत के नीचे कुर्सी पर बैठकर अच्छे से वातावरण में अपनी अलग खुशबू लिए हुई किताबें और कॉपी के साथ समय बिताना अधिक प्रोडक्टिव है । हालांकि किसान परिवार के लिए कुदाल और किताब दोनों महत्वपूर्ण है , कुछ को कुदाल तो कुछ को किताबों उठाने के लिए तत्पर रहना चाहिए , तभी गरिमामय जीवन हैं। इस बार हमारे इधर अकाल का आलम ये है कि एक तिनका भी नहीं हुआ , पशुधन के लिए चारा भी नहीं है , माँ कह रही थी फली तक नहीं फटी इस बार , और ऐसा पीछले तीस बरस में नहीं हुआ कभी । बड़ा कठिन समय है हमारे इधर के किसान के लिए इस बार , इस कारण कुदाल रखी हुई है इस बार 🙂 आज सुबह का यह दृश्य किताब और खेत को एक साथ लिए है , ये तस्वीर बहुत कुछ सिखाती है । ✍️डॉ गणपत सिंह राजपुरोहित
Open in Telegramअपने इस परिवार के सभी सदस्यों को दीवाली रा राम राम ❤️ आपकी अगली दीवाली और बेहतर हो ऐसी प्रार्थना 🥰
Open in Telegramजब अजीज साथी अपने क्षेत्र ने कीर्तिमान स्थापित करता है तो वो स्वयं के लिए सीना गर्व से तानने का पर्याप्त कारण होता है । यह तस्वीर लगभग पंद्रह वर्ष पुरानी है , इस तस्वीर के सबसे दायें खड़े साथी नरपत सिंह राजपुरोहित है आपने ढोक गांव की सरज़मी से निकलकर अपनी वीरता का परचम नक्सल प्रभावित क्षेत्र में दिखाया । आप हरफ़नमौला हैं, इतिहास और संस्कृति आपके दिल में है , आपके पास बैठते है तो हम केवल सुनते है और मन से सुनते है । ढोक से निकलकर , पचपदरा नवोदय विद्यालय होते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय से निकलकर धौलपुर हाउस से होते हुए SSB में असिस्टेंट कमांडेंट बनें और फिर आगे की यात्रा का किस्सा आप इस पॉडकास्ट में सुनिए । पहली बार कोई पॉडकास्ट पूरा सुना , आप भी सुनिए मित्र नरपत सा की वीरता का पूर्ण किस्सा । सुनना ही चाहिए । नीचे लिंक साझा कर रहा हूँ । https://youtu.be/V5l8c3xGlzc?si=i1iASoti2PpnN0pR
Open in Telegramपत्रकार हो या संपादक या खबर लेखक उनको अपने क्षेत्र के मुद्दे की 360 डिग्री पकड़ होनी चाहिए और उसके बाद पूर्ण शोध होना चाहिए , फिर खबर छापनी चाहिए । इनको ये नहीं पता कि SET अथवा NET एक क्वालिफाइंग और पात्रता परीक्षा है मात्र , और इसमें नियमानुसार कुल शामिल हुए अभ्यर्थियों का 6% ही क्वालीफाई किया जाता है। हालांकि कुछ श्रेणी के हिसाब से ये आंकड़ा 7 फीसदी तक रह सकता है । NET में हालांकि एक फीसदी JRF भी दी जाती है , SET में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है । अतः 93% फेल नहीं हुए है बल्कि टॉप सेवन प्रतिशत में नहीं है इसलिए डिस्क्वालीफ़ाई हुए है । देश के प्रतिष्ठित न्यूज संस्थानों को अपनी ज़िम्मेदारी समझनी चाहिए । ✍️ डॉ गणपत सिंह राजपुरोहित
Open in Telegramसूचना : ✔️ Oct माह की राजस्थान समसामयिक क्लास 10 तारीख को अपलोड करने की कोशिश करूँगा। ✔️ Oct माह की राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय समसामयिक की क्लास 12-13 तारीख तक अपलोड का प्रयास रहेगा । ✔️ RAS 2026 प्रारंभिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए पिछले तीन महीने का PIB, Sujas और आर्थिक समीक्षा का समग्र विश्लेषण ऑब्जेक्टिव सवालों के माध्यम से , के संकलन की पुस्तिका 15 तारीख तक मार्केट में आ जाएगी। जो २० -२५ सवालों को कवर करेगी । ✍️ डॉ गणपत सिंह राजपुरोहित
Open in Telegramअर्नब चक्रवात | चर्चा में क्यों? चक्रवातों की उत्पत्ति और नामकरण कैसे? Arnab cyclone https://youtu.be/owrChxEqIiw?si=kDV0CO8OLUc3iU1S
Open in Telegramजो बहुत मुश्किल लगता है न... वो तब तक ही मुश्किल है जब तक हम , उसके लिए प्रयास आरम्भ नहीं कर लेते, हम उसके लिए अपने आप को तैयार कर नहीं लेते .. हम अपने आपको उस मंजिल की राह का राही बना नहीं देते... जब निकल पड़ेंगे, तो राह स्वतः बन जाती है... जिस समय हम उस मुश्किल लक्ष्य की तरफ़ पहला क़दम दृढ़ता के साथ बढा लेंगे , यह आधा रास्ता तय करने के समान होगा... जैसे जैसे उस राह पर आगे बढ़ते जाएंगे, वैसे वैसे वो मुश्किल से मुश्किल डगर भी धीरे आसान लगनी शुरू हो जाएगी... इस बीच ख़ूब सारी बाधाएं भी आएगी... लेक़िन संकल्प दृढ़ है ,तो भटकाव आएगा नहीं... और बिना भटके मजबूत इरादे के साथ, बिना परिणाम की फ़िक्र किये, आगे बढ़ते रहेंगे ,तो आप मंज़िल को पाने योग्य हो जाओगे, और योग्यता, आपको वो सब कुछ दिलाएगी, जिसके आप योग्य हो... हम अक्सर, दूसरों के कहे अनुसार मान लेते है कि यह अत्यंत मुश्किल कार्य है, और फिर मस्तिष्क में बिठा देते है, की वो बहुत मुश्किल है मेरे वश की बात नहीं, इसका परिणाम यह होता है कि हम कभी उस मंजिल की तरफ़ क़दम बढा ही नहीं पाते... जिस मंजिल को हम पा सकते थे... हो सकता है जिसने उस मंजिल को मुश्किल बताया, उसके लिए ही मुश्किल हो, जरूरी नहीं की आपके लिए भी मुश्किल हो... ध्यान रहें शब्द "मुश्किल" की परिभाषा हर व्यक्ति के लिए अलग होती है... इसे समान रूप से सब पर लागू नहीं मानना चाहिए... अतः मन में जो लक्ष्य बना रखा है, उस ओर चल पड़ो... यक़ीनन मंजिल आपकी होगी... और हार भी गए न तो भी " उस राह के अनुभव" आपका जीवन संवार देंगे... लड़कर हारना व्यक्ति को गम्भीर बनाता है,और बिना लड़े मैदान छोड़ना जिंदगी को पश्चाताप के गर्त में डालता है।☺️ ✍️ डॉ गणपत सिंह राजपुरोहित
Open in Telegramवरिष्ठ अध्यापक , व्याख्याता के परीक्षा परिणाम आ रहे है , सभी परिणामों पर जो सीधा असर दिख रहा है वो है 40% अंक अनिवार्यता के नियम का । अधिकतर बच्चे इसको क्वालीफाई नहीं कर पा रहे । ये नियम बेहद सही है ये जरूरी भी है , पर आयोग को पेपर के स्तर पर काम करने की बेहद आवश्यकता है इस पर मैं कई बार लिख चुका हूँ बोल चुका हूँ पर वही ढाक के तीन पात । दूसरा एक पक्ष और भी है वो है कि अभ्यर्थी को क्या करना चाहिए ? इस पर मेरे कुछ सुझाव देना चाहूँगा जो बिंदुवार इस प्रकार है - १. आप अपनी उपलब्ध सामग्री पर अविश्वास न करें , आपके पास जो है उसी को और सूक्ष्मता से याद करें , अभ्यास करें और निदिध्यासन करें , इससे सामग्री याद होगी । २. आप पुराना पेपर लेके देखें, और पिछली परीक्षा की कट ऑफ देखें , अगर 20% सवाल अधिक सवाल आपकी सामग्री से मिल रहे है तो आपको नई सामग्री लाकर , लाइब्रेरी बनाकर ख़ुद को कन्फ्यूज्ड और अस्थिर नहीं करना चाहिए । ३. आप किसी एक परीक्षा की ठीक से टारगेट करके पढ़ें , क्योंकि अब वो समय नहीं रहा जब , एक साथ दो तीन एग्जाम टारगेट किए जाते थे , हाँ ये अवश्य है कि अगर पाठ्यक्रम में समानता है तो आप सेटेलाइट परीक्षाओं को साथ में टारगेट कर सकते है । ४. प्रयास करें पाठ्यक्रम का शत प्रतिशत भाग कवर करें , एक वक्त था तब हम पेपर के स्तर के अनुसार कुछ भाग स्किप करने की सलाह भी देते थे और वो उस समय के अनुसार उचित भी थी , पर अब आप जहाँ तक संभव हो प्रयास कीजिए की पाठ्यक्रम का अधिकतम भाग कवर करें और अच्छे से करें । ✍️ डॉ गणपत सिंह राजपुरोहित
Open in Telegramसूचना : ✔️ सितंबर माह की राजस्थान करंट अफेयर की क्लास 11 October को अपलोड होगी । ✔️ करंट की क्लास अगस्त महीने से ही Success Point RAS चैनल पर अपलोड की जा रही है आप वो जॉइन कर सकते है । ✍️ डॉ गणपत सिंह राजपुरोहित
Open in Telegram