Account

Posts of CCS University, Meerut

newest first

#29856Text

आवश्यक सूचना Janta vedic college, baraut आज दिनांक 25/11/2026 को जिला अधिकारी /मुख्य विकास अधिकारी बागपत के साथ टेबलेट वितरण के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक आहूत हुए। जिसमे जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि दिनांक 3/12/2026 को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत मेरठ में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा टेबलेट वितरण कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है । जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत 2024 एवं 2025 में पासआउट हुए स्नातक एवं परास्नातक जिन छात्रों की ई- केवाईसी वेरीफाइड हो चुकी है वह छात्र दिनांक 26/11/2026 को कॉलेज में समय सुबह 10:00 बजे से 3:00 तक अपना नाम आके देदे। जिससे कि उन छात्रों की लिस्ट टेबलेट वितरण के लिए जिला प्रशासन / मुख्य विकास अधिकारी बागपत के पास भेजी जा सके । छात्र अपने साथ ई केवाईसी की वेरीफाइड कॉपी, फाइनल वर्ष की मार्कशीट एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लेकर आए । 1. कला संकाय - श्री अभय सांगवान एवं श्री शशिकांत 2. विज्ञान संकाय - श्री सचिन कुमार एवं श्री सुधीर कुमार 3. कृषि संकाय - श्री प्रशान्त कुमार (लाइब्रेरी) एवं श्री अविनाश कुमार तकनीकी सहयोग के लिए श्री अंतरिक्ष कुमार एवं श्री उमानंद त्यागी सभी संबंधित को निर्देशित किया जाता है कि माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करें। प्राे (डॉ ) जी पी सिंह प्राचार्य जनता वैदिक कॉलेज, बड़ौत

Open in Telegram
Views6,420+35%vs avg
Forwards—
Reactions9
Comments—