Account

Posts of बेहतरीन हिन्दी शायरी ❤️❤️❤️

newest first

#38525Text

एक प्रकार एक मर्द बनना था उसे, उसनें कहा होगा कि भाई है, चाचा है या कोई नज़दीक का रिश्ता बताया होगा, सोचा होगा कि क्या ही कर लेगी, लकड़ी है, फिर हँसा होगा, उमर भी तो कम है और दिखती भी ठीक है, मगर फिर धीरे धीरे क़रीबी बढ़ाई होगी, फिर शायद रोज़ रोज़ की बातचीत होगी मगर, इतना इंतज़ार कहां होता उससे, प्रेम नहीं था ना, बस पाना था, शरीर, बस ऊपरी ऊपरी, तौर पर, वगरना लड़की तो कोमल थी, मन देना जानती थी, चाहती थी किसी से अपनी सब बातें कहना, चंचल थी, लड़की, बस इतनी सी बात थी कि लड़की जैसी थी, तो एक शाम आई उसे बहलाया गया, कुछ उल्टा सीधा समझाया गया, फिर किसी और तरीके से वही किया गया जो पहले दिन से करने की चाहत थी, लड़की का क्या था कि घरवाले सामाजिक थे, इज़्ज़त कमाई थी, पैसे नहीं कमा पाए थे बेचारे, तो कहा गया कि शादी वगैरह में झंझट आएगी हादसा समझकर भूल जाओ, भूल जाओ, यही कहा, ज़ख्मों पर महरम भी तेज़ाब जैसा लगता था, मगर इज्जतदार लोग थे, इज़्ज़त बचा लेना जरूरी था, तो बस बची रही इज़्ज़त, फिर शादी हो गई, लड़की की, हां लड़का तो पहले से शादी शुदा था ही, लकड़ी भी भूल गई कुछ साल बाद, मगर उस दौर में लकड़ी को बहुत सुनना पड़ा, बहुत रात सपने आए, अब वही लड़की अपनी लड़की से कहती है कि बाहर मत जाया करो, लड़के अच्छे नहीं होते, उसका एक लकड़ा भी है, उसे कुछ नहीं कहती, सब कुछ चलता रहा, बस और क्या कहानी खतम...!!

Open in Telegram
Views2,520+278%vs avg
Forwards—
Reactions3
Comments—
#38523Text
Views1,810+171%vs avg
Forwards—
Reactions3
Comments—