Forwarded from एक दिल की बात 🥀
©® What non living thing you wanna be in next life!? वो टूटी-घिसी चप्पल, वो कंघी जो अक्सर खो जाया करती थी, वो चूड़ी जो मुझे मारने पे टूट जाया करती थी, वो माथे की बिंदिया जो अक्सर काम के वक़्त कहीं चिपक जाया करती थी। वो साड़ी जो अब बस अलमारी में बंद है, वो चश्मा जिसका हर बार काँच निकल जाता था और वो फिर उसे जोड़कर पहन लिया करती थी। वो प्रेम-कहानी वाली किताब, जो अब शायद माँ के लिए कोई अहमियत नहीं रखती, क्योंकि उसने बच्चों की किताबों को अपने सीने से लगा लिया था। कोई ऐसी बेजान चीज़ बनना चाहूँगा, जिसमें माँ की ज़िंदगी का कोई हिस्सा छुपा हो। वो रुमाल, जिससे उसने कभी मेरे आँसू पोंछे होंगे, और कभी अपने आँसू छुपाए होंगे। वो रसोई का पुराना डिब्बा, जिसमें मेरे लिए कुछ मीठा बचाकर रखा करती थी, वो पुरानी घड़ी, जिसकी सुइयों के साथ उसकी उम्र भी आगे बढ़ती रही, पर मेरे लिए उसका वक़्त कभी कम नहीं हुआ। वो आईना जिस मै वो अपने लंबे बालों को सुलझाया करती थी।
Open in Telegram






