Посты канала Study with Mayank
Динамика просмотровСкрыть динамику
Рост просмотров
Часов после публикации
Показать таблицей
| Часов после публикации | Просмотры |
|---|---|
| 0 ч | 0 |
| 57 ч | 1 750 |
| 66 ч | 1 930 |
- Всего сейчас1 930
एक तथाकथित स्टैंड अप कॉमेडियन 'यश माहेश्वरी' ने बिहार की महिलाओं को लेकर जिस तरह की अपमानजनक बातें कहीं हैं, उसे सुन कर किसी भी व्यक्ति का खून खौल उठेगा। ऐसे व्यक्तियों की जब तक जम कर कुटाई नहीं होगी तब तक ये अपनी आदतों से बाज नहीं आने वाले। आज कल धर्म और संस्कृति पर अपमानजनक टिप्पणी करने का एक फैशन बन चुका है। आप आस्तिक हों या नास्तिक हों लेकिन आपको किसी भी व्यक्ति की आस्था को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है। मैं सरकार और प्रशासन से यही माँग करता हूँ कि इस दुष्ट घृणित कॉमेडियन पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जाए।
Открыть в Telegramhttps://youtu.be/WqvQ2g4uJjk?si=aqCkiy2sf6eeHO6t कैमरे के साथ यह मेरा दूसरा वीडियो है। पहले दिन की तुलना में आज मुझे थोड़ा सहज अनुभव हुआ, धीरे-धीरे शायद यह आदत का हिस्सा बन जाए। बहुत जल्द में यूपीएससी सिविल सर्विस के लिए हिंदी माध्यम की महत्वपूर्ण किताबों को लेकर और एनसीईआरटी की किताबों को लेकर वीडियो डालूंगा।
Открыть в Telegramआज पहली बार मैं कैमरे के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर रहा हूं। शायद कुछ दिनों में इसका अभ्यस्त हो जाऊं। आप सभी से गुजारिश है कि पहली वीडियो में परफेक्शन न ढूंढे। जो इंसान पूरी जिंदगी कैमरे से भागता रहा हो, उसे परिस्थिति के आगे स्वयं को बदलना पड़ रहा है। यह मेरे लिए एक दम नया अनुभव है। लाइट की वजह से मुझे बहुत दिक्कत भी हो रही है।
Открыть в Telegramविपक्ष ने पिछले दो वर्षों में हुए कई विधानसभा चुनावों को रद्द कर दोबारा कराने की मांग उठाई है। हालाँकि, इस विषय पर जो कुछ मैं कहना चाहता हूँ, वह इस समाचार चैनल के लेख में पहले ही प्रकाशित हो चुका है। चुनाव रद्द करने की एक निर्धारित संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रिया है। कांग्रेस शायद यह भूल रही है कि 1975 में जब इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी, तब भी उनकी सत्ता का अंत एक निर्धारित लोकतांत्रिक एवं चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से ही हुआ था। यहाँ एक तथ्य समझना बेहद जरूरी है कि 1975 में न्यायपालिका ने इंदिरा गांधी की सरकार को बर्खास्त नहीं किया था। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उनके लोकसभा चुनाव को अमान्य घोषित किया था। इसके बाद आपातकाल लगा और अंततः 1977 के आम चुनाव में जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। चुनाव रद्द करना और किसी सरकार को बर्खास्त करना दो अलग-अलग संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रियाएँ हैं। भारत में न्यायपालिका को किसी निर्वाचित केंद्र या राज्य सरकार को सीधे बर्खास्त करने का अधिकार नहीं है। सरकार का बने रहना मुख्यतः विधायिका में उसके बहुमत के समर्थन पर निर्भर करता है। बस इतनी-सी संवैधानिक और लोकतांत्रिक बात समझने की आवश्यकता है। राजनीतिक असहमति अपनी जगह है, लेकिन लोकतंत्र में किसी भी मांग या आरोप का आधार संवैधानिक प्रावधान और तथ्य होने चाहिए, न कि केवल राजनीतिक बयानबाजी।
Открыть в Telegram