Кабинет
HR दैनिक सूचना

HR दैनिक सूचना

हरियाणा दैनिक सूचना में लेटस्ट समाचार , पंचांग , प्रेरक प्रसंग , प्रेरणा , अगर हमारे ग्रुप का प्रत्येक साथी एक एक सदस्य भी इस ग्रुप शामिल करें तो संख्या दोगुनी हो जाए..फिर और भी तल्लीनता से ग्रुप चलाने पर हम मजबूर हो जाएँगे..

Юзернейм
@sikshahsamajharyana
Категория
Новости и СМИ
Страна
ИндияИндия
Подписчики5 895
Просмотров на пост, 7 дн.683+84,7% к пред. 7 дн.
ERR11,59 %за 7 дней

Средние просмотры поста по дням

По дню публикации

Показать таблицей
ДатаПросмотров на пост
16 нояб. 2026 г.370
19 нояб. 2026 г.683

Самые просматриваемые за месяц

  1. 01

    *📜 17 नवम्बर 📜* *🌹 पंजाब केसरी 'लाला लाजपत राय' // बलिदान दिवस 🌹* जन्म : 28 जनवरी 1865 मृत्यु : 17 नवंबर 1928 पंजाब केसरी लाला लाजपत राय भारतीय स्वतंत्रता अभियान के मुख्य नेता के रूप में याद किये जाते है. लाल-बाल-पाल की त्रिपुटी में लाल मतलब लाला लाजपत राय ही है. लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 को धुडिके ग्राम में (मोगा जिला, पंजाब) हुआ. वे आर्य समाज के भक्त और आर्य राजपत्र (जब वे विद्यार्थी थे तब उन्होंने इसकी स्थापना की थी) के संपादक भी थे. सरकारी कानून(लॉ) विद्यालय, लाहौर में कानून (लॉ) की पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने लाहौर और हिस्सार में अपना अभ्यास शुरू रखा और राष्ट्रिय स्तर पर दयानंद वैदिक स्कूल की स्थापना भी की, जहा वे दयानंद सरस्वती जिन्होंने हिंदु सोसाइटी में आर्य समाज की पुनर्निर्मिति की थी, उनके अनुयायी भी बने. और भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस मे शामिल होने के बाद, उन्होंने पंजाब के कई सारे राजनैतिक अभियानों में हिस्सा लिया. मई 1907 में अचानक ही बिना किसी पूर्वसूचना के मांडले, बर्मा (म्यांमार) से उन्हें निर्वासित (देश से निकाला गया) किया गया. वही नवम्बर में, उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत ना होने की वजह से वाइसराय, लार्ड मिन्टो ने उनके स्वदेश वापिस भेजने का निर्णय लिया. स्वदेश वापिस आने के बाद लाला लाजपत राय सूरत की प्रेसीडेंसी पार्टी से चुनाव लड़ने लगे लेकिन वहा भी ब्रिटिशो ने उन्हें निष्कासित कर दिया. 3 फ़रवरी, 1928 को साइमन कमीशन भारत पहुँचा, जिसके विरोध में पूरे देश में आग भड़क उठी। लाहौर में 30 अक्टूबर, 1928 को एक बड़ी घटना घटी, जब लाला लाजपत राय के नेतृत्व में साइमन कमीशन का विरोध कर रहे युवाओं को बेरहमी से पीटा गया. पुलिस ने लाला लाजपत राय की छाती पर निर्ममता से लाठियाँ बरसाईं. वे बुरी तरह घायल हो गए. इस समय अपने अंतिम भाषण में उन्होंने कहा था- “मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक चोट ब्रिटिश साम्राज्य के क़फन की कील बनेगी.” और इस चोट ने कितने ही ऊधमसिंह और भगत सिंह तैयार कर दिए, जिनके प्रयत्नों से हमें आज़ादी मिली. इस घटना के 17 दिन बाद यानि 17 नवम्बर, 1928 को लाला जी ने आख़िरी सांस ली और सदा के लिए अपनी आँखें मूँद लीं. 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

    Текст
    Просмотры1,01 тыс.
    Пересылки—
    Реакции—
    Комментарии—
  2. 02

    *📜 17 नवम्बर 📜* *🎀 राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (National Epilepsy Day) 🎀* विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के अनुसार (WHO) विश्‍वभर में लगभग 50 लाख लोग मिर्गी के रोग से पीड़ित हैं, जिसमें भारत में लगभग 10 लाख लोग इस समस्‍या का सामना कर रहे हैं. लोगों की सोच को बदलने और रोग के प्रति जागरूक करने हेतु हर वर्ष 17 नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (National Epilepsy Day) मनाया जाता है. मुंह से झाग निकलना, चक्‍कर आना, शरीर में जकड़न और बेहोशी जैसे लक्षण मिर्गी की ओर इशारा करते हैं. मिर्गी ब्रेन से जुड़ा एक क्रोनिक रोग है, जिसमें व्‍यक्ति को दौरे पड़ते हैं. ब्रेन की सेल्‍स में अचानक और असामान्‍य रूप से केमिकल रिएक्‍शन होने के कारण दौरा पड़ने लगता है, जिस वजह से व्‍यक्ति बेहोश भी हो सकता है. मिर्गी रोग किसी को भी हो सकता है. यदि समय रहते इसका इलाज कराया जाए तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है. लेकिन अभी भी भारत में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां मिर्गी को तंत्रमंत्र और जादू टोने से ठीक करने की कोशिश की जाती है. जागरूकता की कमी के कारण लगभग तीन चौथाई लोग आवश्‍यक ट्रीटमेंट से वंचित हैं. लोगों की सोच को बदलने और रोग के प्रति जागरूक करने हेतु हर वर्ष 17 नवंबर को ‘राष्ट्रीय मिर्गी दिवस’ मनाया जाता है. इसके माध्‍यम से शहरों, गांव और कस्‍बे में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. >> राष्ट्रीय मिर्गी दिवस का इतिहास << राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाने की शुरुआत 2015 में हुई थी. इंटरनेशनल ब्‍यूरो और इंटरनेशनल लीग अगेंस्‍ट एपिलेप्‍सी द्वारा इसे आयोजित किया गया था. इस दिन देशभर में लोगों को मिर्गी के लक्षणों, कारणों और उपचार के बारे में जानकारी दी जाती है. साथ ही लोगों को अपना अनुभव शेयर करने को मौका भी दिया जाता है. राष्ट्रीय मिर्गी दिवस एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जो भारत में मिर्गी के दौरे को कम करने के लिए मिर्गी फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा शुरू किया गया है. मुंबई, महाराष्ट्र में मिर्गी फाउंडेशन ऑफ इंडिया की स्थापना 2009 में डॉ. निर्मल सूर्या द्वारा की गई थी. मिर्गी फाउंडेशन ऑफ इंडिया एक गैर-लाभकारी धर्मार्थ संगठन है, जो इससे पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए अपना पूरा जीवन और समाज में मिर्गी के बारे में दृष्टिकोण बदलने में लगा हुआ है. >> राष्ट्रीय मिर्गी दिवस का महत्व << नेशनल एपिलेप्‍सी डे मनाने का मुख्य उद्देश्‍य लोगों को मिर्गी से संबंधित उपचार के बारे में जानकारी देना है. साथ ही कस्‍बों और गांवों में इस दिन लोगों को जरूरी दवाइयां वितरित की जाती हैं. WHO के माध्‍यम से मिर्गी के मरीजों को शराब या अन्‍य मादक पदार्थों से दूर र‍हने की सलाह दी जाती है, ताकि इस बीमारी का सही ढंग से इलाज किया जा सके. कई नुक्‍कड़ नाटकों द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है. ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿

    Текст
    Просмотры708
    Пересылки—
    Реакции—
    Комментарии—
  3. 03
    Просмотры683
    Пересылки—
    Реакции—
    Комментарии—
  4. 04

    *सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..* *16 - नवम्बर - सोमवार* *!! महापर्व छठ - उषा अर्घ्य !!* 👇 =============================== *1* ASEAN Summit के लिए मनीला में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप भी आएंगे, आज रवाना होंगे पीएम मोदी *2* राहुल को विदेश नहीं, गांव-गांव घूमने की जरूरत, अमित शाह ने कहा- अंतरराष्ट्रीय मंचों से भारत को बदनाम करके कभी सत्ता नहीं मिलेगी *3* नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने 12 साल, 4 आने के भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं: अमित शाह *4* सोनिया की किताब की दिल्ली में ऑफिशियल लॉन्चिंग आज, 4 राज्यों के CM शामिल होंगे; विजय को राहुल ने खुद फोन करके बुलाया *5* रिजिजू बोले- भारत के अपमान करने पर कौन हंसता है, इटली के नेता ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा लगाया था, दावा- राहुल ने तालियां बजाईं *6* 'किसी भी चीज की लत नुकसानदायक', सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर मोहन भागवत ने दी नसीहत *7* 'भारत को बांटने की हो रही कोशिश', मरु निनाद-2026 कार्यक्रम में बोले मोहन भागवत *8* यूपी: भाजपा का चिंतन शिविर आज से मथुरा में, नितिन नवीन-सीएम योगी सहित जुटेंगे बड़े दिग्गज; बनेगी चुनावी रणनीति *9* नेहरू की विरासत मिटाने की भाजपा-आरएसएस की कोशिशें सफल नहीं होंगी', कांग्रेस नेता रमेश बोले- ये सुनियोजित रणनीति *10* क्या इस बार पास हो जाएगा 'महिला आरक्षण बिल'? सरकार को पूरा भरोसा, दिसंबर के पहले सप्ताह में शीतकालीन सत्र *11* स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का खर्च 3 गुना बढ़ा, परिवारों की जेब से भुगतान घटा; नेशनल हेल्थ अकाउंट्स की रिपोर्ट जारी *12* बंगाल में पुलिस कॉन्स्टेबल को गोली मारने वाले का एनकाउंटर, तीन दिन से फरार था; भाजपा सरकार बनने के बाद पांचवां एनकाउंटर *13* 'अजीत पवार की मौत की हो सीबीआई जांच', रोहित पवार ने अमित शाह से की मांग *14* अमिताभ के घर फायरिंग की प्लानिंग, 2 शूटर अरेस्ट, एक्टर पर सिख विरोधी बयान देने का आरोप; धमकी के बाद बुलेटप्रूफ ग्लास में दिखे थे *15* शेख हसीना के गृहनगर गोपालगंज में हिंसा भड़की, पुलिस चौकी पर हमला, गाड़ी जलाई; भारत से प्रत्यर्पण को लेकर तनाव *16* पहाड़ों में बर्फ की सफेद चादर से ढकी ऊंची चोटियां, मैदानों में भी बढ़ा ठंड का असर *17* भारत करेगा 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 ODI वर्ल्ड कप की मेजबानी, ICC ने किया एलान =============================

    Текст
    Просмотры592
    Пересылки—
    Реакции—
    Комментарии—

Новые посты

#35659Текст

*📜 17 नवम्बर 📜* *🌹 पंजाब केसरी 'लाला लाजपत राय' // बलिदान दिवस 🌹* जन्म : 28 जनवरी 1865 मृत्यु : 17 नवंबर 1928 पंजाब केसरी लाला लाजपत राय भारतीय स्वतंत्रता अभियान के मुख्य नेता के रूप में याद किये जाते है. लाल-बाल-पाल की त्रिपुटी में लाल मतलब लाला लाजपत राय ही है. लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 को धुडिके ग्राम में (मोगा जिला, पंजाब) हुआ. वे आर्य समाज के भक्त और आर्य राजपत्र (जब वे विद्यार्थी थे तब उन्होंने इसकी स्थापना की थी) के संपादक भी थे. सरकारी कानून(लॉ) विद्यालय, लाहौर में कानून (लॉ) की पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने लाहौर और हिस्सार में अपना अभ्यास शुरू रखा और राष्ट्रिय स्तर पर दयानंद वैदिक स्कूल की स्थापना भी की, जहा वे दयानंद सरस्वती जिन्होंने हिंदु सोसाइटी में आर्य समाज की पुनर्निर्मिति की थी, उनके अनुयायी भी बने. और भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस मे शामिल होने के बाद, उन्होंने पंजाब के कई सारे राजनैतिक अभियानों में हिस्सा लिया. मई 1907 में अचानक ही बिना किसी पूर्वसूचना के मांडले, बर्मा (म्यांमार) से उन्हें निर्वासित (देश से निकाला गया) किया गया. वही नवम्बर में, उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत ना होने की वजह से वाइसराय, लार्ड मिन्टो ने उनके स्वदेश वापिस भेजने का निर्णय लिया. स्वदेश वापिस आने के बाद लाला लाजपत राय सूरत की प्रेसीडेंसी पार्टी से चुनाव लड़ने लगे लेकिन वहा भी ब्रिटिशो ने उन्हें निष्कासित कर दिया. 3 फ़रवरी, 1928 को साइमन कमीशन भारत पहुँचा, जिसके विरोध में पूरे देश में आग भड़क उठी। लाहौर में 30 अक्टूबर, 1928 को एक बड़ी घटना घटी, जब लाला लाजपत राय के नेतृत्व में साइमन कमीशन का विरोध कर रहे युवाओं को बेरहमी से पीटा गया. पुलिस ने लाला लाजपत राय की छाती पर निर्ममता से लाठियाँ बरसाईं. वे बुरी तरह घायल हो गए. इस समय अपने अंतिम भाषण में उन्होंने कहा था- “मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक चोट ब्रिटिश साम्राज्य के क़फन की कील बनेगी.” और इस चोट ने कितने ही ऊधमसिंह और भगत सिंह तैयार कर दिए, जिनके प्रयत्नों से हमें आज़ादी मिली. इस घटना के 17 दिन बाद यानि 17 नवम्बर, 1928 को लाला जी ने आख़िरी सांस ली और सदा के लिए अपनी आँखें मूँद लीं. 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

Открыть в Telegram
Просмотры1 010+162%к среднему
Пересылки—
Реакции—
Комментарии—
#35658Текст

*📜 17 नवम्बर 📜* *🎀 राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (National Epilepsy Day) 🎀* विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के अनुसार (WHO) विश्‍वभर में लगभग 50 लाख लोग मिर्गी के रोग से पीड़ित हैं, जिसमें भारत में लगभग 10 लाख लोग इस समस्‍या का सामना कर रहे हैं. लोगों की सोच को बदलने और रोग के प्रति जागरूक करने हेतु हर वर्ष 17 नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (National Epilepsy Day) मनाया जाता है. मुंह से झाग निकलना, चक्‍कर आना, शरीर में जकड़न और बेहोशी जैसे लक्षण मिर्गी की ओर इशारा करते हैं. मिर्गी ब्रेन से जुड़ा एक क्रोनिक रोग है, जिसमें व्‍यक्ति को दौरे पड़ते हैं. ब्रेन की सेल्‍स में अचानक और असामान्‍य रूप से केमिकल रिएक्‍शन होने के कारण दौरा पड़ने लगता है, जिस वजह से व्‍यक्ति बेहोश भी हो सकता है. मिर्गी रोग किसी को भी हो सकता है. यदि समय रहते इसका इलाज कराया जाए तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है. लेकिन अभी भी भारत में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां मिर्गी को तंत्रमंत्र और जादू टोने से ठीक करने की कोशिश की जाती है. जागरूकता की कमी के कारण लगभग तीन चौथाई लोग आवश्‍यक ट्रीटमेंट से वंचित हैं. लोगों की सोच को बदलने और रोग के प्रति जागरूक करने हेतु हर वर्ष 17 नवंबर को ‘राष्ट्रीय मिर्गी दिवस’ मनाया जाता है. इसके माध्‍यम से शहरों, गांव और कस्‍बे में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. >> राष्ट्रीय मिर्गी दिवस का इतिहास << राष्ट्रीय मिर्गी दिवस मनाने की शुरुआत 2015 में हुई थी. इंटरनेशनल ब्‍यूरो और इंटरनेशनल लीग अगेंस्‍ट एपिलेप्‍सी द्वारा इसे आयोजित किया गया था. इस दिन देशभर में लोगों को मिर्गी के लक्षणों, कारणों और उपचार के बारे में जानकारी दी जाती है. साथ ही लोगों को अपना अनुभव शेयर करने को मौका भी दिया जाता है. राष्ट्रीय मिर्गी दिवस एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जो भारत में मिर्गी के दौरे को कम करने के लिए मिर्गी फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा शुरू किया गया है. मुंबई, महाराष्ट्र में मिर्गी फाउंडेशन ऑफ इंडिया की स्थापना 2009 में डॉ. निर्मल सूर्या द्वारा की गई थी. मिर्गी फाउंडेशन ऑफ इंडिया एक गैर-लाभकारी धर्मार्थ संगठन है, जो इससे पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए अपना पूरा जीवन और समाज में मिर्गी के बारे में दृष्टिकोण बदलने में लगा हुआ है. >> राष्ट्रीय मिर्गी दिवस का महत्व << नेशनल एपिलेप्‍सी डे मनाने का मुख्य उद्देश्‍य लोगों को मिर्गी से संबंधित उपचार के बारे में जानकारी देना है. साथ ही कस्‍बों और गांवों में इस दिन लोगों को जरूरी दवाइयां वितरित की जाती हैं. WHO के माध्‍यम से मिर्गी के मरीजों को शराब या अन्‍य मादक पदार्थों से दूर र‍हने की सलाह दी जाती है, ताकि इस बीमारी का सही ढंग से इलाज किया जा सके. कई नुक्‍कड़ नाटकों द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है. ➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿

Открыть в Telegram
Просмотры708+84%к среднему
Пересылки—
Реакции—
Комментарии—
#35657Текст

*📜 17 नवम्बर 📜* *📝 अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस 📝* *✒️ अंतर्राष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस ✒️* 17 नवंबर को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस (International Student Day) मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार 1941 में उन छात्रों की याद में मनाया गया था, जो चेकोस्लोवाकिया में विरोध प्रदर्शन के दौरान शहीद हो गए थे। ओर्गनाइजिंग ब्यूरो यूरोपियन स्कूल स्टूडेंट्स यूनियन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 1939 के अंत में चार्ल्स यूनिवर्सिटी के कई मेडिकल स्टूडेंट्स ने स्वतंत्र चेक रिपब्लिक देश बनाने की मांग को लेकर नाजियों के खिलाफ जमकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था। छात्रों की आवाज को दबाने के लिए नाजियों ने उन पर खूब लाठियां बरसाईं और कुछ स्टूडेंट्स को फांसी पर भी लटका दिया। >> अंतर्राष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस का इतिहास << किसी भी देश के लिए शिक्षक भविष्य का निर्माण करता है और छात्र देश का भविष्य होता है। आज हम उसी छात्र के विश्व छात्र दिवस की बात करेंगे। दुनिया भर में 17 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस या कहिए अंतर्राष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस के रूप में मनाया जाता है। हालांकि इस दिन के साथ बहुत ही दुखद घटना जुड़ी हुई है। इतिहास में, 28 अक्टूबर 1939 चेकोस्लोवाकिया के एक हिस्से पर नाजियों का कब्जा था, उसी चेकोस्लोवाकिया की राजधानी प्रगा में वहां छात्रों और शिक्षकों ने देश की स्थापना की वर्षगांठ के मौके पर एक प्रदर्शन का आयोजन किया था। नाजियों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दी, जैसे भारत में जनरल डायर ने चलाई थी, जिसमें मेडिकल का एक छात्र मारा गया। छात्र के अंतिम संस्कार के समय भी प्रदर्शन किया गया। नतीजे में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने के लिए नाजी सैनिकों ने 17 नवंबर 1939 को छात्रों के छात्रावास में घुसकर वहां से 1200 छात्रों को गिरफ्तार किया और तो और 9 छात्रों को यातना शिविर में भेज दिया गया, जिसके बाद उन्हें फांसी दी गई। नाजियों के सैनिकों की इस घटना ने चेकोस्लोवाकिया के सभी छात्रों को उद्वेलित कर दिया। परिणामस्वरूप सभी कॉलेज यूनिवर्सिटीयों को छात्रों ने बंद करा दिया। उनके इसी साहसिक घटना को अविस्मरणीय बना दिया। इस घटना के 2 साल बाद यानी 1941 में लंदन में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन बुलाया गया। यह सम्मेलन फाॅसीवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले छात्रों का था। सम्मेलन में नाजियों द्वारा शहीद किए गए छात्रों को याद करने के लिए हर साल 17 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। आपको यह बताना जरूरी है कि भारत में भी 15 अक्टूबर को राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के जन्मदिन को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस पर दुनिया भर की कई यूनिवर्सिटी इस दिन सांस्कृतिक और विविधता के प्रदर्शन के लिए इस मौके का इस्तेमाल करती हैं। कुछ यूनिवर्सिटी के छात्र खास गतिविधियों का आयोजन करते हैं। सोशल मीडिया पर भी छात्र एकता का संदेश फैलाते हैं। नाजियों द्वारा बर्बर घटना के लिए हम सभी शहीद छात्रों को नमन करते हैं व आशा करते हैं कि जो छात्र भविष्य में देश का संचालन व पथ प्रदर्शक होगा उसके साथ सहानुभूति का व्यवहार रखना चाहिए। अन्यथा हम अपने देश की तरक्की में व छात्रों के चरित्र निर्माण में कहीं कुछ खो देंगे। सभी छात्रों की एकता के लिए हम सभी को प्रणाम करते हैं और आशा करते हैं कि छात्र अपनी शक्ति को सकारात्मक मार्ग की तरफ इस्तेमाल करेंगे। ✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️

Открыть в Telegram
Просмотры403+5%к среднему
Пересылки—
Реакции—
Комментарии—
#35656Текст
Просмотры333−14%к среднему
Пересылки—
Реакции—
Комментарии—
#35655Текст

1️⃣7️⃣❗1️⃣1️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ *♨️ आज का प्रेरक प्रसंग ♨️* *!! दो पत्थरों की कहानी !!* ~~~ नदी पहाड़ों की कठिन व लम्बी यात्रा के बाद तराई में पहुंची। उसके दोनों ही किनारों पर गोलाकार, अण्डाकार व बिना किसी निश्चित आकार के असंख्य पत्थरों का ढेर सा लगा हुआ था। इनमें से दो पत्थरों के बीच आपस में परिचय बढ़ने लगा। दोनों एक दूसरे से अपने मन की बातें कहने-सुनने लगे। इनमें से एक पत्थर एकदम गोल-मटोल, चिकना व अत्यंत आकर्षक था जबकि दूसरा पत्थर बिना किसी निश्चित आकार के, खुरदरा व अनाकर्षक था। एक दिन इनमें से बेडौल, खुरदरे पत्थर ने चिकने पत्थर से पूछा, ‘‘हम दोनों ही दूर ऊंचे पर्वतों से बहकर आए हैं फिर तुम इतने गोल-मटोल, चिकने व आकर्षक क्यों हो जबकि मैं नहीं?’’ यह सुनकर चिकना पत्थर बोला, “पता है शुरुआत में मैं भी बिलकुल तुम्हारी तरह ही था लेकिन उसके बाद मैं निरंतर कई सालों तक बहता और लगातार टूटता व घिसता रहा हूं… ना जाने मैंने कितने तूफानों का सामना किया है… कितनी ही बार नदी के तेज थपेड़ों ने मुझे चट्टानों पर पटका है…तो कभी अपनी धार से मेरे शरीर को काटा है… तब कहीं जाकर मैंने ये रूप पाया है। जानते हो, मेरे पास हमेशा ये विकल्प था कि मैं इन कठनाइयों से बच जाऊं और आराम से एक किनारे पड़ा रहूँ…पर क्या ऐसे जीना भी कोई जीना है? नहीं, मेरी नज़रों में तो ये मौत से भी बदतर है! तुम भी अपने इस रूप से निराश मत हो… तुम्हें अभी और संघर्ष करना है और निरंतर संघर्ष करते रहे तो एक दिन तुम मुझसे भी अधिक सुंदर, गोल-मटोल, चिकने व आकर्षक बन जाओगे। मत स्वीकारों उस रूप को जो तुम्हारे अनुरूप ना हो… तुम आज वही हो जो मैं कल था... कल तुम वही होगे जो मैं आज हूँ… या शायद उससे भी बेहतर!”, चिकने पत्थर ने अपनी बात पूरी की। *शिक्षा:-* दोस्तों, संघर्ष में इतनी ताकत होती है कि वो इंसान के जीवन को बदल कर रख देता है। आज आप चाहे कितनी ही विषम पारिस्थति में क्यों न हों… संघर्ष करना मत छोड़िये… अपने प्रयास बंद मत करिए। आपको बहुत बार लगेगा कि आपके प्रयत्नों का कोई फल नहीं मिल रहा लेकिन फिर भी प्रयत्न करना मत छोडिये। और जब आप ऐसा करेंगे तो दुनिया की कोई ताकत नहीं जो आपको सफल होने से रोक पाएगी। *सदैव प्रसन्न रहिये - जो प्राप्त है, पर्याप्त है।* *जिसका मन मस्त है - उसके पास समस्त है।।* ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

Открыть в Telegram
Просмотры318−18%к среднему
Пересылки—
Реакции—
Комментарии—
#35654Текст

2012 - मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गये। 2013 - रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत। 2019 - श्रीलंका में राष्‍ट्रपति चुनाव में गोटाबाया राजपक्ष विजयी। 2019 - उत्तर कोरिया के एतराज के बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपना संयुक्त सैन्य अभ्यास स्थगित किया। 2020 - डॉ. हर्षवर्धन ने सीएसआईआर - सीआईएमएफआर की प्लेटिनम जुबली स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया। 2020 - ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्‍कॉट मॉरिसन जापान पहुंचे। 2021 - राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने हरियाणा में भिवानी जिले के आदर्श गांव सुई का दौरा किया। 2022 - महाराष्ट्र के बंसी गांव में 18 साल से छोटे बच्चों के लिए मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया। 2022 - शरत कमल ITTF एथलीट आयोग के पहले भारतीय सदस्य बने। 2023 - ज़िम्बाब्वे ने हैजा के प्रकोप के कारण अपनी राजधानी हरारे में आपातकाल की घोषणा की। 2023 - पृथ्वी का सबसे गर्म दिन , यूरोपीय संघ की कोपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा के अनुसार पहली बार वैश्विक औसत सतह का तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 2°C (2.06°C) अधिक हुआ। 2024 - नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दूसरा सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार - ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर - प्रदान किया। *17 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉* 1900 - पद्मजा नायडू - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री, जिन्होंने अपना सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित कर दिया था। 1960 - अलका साराओगी - कलिकथा भाया बाइपास, शेष कादंबरी की लेखिका (कन्फर्म नहीं )। *17 नवंबर को हुए निधन👉* 1928 – लाठी चार्ज में घायल होने के बाद स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन हुआ। 1962 - राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एमवीसी भारतीय सैनिक थे(महावीर चक्र सम्मानित)। 2007 - आस्कर विजेता पीटर जीनर का निधन। 2008 - डार्विन डेंगदोह पुघ - उत्तर-पूर्वी भारत में मेघालय राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री। 2012 – कार्टून के स्केच से लेकर सियासत के मैदान में अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का निधन हुआ। 2015 - अशोक सिंघल - हिन्दू संगठन विश्व हिन्दू परिषद के २० वर्षों तक अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। 2016 - श्रीनिवास कुमार सिन्हा - भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। 2018 - ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी एमवीसी , वीएसएम - एक सम्मानित भारतीय सेना अधिकारी थे (महावीर चक्र सम्मानित)। 2020 - हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के डायरेक्टर मोहनजी प्रसाद का निधन। 2022 - पंजाब और हरियाणा की प्रसिद्ध अभिनेत्री दलजीत कौर (69) का निधन हुआ। 2023 - भारतीय कला समीक्षक , कला इतिहासकार और अहमदाबाद के साराभाई फाउंडेशन के उपाध्यक्ष बृजिंदर नाथ गोस्वामी (90) का निधन हुआ। 2023 - नैशविले के संगीतकार और गीतकार अबे स्टोकलासा (38) का निधन हुआ। 2023 - आयरिश संगीत रचयिता सोइर्स बॉडली (90) का निधन हुआ। *17 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🌟 श्री लाला लाजपतराय बलिदान दिवस। 🌟 श्री बाल ठाकरे स्मृति दिवस। 🌟 राइफलमैन जसवंत सिंह रावत शहीदी दिवस। 🌟 श्री डार्विन डेंगदोह पुघ स्मृति दिवस। 🌟 राष्ट्रीय मिर्गी दिवस (कन्फर्म कर लें 18 नवम्बर का भी वर्णन मिलता है)। 🌟 अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस / International Students Day अथवा 'अन्तरराष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस'।

Открыть в Telegram
Просмотры315−18%к среднему
Пересылки—
Реакции—
Комментарии—
#35653Текст

*17 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉* 1278 - इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फाँसी पर लटका दिया गया। 1525 - मुग़ल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया। 1558 – महारानी मैरी ट्यूदोर की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ प्रथम ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठी। 1774 - फर्स्ट सिटी ट्रूप फिलाडेल्फिया सिटी कैवरली कार्पेन्टर के हॉल में बनाई गई। (फिलाडेल्फिया - सबसे पुरानी अमेरिकी सैन्य इकाई) 1810 - एंग्लो-स्वीडिश युद्ध (1810-12): स्वीडन ने यूनाइटेड किंगडम पर युद्ध की घोषणा की। 1811 - चिली के संस्थापक पिता जोस मिगुएल कैरेरा को चिली की सरकार के कार्यकारी जूनटा के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई। 1831 - इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए। 1854 - मिस्र में सुवेज नहर कंपनी की स्थापना की गयी। 1858 - डेनवर में कोलोराडो शहर की स्थापना की गयी। 1869 - मिस्र में, सुएज नहर, लाल सागर के साथ भूमध्य सागर को जोड़ना , एक विस्तृत समारोह में उद्घाटन किया गया। यह नहर यूरोप को एशिया से जोड़ता है। ( जिसको यातायात के लिए खोल दिया गया। )। 1869 - इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती। 1878 - इटली के अम्बर्टो प्रथम की हत्या का पहला प्रयास किया। 1880 – ब्रिटेन की पहली तीन महिला स्नातकों ने लंदन विश्वविद्यालय से कला-स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 1918 – सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ हॉलैंड बनी। 1932 - तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई। 1933 - अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी। 1939 – नाजियों ने प्राग यूनिवर्सिटी में दाखिल होकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। उन बच्चों की याद में 17 नवंबर के दिन इंटरनेशनल स्टूडेंट डे मनाया जाता है। 1943 – मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में इसी नाम की कॉन्फ़्रेन्सआरंभ हुई। जिसमें अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिये जिनमें से एक कोरिया की स्वतंत्रता थी। 1950 – 15 वर्षीय तेनजिग ग्यात्सो, 14वें दलाई लामा बने। 1966 - भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी। 1970 - सोवियत अंतरिक्ष यान 'लुनाखोद-1' चन्द्रतल पर उतरा। 1970 - रानी लक्ष्मीबाई का एक महत्त्वपूर्ण पत्र जो की उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी को लिखा था लन्दन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला । 1982 – इराक़ में सद्दाम हुसैन के अत्याचारी शासन से जनता को छुटकारा दिलाने के लिए इस्लामी क्रान्ति की उच्च परिषद नामक संगठन का गठन हुआ। 1986 – फ़्रांसीसी कार कंपनी रेनॉ के प्रमुख ज्यॉर्जिस बेस की पेरिस में हत्या कर दी गई। 1993 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी। 1993 – नाईजीरिया के जनरल सानी अबाचा ने सैन्य तख्तापलट की कार्यवाही में अर्नेस्ट शोनेकन की सरकार को बर्खास्त किया। 1995 - ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू। 1997 – दक्षिणी मिस्र में 68 विदेशी सैलानी तब मारे गए जब चरमपंथियों ने सैलानियों की बस पर हमला किया। 1999 - अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी। 2004- रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने। 2005 - श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न। 2005 - इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की। 2005 - वोल्कर समिति के दस्तावेज उपलब्ध कराने का संयुक्त राष्ट्र पर दबाव बढ़ा। 2006 - अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी। 2007 - जाफना प्राय:द्वीप में श्रीलंकाई सेना से मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गये। 2008 - जे. एस. डब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने बेल्कारी में 220 करोड़ की लागत से इस्पात संयंत्र स्थापित करने के ब्रिटेन की सीबरफील्ड रीवे स्ट्रेक्चर के साथ में समझौता किया। 2008 - मालेगाँव ब्लास्ट की जाँच कर रही मुम्बई एटीएस ने अपने पूर्व के वक्तव्य को पलटते हुए कहा कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में आरडीएक्स लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकान्त पुरोहित ने उपलब्ध नहीं कराये थे। मालेगाँव ब्लास्ट मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुँचा। 2008 - भारत ने दूसरे वन डे में इंग्लैण्ड को 54 रनों से हराया। 2008 - चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंज़ूरी दी। 2009 - टी. एस. ठाकुर को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

Открыть в Telegram
Просмотры333−14%к среднему
Пересылки—
Реакции—
Комментарии—
#35652Текст

लाभ कही ना कही से हो ही जायेगा। व्यवसायी वर्ग जोड़ तोड़ की नीति अपनाएंगे जिससे बिक्री तो होगी पर उचित लाभ नही मिल सकेगा। नौकरी पेशा आज संतोषी स्वभाव के रहेंगे। परोपकार की भावना आज कम ही रहेगी परेशान व्यक्ति को भी टरकाने के प्रयास में रहेंगे। गृहस्थ में बाहर की अपेक्षा शांति मिलेगी। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन उदासीनता में व्यतीत करेंगे जल्दी से किसी भी कार्य मे परिश्रम करने का मन नही करेगा जिसके परिणामस्वरूप लाभ भी अल्प होगा। आज आप यथार्थ को छोड़ काल्पनिक दुनिया मे खोये रहेंगे आपके लिये जो कार्य असंभव है उनकी कल्पना करने पर बाद में मन हीन भावना से ग्रस्त होगा। धन लाभ के लिये किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी शारीरिक रूप से ना सही लेकिन व्यवहारिक रूप से सक्रिय रहना आज अत्यंत आवश्यक है। मध्यान बाद भविष्य में लाभ कमाने के अवसर हाथ लगेंगे दुविधा में ना पड़े ये हितकर ही रहेंगे। घर मे किसी ना किसी से मामूली नोकझोंक होगी। अकस्मात धन लाभ होने पर सेहत को भूल जाएंगे। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज के दिन कुछ रोचक घटनाये घटेंगी दिन का पूर्वार्ध नई संभावनाए लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र पर आज गंभीर रहेंगे। किसी परिचित से आश्चर्य में डालने वाले समाचार मिलेंगे। आपके कार्य मे बाधा डालने वाले लोग आस पास ही रहेंगे मध्यान तक इनका असर नही होगा लेकिन मध्यान बाद कुछ ना कुछ गड़बड़ अवश्य होगी। जिन्हें अपना हितैषी समझ रहे है वे ही आपकी चुगली कर वातावरण खराब करेंगे। धन की आमद दोपहर तक सामान्य रहेगी पुराने कार्यो से लाभ होगा। दोपहर बाद अधिकांश कार्य किसी अन्य के कारण अधूरे रह जाएंगे घर का वातावरण भी आज अचानक गर्म होगा विशेषकर महिलाए वाणी पर नियंत्रण रखें। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज के दिन आपको बीते कल की तुलना में थोड़ी राहत मिलेगी। आज भी मध्यान तक मानसिक दुविधायें एवं असंतोष की भावना लाभ से दूर रखेंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा लेकिन पूरी तरह से नही कठिन परिश्रम करने पर मर्ज दोबारा बढ़ सकता है इससे बचें। कार्य व्यवसाय को लेकर मानसिक चिंताए दिन भर लगी रहेंगी किसी ना किसी कारण से व्यवसाय में धन संबंधित मामले अटके रहेंगे। मध्यान बाद से पूण्य उदय होंगे धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी लेकिन मन मे स्वार्थ पूर्ति की भावना रहने के कारण आध्यात्म का लाभ नही मिल सकेगा। परिजन आपसे सहानुभूति रखेंगे कुछ मतलब भी साधेंगे। यात्रा से बचें चोटादि का भय है। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज के दिन आप धन संबंधित कार्यो को छोड़ अन्य सभी कार्यो से सम्मान पाने के हकदार बनेंगे। आर्थिक उलझने दिन के आरंभ से अंत तक किसी ना किसी रूप में परेशान करेंगी कार्य समय से पूर्ण करने के बाद भी धन की आमद को लेकर इंतजार करना पड़ेगा किसी बुजुर्ग व्यक्ति का सहयोग मिलने से थोड़ी उलझनों से राहत मिलेगी। मध्यान बाद का समय सामाजिक कार्यो के लिये निकालना पड़ेगा गृहस्थ अथवा रिश्तेदारी में ना चाहते हुए भी खर्च करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में शांति रहेगी आपके किसी उत्कृष्ट कार्य से परिजन गर्व करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित छोटी मोटी समस्याएं लगी रहेंगी फिर भी दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी। 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

Открыть в Telegram
Просмотры271−30%к среднему
Пересылки—
Реакции—
Комментарии—
#35651Текст

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज मध्यान तक कि दिनचार्य को अस्त व्यस्त ना होने दे अन्यथा ना चाहकर भी व्यर्थ के कामो में समय खराब होने पर मध्यान बाद से बनने वाली शुभ स्थिति का लाभ नही उठा सकेंगे। दिन के आरंभ में शारीरिक दुर्बलता अनुभव होगी जिसके चलते दैनिक कार्यो में विलंब हो सकता है। नौकरी वाले लोग आज किसी दुविधा में फंसे रहेंगे दोपहर तक मेहनत का फल ना मिलने से मन मे निराशा रहेगी धैर्य रखें इसके बाद का समय कार्य सिद्धि दायक रहेगा दिन भर के प्रयास संध्या के आस-पास फलित होंगे फिर भी संतोषी वृति अपनाए ज्यादा के चक्कर मे कम से भी वंचित रह सकते है। घर मे शुभ समाचार मिलने से आनंद छाया रहेगा फिर भी व्यर्थ बोलने से बचें। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आप आज दिन के मध्यान भाग तक कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय ना लें अन्यथा हानि होने पर मनोबल टूटेगा। दिनचार्य आज अस्त व्यस्त अधिक रहेगी मन मे नकारत्मक भाव आएंगे कार्यो के प्रति लापरवाह भी रहेंगे परिजन अथवा सहकर्मी सही सलाह देंगे लेकिन मतिभ्रम के कारण ये आपको गलत लगेंगे। दोपहर के बाद से स्थिति में सुधार आने लगेगा फिर भी धन संबंधित कार्य कल तक के लिये टालना ही बेहतर रहेगा। घर मे किसी के हाथ नुकसान हो सकता है मशीनरी अथवा अन्य खतरे वाले कार्यो में अतिरिक्त सावधानी बरतें। संध्या बाद का समय दिन की तुलना में शांति से व्यतीत होगा मनोरंजन के अवसर मिलने से मानसिक हालात सुधरेगी। पुराना रोग फिर से बन सकता है संयम बरतें। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज आप घर अथवा कार्य क्षेत्र पर चाहकर भी सुव्यवस्था नही बना पाएंगे उल्टे जो कार्य ठीक चल रहे है वो भी गलत मार्गदर्शन अथवा जल्दबाजी में बिगड़ सकते है। मध्यान तक धन कमाने की आपाधापी में गिरती सेहत की अनदेखी करेंगे जिसका विपरीत परिणाम संध्या से देखने को मिलेगा। थकान एवं हाथ पैरों में शिथिलता आने लगेगी पेट संबंधित समस्या बढ़ने पर अन्य शारीरिक अंगों को निष्क्रिय करेगी। धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा लेकिन अनर्गल कार्यो में तुरंत खर्च भी हो जाएगा। प्रलोभन में आपके साथ ठगी हो सकती है। परिजनों से पूर्व में किया गलत व्यवहार आज दुखी करेगा। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज दिन का आरंभ भाग असमंजस की स्थिति के कारण कार्य शून्य रहेगा। जो करना चाहेंगे वातावरण उसके विपरीत बनेगा लेकिन धर्य रखें ये परेशानी कुछ समय के लिये ही रहेगी मध्यान बाद से स्थिति अनुकूल बनने लगेगी सोची हुई योजनाओ में आज पूरी तरह से सफलता तो नही मिलेगी फिर भी भविष्य के प्रति निश्चिन्त करने वाले कार्य होंगे। धन की आमद आज सामान्य रहेगी व्यवहारिकता बनाये रखें तो निकट भविष्य में किसी विशेष व्यक्ति का महत्त्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है जो कि जीवन को नई दिशा देने में सहायक बनेगा। नौकरी वाले लोग खर्च से परेशान रहेंगे। पारिवारिक स्थिति दिन की अपेक्षा संध्या बाद बेहतर अनुभव होगी। सेहत में आज मामूली नरमी रहेगी। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के आरंभिक भाग में जितनी मेहनत करेंगे उसका लाभ मध्यान तक मिल जाएगा आज लापरवाही से बचें अन्यथा मध्यान बाद स्थिति प्रतिकूल होने पर सभी कार्य बाधित होने लगेंगे लाभ की जगह हानि होने की संभावना अधिक रहेगी। मानसिक रूप से तरोताजा रहेंगे फिर भी आलसी वृति कार्यो में विलंब कराएगी। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय आशा से कम ही रहेगा। सहकर्मी अथवा परिजन आज भावुक रहेंगे जिससे स्थिति कों सम्भालना परेशानी में डालेगा। दोपहर बाद जिस भी कार्य से लाभ की उम्मीद रखेंगे उसके विपरीत फल मिलेंगे। संध्या से सेहत में भी गिरावट आने लगेगी। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज दिन के मध्यान तक आपको शांति रहने की सलाह है आज भी व्यावसायिक कारणों से मानसिक बेचैनी रहेगी ऊपर से घरेलू उलझने रहने पर अधिक दबाव में कार्य करना पड़ेगा। दिन के आरंभिक भाग में बचते बचते भी घर के सदस्य अशांति का वातावरण बनाएंगे। परिजन किसी ना किसी कारण से असंतुष्ट ही रहेंगे यही हाल कार्य क्षेत्र पर भी रहेगा सहकर्मी अथवा अधिकारी वर्ग आपकी एक गलती के इंतजार में रहेंगे आज मनमौजी व्यवहार से बचे अन्यथा बाद में स्वयं के ऊपर ही ग्लानि होगी। धन संबंधित मामले भी कलह का कारण बनेंगे व्यवहार में स्पष्टता रखें बदनामी होने का भय है। अतिआवश्यक कार्यो को पूर्ण करने के लिये संध्या तक प्रतीक्षा करने लाभदायक रहेगा। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज का दिन धन लाभ वाला है लेकिन अपनी वाणी को सही जगह प्रयोग करें अन्यथा जहां लाभ की संभावना रहेगी वहां किसी से कलह भी हो सकती है। मध्यान से पहले महत्त्वपूर्ण कार्य पूरे करने का प्रयास करें आज लाभ कमाना आसान लगेगा लेकिन इतना आसान भी नही होगा। कार्यो को मामूली समझ ढील देंगे बाद में परेशानी होगी फिर भी आज धन

Открыть в Telegram
Просмотры272−29%к среднему
Пересылки—
Реакции—
Комментарии—

Все посты

Связи