Динамика просмотровСкрыть динамику
Рост просмотров
Часов после публикации
Показать таблицей
| Часов после публикации | Просмотры |
|---|---|
| 0 ч | 0 |
| 1 ч | 53 |
| 4 ч | 78 |
- Через 1 час53
- Всего сейчас78
Часов после публикации
| Часов после публикации | Просмотры |
|---|---|
| 0 ч | 0 |
| 1 ч | 53 |
| 4 ч | 78 |
मैं तुम्हारे साथ सातों वचन निभा लूँगी सात फेरों के... सोलह शृंगार भी कर लूँगी तुम्हारे नाम के... तुम आठवाँ वचन निभा पाओगे क्या मेरे नाम का... सत्रहवाँ शृंगार कर पाओगे क्या मेरे नाम का... मैं अपना हर रंग तुम्हारे नाम कर दूँगी... क्या तुम अपनी पहचान में मेरा नाम जोड़ पाओगे?
Открыть в Telegramhttps://t.me/+QFCdMx9wXK5hOGFl किसको खुद से शायरी पोस्ट करनी है यहाँ ज्वाइन करो सभी 🙏
Открыть в TelegramЧасов после публикации
| Часов после публикации | Просмотры |
|---|---|
| 0 ч | 0 |
| 4 ч | 106 |
| 6 ч | 168 |
वो कहती है..... मेरे पर्स में तुम्हारी कुछ प्यारी तस्वीरों के साथ साथ एक खंजर मिलेगा तुमने छोड़ने की बात की हुसैन तो देखने को बहुत बुरा मंज़र मिलेगा मैं मुस्कुरा के कहता हु.... पागल इश्क़ मैं धोकेबाजी नहीं करते हम जैसे मर जाते है गद्दरी नहीं करते #Mohd_Husain ✍
Открыть в TelegramЧасов после публикации
| Часов после публикации | Просмотры |
|---|---|
| 0 ч | 0 |
| 12 ч | 218 |
| 27 ч | 566 |
उसका कहना था, मैं मजबूर थी,, मेरा सवाल यह, प्यास लगने पर नाली का पानी पी लोगी क्या?
Открыть в TelegramЧасов после публикации
| Часов после публикации | Просмотры |
|---|---|
| 0 ч | 0 |
| 16 ч | 377 |
| 32 ч | 624 |
💔 उन्होंने कहा कि हमसे मोहब्बत है फिर क्यों हर जगह दिल लगाते हो... वफ़ा का नाम लेकर हमसे क्यों गैरों पर हक़ जताते हो... ये दिल कोई खिलौना तो नहीं जिसे बार-बार तोड़ जाते हो... कितनी बार ज़ख़्म दोगे इसे कितनी बार मोहब्बत आज़माते हो... मोहब्बत अगर सच्ची है तुमको तो फिर क्यों वफ़ा से कतराते हो... हमने तो तुम्हें अपना समझा था तुम हर बार गैरों के हो जाते हो... 💔
Открыть в Telegramपहली और आख़िरी किसी को कोई संदेश लिखते वक़्त कहाँ पता होता है कि यही आख़िरी संदेश है! अजीब समानता है पहली और आख़िरी मुलाक़ात में, पहले और आख़िरी ख़त में, पहली और आख़िरी बार पुकारे गए नाम में। दोनों के बीच बस वक़्त का एक फ़ासला होता है, भावनाएँ तो दोनों में लगभग एक-सी होती हैं। पहली बार किसी को लिखते हुए हम कितनी सारी दुआएँ रखते हैं शब्दों में, उसके हिस्से की ख़ुशियाँ माँगते हैं, उसकी हँसी सलामत रहने की कामना करते हैं। और आख़िरी बार लिखते हुए भी हम कहाँ कुछ अलग लिख पाते हैं! वहाँ भी स्नेह होता है, नेह होता है, छोह होता है, दुलार होता है, बस एक अंतर होता है कि पहली बार इन भावों के साथ किसी के जीवन में आने की इच्छा होती है और आख़िरी बार उसके जीवन में बने रहने की इच्छा को उसकी ख़ुशी के लिए छोड़ देना होता है। शायद इसीलिए पहली और आख़िरी बार लिखे गए शब्दों में इतनी समानता होती है। दोनों बार मन अपने लिए कुछ नहीं माँगता, बस उसके लिए बहुत सारी अच्छी चीज़ें माँगता है। प्रेम का सबसे सुंदर और सबसे उदास पक्ष यही है शायद, कि कभी-कभी किसी को खोने की घड़ी में भी हम उसके लिए वही दुआएँ करते हैं जो उसे पाने की पहली घड़ी में की थीं।
Открыть в Telegramहिज़्र काट के आया हूं मैं यानी जिंदा बच गया हु मैं फिर से मारने की तमन्ना है इश्क़ को तो हरा चुका हु मैं #Mohd_Husain
Открыть в Telegramउन्होंने कहा कि हमसे मोहब्बत है... न जाने फिर क्यों दस जगह मुँह मारते हो... यह दिल अब कितनी बार घायल करोगे, आख़िर कब तक मोहब्बत के नाम पर इसे दर्द देते रहोगे... 💔
Открыть в Telegram🥀!! मेरी रूह को सुकून मत देना !!🥀 मुझे मौत के बाद भी कोई ठिकाना मत देना, मेरी खामोशी को तुम कोई अफसाना मत देना। जो दर्द मैंने बांटे हैं, उनका हिसाब बाकी है, मेरे हिस्से में अभी कई सवाल बाकी हैं। मेरी कब्र पर फूलों की सजावट मत करना, मेरे गुनाहों को इबादत की इनायत मत करना। मेरे नाम की कोई दुआ भी अगर निकले, तो उसमें मेरे किए की सज़ा भी शामिल निकले। मेरी तस्वीर को किसी दीवार पर मत सजाना, मैं इसके काबिल नहीं, मुझे अच्छा मत बताना। जो लोग मेरी वजह से रातों में रोए होंगे, उनके आंसुओं के कुछ हिसाब अधूरे होंगे। मेरी रूह को किसी मंदिर की घंटी से मत जगाना, न किसी अज़ान में मेरा नाम दोहराना। मुझे उसी अंधेरे में रहने देना जहां सच दिखाई दे, जहां हर बीता हुआ लम्हा मेरा गुनाह सुनाई दे। क्योंकि मौत तो बस जिस्म का अंत होती है, कर्मों की सज़ा शायद रूह के साथ होती है। इसलिए मेरी कहानी का खूबसूरत अंत मत लिखना, मैं जैसा था, मुझे उससे बेहतर इंसान मत लिखना। बस इतना करना... मेरे जाने के बाद मेरा नाम मिटा देना, और मेरी गलतियों को दुनिया के लिए सबक बना देना। 🥀
Открыть в TelegramЧасов после публикации
| Часов после публикации | Просмотры |
|---|---|
| 0 ч | 0 |
| 46 ч | 656 |
| 66 ч | 766 |
✨🌸Din ki roshni mein bhi kuch khamoshiyan hoti hain, har muskurate chehre ke peeche kuch kahaniyan hoti hain."🌸✨ ✨❤️Kuch waqt apne naam bhi kar liya karo, duniya ki fikr karte-karte khud ko hi mat bhool jana."❤️✨ ✨✨🍂🍂🍁❤️🍁🍂🍂✨✨
Открыть в Telegram🌸!! अस्पतालों के बाहर लगी चाय की दुकानें !!🌸 अस्पताल के भीतर लोग अपनी साँसों का हिसाब दे रहे होते हैं और बाहर कोई चायवाला उतनी ही सहजता से अगली चाय चढ़ा रहा होता है ☕ किसी के हाथ में जाँच की पर्ची होती है किसी की मुट्ठी में दवाइयों के पैसे कोई फोन पर घर को तसल्ली दे रहा होता है कि सब ठीक है 🖤 एक ही जगह पर ज़िंदगी बचाने की कोशिशें भी चलती हैं और ज़िंदगी की सबसे साधारण ज़रूरतें भी 🥀 कभी-कभी सोचता हूँ दुनिया में सबसे अधिक धैर्य शायद उन जगहों के बाहर बिकता है जहाँ भीतर लोग अपनी पूरी दुनिया किसी एक साँस के लौट आने पर टिकाए बैठे होते हैं। 🦋 ~ अभिमन्यु
Открыть в Telegramकभी-कभी हम पल भर में सोच लेते हैं कि यह इंसान हमें समझ रहा है... लेकिन हकीकत कुछ और ही होती है। किसी के कह देने भर से कि वह आपको समझता है... या आपके साथ है, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि वह वास्तव में आपका साथ निभा रहा है। क्योंकि हर बार शब्दों में कही गई बातें सच नहीं होतीं... कई बार हकीकत उन शब्दों के बिल्कुल विपरीत होती है। कंधे पर सिर रखकर रोने के लिए एक उम्र भी कम पड़ जाती है... मगर हर किसी को कहाँ किसी के दर्द की गहराई समझ आती है... लोग तो अक्सर साथ होने का दावा कर देते हैं... मगर हर किसी से कहाँ किसी की ख़ामोशी पढ़ी जाती है...
Открыть в Telegram✨🌸Na zyada daulat ki khwahish hai, na shohrat ka armaan hai,🌸✨ ✨😊Bas chhoti si duniya ho aur apno ka saath ho.😊✨ ✨🌺Subah ki chai ho, shaam ka sukoon ho,🌺✨ 🌹Kuch apne hon aur chehre par muskaan ho.🌹 ✨🥀Thodi si mohabbat ho, thodi si shararat ho,🥀✨ ✨🌸Har rishte mein sachchai aur dil mein insaniyat ho.🌸✨ ✨☺️Bas itni si khwahish hai is zindagi se,☺️✨ ✨❄️Har guzarta hua pal ek khoobsurat yaad ho.❄️✨ 🌸🌸🌸❤️❤️🌸🌸🌸
Открыть в TelegramWhenever someone says, "I'll always be by your side," I'm reminded of one of AleemRK's rap lines. He says... Is duniya me kon tera sath dega . Log dafna ke bhul jate konsi kabar thi 🥺 🙂🙂🙂🙂
Открыть в TelegramПереслано из 𓍯 💙 𝐃𝐨𝐫𝐚𝐞𝐦𝐨𝐧 ᥫ᭡
4 लोग, 40 बातें, और 400 अफ़वाहें, किस किस पर ध्यान दोगे पार्थ!!! राधे राधे 💖🦚
Открыть в Telegramसफलता के सबसे बड़े सीक्रेट होते हैं..⭐️ Dedication Focus Continuity जीवन में वह व्यक्ति कभी भी सफ़ल नहीं हो पाएगा जिसके अंदर यह तीन चीजें नहीं होंगी। किसी भी व्यक्ति की सफलता में इन 3 चीजों के बाद Talent का स्थान आता है। मैंने व्यक्तिगत रूप से बहुत टैलेंटेड लोगों को इन 3 चीजों की कमी से असफल होते हुए देखा है, और बहुत से Average लोग इन तीन चीजों के होने से सफल होते हुए देखे हैं। आप अपने जीवन में यदि इन तीन चीज़ों को स्थान नहीं दे रहे हो तो जाहिर सी बात है कि आप आलस को अपना गुरु बनाए बैठे हो। एक बेहतर प्रोफेशनल और बेहतर इंसान बनने के लिए खुद का मूल्यांकन करना बहुत आवश्यक होता है। जीवन में किसी को भी कभी वह नहीं मिल सकता जो वह डिजर्व नहीं करता है, और जिसको विरासत से या किस्मत से मिल जाता है वह उसे संभालकर नहीं रख पाता है। याद रखें कि लोगों ने भैंस चराकर भी खेत खरीद लिए हैं क्योंकि वह अपने काम में Dedicated थे, Focused थे और Continued थे। दुनिया मेहनती लोगों की इज़्ज़त करती है टैलेंट तो कम ज्यादा ऊपर नीचे सब में होता है।
Открыть в Telegramमेरे प्रिय सखा... शायद आपसे बेहतर मुझे कोई समझ ही नहीं सकता... यह दुनिया तो सिर्फ मेरा हँसता हुआ चेहरा देखती है, कभी उस चेहरे के पीछे छिपे ग़म को समझने की कोशिश ही नहीं करती... मेरी ख़ामोशी में कितनी अनकही बातें हैं, मेरी मुस्कुराहट में कितनी अधूरी कहानियाँ हैं... शायद कोई समझ भी नहीं पाएगा... प्रिय सखा... जीवन के इस कुरुक्षेत्र में शायद मुझे आपसे बेहतर कोई सारथी मिल ही नहीं सकता। आप ही मेरे मौन को समझते हैं, आप ही मेरे मन की अनकही बातों को पढ़ लेते हैं... लोग चेहरे पढ़ते रहे, हम दर्द छिपाते रहे, लोग चेहरे पर ठहरी मुस्कान देखते रहे, और हम अपने ही दर्द को ख़ामोशी में दफ़न करते रहे...
Открыть в Telegramइन आँखों में अश्क़ों का सैलाब देखने के लिए तू आ मेरे ग़मों का हिसाब देखने के लिए और फ़िर दिख गया मुझे चेहरा तुम्हारा मैं तो आया ही था महताब देखने के लिए तुमने कहा था तुम आओगी ख़्वाबों में मैं ही न सो सका हसीन ख़्वाब देखने के लिए मैं शान-ओ-शौक़त की चाहत क्यों करूँ जब साथ तू ही नहीं मुझे कामयाब देखने के लिए तुमने देखा क्यों नहीं दिल का सूनापन फ़क़त आई हो हाथों में शराब देखने के लिए मुझे इश्क़ के बाग में फ़क़त काँटे ही दिखे वरना मैं भी तो गया था ग़ुलाब देखने के लिए
Открыть в Telegramदिन खून के हमारे, प्यारे न भूल जाना खुशियों में अपनी हम पर, आँसू बहा के जाना सैयाद ने हमारे, चुन-चुन के फूल तोड़े वीरान इस चमन में, कोई गुल खिला के जाना दिन खून के हमारे... गोली खा के सोये जलियाँ बाग में हम सूनी पड़ी कब्र पर, दिया जला के जाना दिन खून के हमारे... हिंदू औ' मुस्लिमों की, होती है आज होली बहते हैं एक रंग में, दामन भीगो के जाना दिन खून के हमारे... कुछ जेल में पड़े हैं, कुछ कब्र में गड़े हैं दो बूँद आँसू उनपर, प्यारे बहा के जाना दिन खून के हमारे...
Открыть в Telegramकिसी की तलाश में अब निकला नहीं करते, बदलते चेहरों से कोई गिला नहीं करते... लोग खोते नहीं हैं इस दुनिया में अक्सर, बस बदल जाते हैं, पहले जैसे रहा नहीं करते... वक़्त आने पर अजनबी बन जाते हैं अपने, फिर पहचानने से भी कभी इनकार किया करते हैं... जिन्हें कल तक हमारा होना ज़रूरी था, आज वो हमें देखकर भी अनदेखा किया करते हैं...
Открыть в Telegramकाबिल लोग कभी-कभी अपने सपनों तक नहीं पहुँच पाते, क्योंकि सिर्फ़ काबिल होना काफ़ी नहीं होता। कभी-कभी सही मौक़ा चाहिए होता है, और कभी-कभी किसी का साथ। और कभी-कभी इतनी आर्थिक आज़ादी कि इंसान अपनी पसंद का रास्ता चुन सके। कई काबिल लोग वह काम करते हैं जो उन्हें पसंद ही नहीं, क्योंकि घर का ख़र्च पसंद-नापसंद देखकर नहीं आता। कई काबिल लोग अपनी मंज़िल की तैयारी छोड़कर पहले नौकरी पकड़ लेते हैं, क्योंकि इंतज़ार करने की गुंजाइश उनके हालातों में नहीं होती। और फिर दुनिया उनकी मेहनत नहीं देखती, बस नतीजा देखती है। और कहती है कि शायद उसमें काबिलियत ही नहीं थी। लेकिन उन दुनिया के लोगों को यह कौन समझाए कि काबिलियत तो बहुत थी, बस उसे साबित करने के लिए जितना वक़्त और जितना पैसा चाहिए था, ज़िंदगी ने उसकी मोहलत नहीं दी।
Открыть в Telegram