संविधान दिवस की बधाई 26 नवम्बर 1949 की स्मृति का दिन है यह। इसे धूमधाम से मनाइए। भारत का संविधान है तो आप हैं। यह भारत के आधुनिक इतिहास का सामान्य तथ्य है कि भारत का संविधान एक सामूहिक स्वप्न है जो आजादी की लड़ाई के साथ भारत के अंदरूनी सामाजिक-राजनीतिक संघर्षों से उपजा है। इस दस्तावेज में ब्रिटिश भारत में जेल जाने वाले, फाँसी का फंदा चूमने वालों, सिविल नाफ़रमानी करने वाले, खेती-किसानी से लेकर हर काम करने वाले स्त्री-पुरुषों के मेहनत की खुशबू समाई है। भारतीय सार्वजनिक जीवन का कोई भी नुमाइंदा न होगा जो इसमें शामिल न रहा हो। इसमें भारत के राजमर्मज्ञों की दूरदृष्टि है, भारत की जनता से किया गया वायदा है। आज के दिन आपको निश्चय करना चाहिए कि वर्ष भर कुछ चाहे पढ़ें या न पढ़ें, भारत के संविधान सभा की बहसें जरूर पढ़ेंगे। रही बात 6 December की तो उसके लिए तो यह Class ही पर्याप्त होगी.. https://www.youtube.com/live/CO3_vQa-dm0?si=SYZ5lMkvm6vS6Pva
Открыть в TelegramПосты канала Rojgar With Ankit Civil Services™🎖️
नमस्कार दोस्तों, आप लोगों की तरफ से बार-बार RO का फॉर्म भरते समय O लेवल का जो इशू आ रहा है — दरअसल वो कोई समस्या नहीं है। घबराइए मत, समाधान बहुत आसान है। बात सीधी है। RO यानी समीक्षा अधिकारी के लिए O लेवल नहीं चाहिए। सिर्फ ग्रेजुएशन चाहिए, किसी भी विषय से। O लेवल और हिन्दी टाइपिंग (25 शब्द प्रति मिनट) ARO यानी सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए है। और लेखा वाले पदों के लिए B.Com के साथ O लेवल। फिर आपकी स्क्रीन पर वो कॉलम क्यों आ रहा है? क्योंकि फॉर्म एक ही है — RO, ARO और लेखा, तीनों का। इसलिए O लेवल का कॉलम सबको दिखता है। वो सबसे पूछ रहा है, RO वालों से माँग नहीं रहा। करना क्या है? जहाँ O लेवल पूछे, वहाँ No या N.A. चुन दीजिए। फॉर्म पूरा भर जाएगा, सबमिट भी हो जाएगा, और RO के लिए आप पूरी तरह पात्र रहेंगे। हाँ, एक बात का ध्यान रखिए — सर्टिफिकेट नहीं है तो Yes मत भरिए। बाद में जाँच में पकड़ा गया तो फॉर्म रद्द हो जाता है, और पाँच साल तक आगे की भर्तियों से रोक लग सकती है।
Открыть в Telegramयूपी में इस समय असिटेंट प्रोफेसर का एग्जाम चल रहा है...ऐसे लग रहा है सब करेंट अफेयर्स आपकी अपनी प्रिज्म से ही पूछ रहा है 😊
Открыть в Telegram