. 🔺'जो होता है अच्छे के लिए होता है'🔺 ______________________________________ एक दिन किसी राजा के हाथ की उंगली कट गई , इस पर पास खड़े मंत्री ने राजा से कहा कोई बात नहीं महाराज जो होता है अच्छे के लिए होता है । यह बात राजा को न तो समझ आई न ही अच्छी लगी उसने मंत्री से कहा तुम ये क्या कह रहे हो , एक तो मेरी उंगली कट गई और तुम कह रहे हो जो होता है अच्छे के लिए होता है , इसमे मेरा क्या अच्छा होगा ? राजा ने कहा अच्छा ठीक है! जो होता है वो अच्छे के लिए होता है तो फिर मैं तुम्हे कारावास में डाल देता हूं फिर कहना जो हुआ अच्छा हुआ , और उसने मंत्री को कारावास में डलवा दिया । अगले दिन राजा अपने सैनिकों को लेकर शिकार करने जंगल मे गया । मगर जंगल में राजा तथा उसके सैनिको को वहाँ के जंगली कबीले वालों लोगों ने पकड़ लिया. कबीले के लोगों ने एक एक कर सारे सैनिको की बलि चढ़ा दी मगर जब राजा की बारी आयी तो उन्होंने देखा राजा की उंगली खंडित है, अतः उसकी बलि नहीं दी जा सकती इसलिए उन्होंने राजा को छोड़ दिया ।। राजा जंगल से जैसे तैसे महल में आया और सीधे मंत्री के पास जा पहुंचा । उसने मंत्री से कहा मुझे माफ़ कर दो,तुम बिल्कुल सत्य कह रहे थे जो होता है अच्छे के लिये होता है , आज मेरी जान इस कटी हुई उंगली के कारण बच गयी , वरना मैं आज जीवित नहीं होता ।। तब मंत्री ने कहा माफी मत मांगिये महाराज , मैंने कहा था न जो होता है अच्छे के लिए होता है, मैं तो आपको धन्यवाद कहना चाहता हूं कि आप ने मुझे कारावास में डाल दिया अन्यथा मैं भी आपके साथ जाता और आप तो बच कर आ जाते मगर मेरा तो काम तमाम ही हो जाता..🤗 शिक्षा : जो होता है अच्छे के लिए होता है.
Открыть в Telegram
Hindi Motivation Suvichar Thoughts | हिंदी सुविचार |Quote Jokes Videos
Contact Us- @Prabhakar_TG 𝗕𝗲𝘀𝘁 𝗠𝗼𝘁𝗶𝘃𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻 𝗖𝗵𝗮𝗻𝗻𝗲𝗹 𝗢𝗻 𝗧𝗲𝗹𝗲𝗴𝗿𝗮𝗺. #Success_Your_Goal उम्मीद जिंदा रखिये साहब,आज हँसने वाले कल तालियां भी बजायेंगे..!
Подписчики, 30 дней
28 нояб. – 29 нояб.−26 (0%)
Показать таблицей
| Дата | Подписчики |
|---|---|
| 28 нояб. 2026 г. | 58 591 |
| 29 нояб. 2026 г. | 58 565 |
Новые посты
11000+ प्रश्नों के Set दे रहा हु बिलकुल फ्री, और अभी तक आप सो रहे हो,मौका जाने वाला है, ⤵️ ◆ करंट अफेयर्स 👉 tinyurl.com/Today-Test-Start-Now ◆ English Grammar Vocabulary 👉 tinyurl.com/Today-Test-Start-Now ◆ MATHS II Reasoning 👉 tinyurl.com/Today-Test-Start-Now ◆ हिंदी सुविचार कहानियाँ 👉 tinyurl.com/Today-Test-Start-Now ◆ हिंदी साहित्य व्याकरण 👉 tinyurl.com/Today-Test-Start-Now ◆ BIHAR GK All BPSC EXAM 👉 tinyurl.com/Today-Test-Start-Now ◆ भूगोल 👉 tinyurl.com/Today-Test-Start-Now ◆ हिन्दी व्याकरण क्विज़ 👉 tinyurl.com/Today-Test-Start-Now ◆ इतिहास 👉 tinyurl.com/Today-Test-Start-Now ◆ विज्ञान 👉 tinyurl.com/Today-Test-Start-Now ◆ SSC CGL CHSL MTS GD 👉 tinyurl.com/Today-Test-Start-Now
Открыть в Telegram. ‼️ - कुछ ध्यान देने योग्य बातें- ‼️ 1. लगातार दो बार से अधिक किसी को कॉल न करें। यदि वे आपकी कॉल नहीं उठाते हैं, तो मान लें कि इस वक्त उनके पास कुछ महत्वपूर्ण कार्य है। 2. उधार लिया धन पहले लौटाएँ और दूसरे व्यक्ति के याद दिलाने या माँगने का इन्तजार ना करें ! यह आपकी ईमानदारी और अच्छे चरित्र को दर्शाता है। 3. जब कोई आपको लंच / डिनर दे रहा हो तो कभी भी मेनू पर महंगे पकवान का ऑर्डर न करें। यदि संभव हो तो उन्हें ही आपके लिए अपनी पसंद का ऑर्डर करने के लिए कहें। 4. ओह! 'तो आपने अभी तक शादी नहीं की है'? या अरे! 'क्या आपके बच्चे नहीं हैं’ जैसे अजीबो गरीब सवाल नहीं पूछें। 'आपने घर क्यों नहीं खरीदा'? या 'आप कार क्यों नहीं खरीदते'? यह आपकी समस्या नहीं है। 5. अपने पीछे आने वाले व्यक्ति के लिए हमेशा दरवाजा खोलें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह लड़का है या लड़की, सीनियर है या जूनियर। आप सार्वजनिक रूप से किसी के भी साथ अच्छा व्यवहार करें। 6. यदि आप किसी दोस्त के साथ टैक्सी लेते हैं, और वह अभी भुगतान करता है, तो अगली बार आप भुगतान करने का प्रयास करें। 7. विभिन्न प्रकार के विचारों का सम्मान करें। याद रखें कि आपके लिए जो 6 दिख रहा है वो सामने से आने वाले लोगों को 9 दिखाई देगा। 8. लोगों से बात करते समय बीच में कभी बाधा न डालें। उन्हें अपनी बात कहने की अनुमति दें। 9. यदि आप किसी को चिढ़ाते हैं, और वे इसका आनंद नहीं लेते हैं, तो इसे रोकें और फिर कभी ऐसा न करें। 10. जब कोई आपकी मदद कर रहा हो तो "धन्यवाद" जरूर कहें। 11. सार्वजनिक रूप से प्रशंसा करें! जरूरी हो तभी निजी तौर पर आलोचना करें। 12. किसी के वजन पर टिप्पणी करने का कभी कोई मतलब नहीं है। बस कहें, "आप शानदार दिखते हैं।" 13. जब कोई आपको अपने मोबाईल पर एक फोटो दिखाता है, तो स्वयं उसके मोबाइल पर बाएं या दाएं स्वाइप न करें। आपको नहीं पता कि आगे उसका निजी फोटो है। 14. यदि कोई सहकर्मी आपको बताता है कि उसे डॉक्टर से मिलना है, तो यह न पूछें कि किस लिये मिलना है?, बस कहें "मुझे आशा है कि आप ठीक हैं"। अपनी व्यक्तिगत बीमारी बताने के लिए उन्हें असहज स्थिति में न डालें। 15. अगर आप अपने से नीचे के लोगों के साथ सम्मान के साथ व्यवहार करते हैं तो लोग नोटिस करेंगे। 16. यदि कोई व्यक्ति आपसे सीधे बात कर रहा है, तो अपने फोन को देखना अशिष्टता है. 17. जब तक आप से नहीं पूछा जाये तब तक कभी भी बिन मांगे सलाह न दें. 18. जब किसी से लंबे समय के बाद मिल रहे हो तो, जब तक वे इसके बारे में बात न करें, तब तक उनसे उनकी उम्र और वेतन न पूछें. 19. अपने काम से काम रखें. 20. अपने धूप के चश्मे को हटा दें जिस समय आप किसी से सड़क पर बात कर रहे हैं। यह सम्मान की निशानी है। नेत्र संपर्क आपके भाषण में महत्वपूर्ण है। 21. गरीबों के बीच में अपने धन के बारे में कभी बात न करें। 22. मोबाइल का उतना ही उपयोग करें जितना जरूरी हो ... नेट चलाने का एक समय अवश्य निश्चित करें ...! 23. कोशिश करें प्रतिदिन कोई ना कोई ऐसा एक काम जरूर करें कि दिल खुश हो जाए ! ऐसी पोस्ट शेयर करें। जिससे कि आपने जो कुछ सीखा है उससे दूसरों को भी सीखने में मदद मिले। और अपने भावी पीढ़ी को शिक्षा दें. एक अच्छे चरित्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है.
Открыть в TelegramСвязи
Похожие каналы
WHATSAPP STATUS LOVER@good_morning_night_status_hdЦитаты64,6 тыс.
Chankya Niti@chanakya_neeti_motivationalЦитаты50,6 тыс.
Motivational Quotes Shayari@motivational_quotes_hindi_shayarЦитаты70,7 тыс.
अच्छी बातें Motivation@good_morning_wishЦитаты43,9 тыс.
अधूरे अल्फाज़ 📝@adhure_alfazЦитаты83,1 тыс.
Motivational Quotes Hindi Shayari Status@hindi_quotes_shayari_love_statusЦитаты84,3 тыс.
Positive Vibes 😇@positive_vibes07Цитаты97,6 тыс.
मोहब्बत शायरी@shayri_2linerЦитаты33,8 тыс.
