Post by Utkarsh Classes,

Utkarsh ClassesVerified, @utkarshclasses

Open in Telegram
#50501Photoalbum
Views29,995+23%vs avg
Forwards3
Reactions—
Comments—

Views growth

Hours after publication

Show as table
Hours after publicationViews
0 h2,759
2 h7,037
18 h17,768
35 h22,386
54 h29,995
  1. After 1 hour2,759
  2. After 24 hours17,768
  3. Total to date29,995

More from Utkarsh Classes

  1. 01

    होनहार विद्यार्थियों के हाथों हुआ पहली ‘उत्कर्ष लाइब्रेरी’ का शुभारंभ 📚 ‘उत्कर्ष पुस्तकालय अभियान’ के तहत आज लूणी तहसील के गाँव सर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पहली लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ। लाइब्रेरी का शुभारंभ 10वीं तथा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय व गाँव का नाम रोशन करने वाले होनहार विद्यार्थियों विष्णु पटेल और पूजा चौधरी के हाथों से हुआ। मेरे लिए यह बेहद सुखद अनुभव रहा कि विद्यार्थियों के लिए स्थापित लाइब्रेरी विद्यार्थियों के हाथों से ही विद्यालय को समर्पित की गई। समारोह में Retd. Joint Director (Education), Jodhpur श्री प्रेमचंद जी सांखला एवं CBEO श्री लक्ष्मण सिंह जी की विशेष उपस्थिति रही। उनके अलावा उत्कर्ष परिवार के कर्मठ सदस्यों सहित विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करके दिल को सुकून मिला। इस दौरान विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को खूब पढ़ने, बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करने हेतु प्रेरित किया। जहाँ तक मेरे विचार की बात है तो मेरा यही मानना है कि “एक अच्छी लाइब्रेरी विद्यार्थियों को केवल पुस्तकें ही मुहैया नहीं करवाती बल्कि उनमें पढ़ने, सोचने और स्वाध्याय की आदत भी विकसित करती है।” इस अभियान की पहली कड़ी को साकार करने में उत्साहपूर्ण सहयोग के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूर्णिमा द्विवेदी जी एवं सम्पूर्ण विद्यालय परिवार का विशेष आभार। इसके अलावा कार्यक्रम में बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने एवं उनकी सफलता को यादगार बनाने के लिए “नि:शुल्क हवाई यात्रा” की विशेष घोषणा की गई जिसके तहत वर्तमान शैक्षणिक सत्र में उक्त विद्यालय के विद्यार्थियों में से जो विद्यार्थी 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 98% या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण होंगे उन्हें हवाई जहाज की नि:शुल्क यात्रा का उपहार दिया जाएगा। गाँव सर से शुरू हुआ यह अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। जोधपुर संभाग के चयनित अन्य 23 राजकीय विद्यालयों में भी आधुनिक एवं सुविधायुक्त लाइब्रेरीज स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है, जिन्हें जल्द ही विद्यार्थियों को समर्पित किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों से मेरा कहना है—“एक अच्छी पुस्तक, एक अच्छा विचार और सीखने की निरंतर ललक—जीवन की दिशा बदल सकती है।”📚 -डॉ निर्मल गहलोत 'उत्कर्ष'

    Text
    Views31.2K
    Forwards2
    Reactions23
    Comments—
  2. 02
    Views29.7K
    Forwards2
    Reactions4
    Comments—
  3. 03
    Views29.3K
    Forwards31
    Reactions87
    Comments—
  4. 04
    Views29.1K
    Forwards2
    Reactions12
    Comments—
  5. 05
    Views29K
    Forwards5
    Reactions34
    Comments—

All posts of Utkarsh Classes